Tuesday, August 04, 2020

Top 25 Questions about HP GK in Hindi

 

HP GK in Hindi सीरीज से सम्बन्धित आज हम आपके लिए HP GK का 29 वां Part लेकर आये हैं, जिसमे आपको Himachal Pradesh GK के 25 Questions Hindi भाषा में पढने को मिलेंगे | अगर दोस्तों आप Himachal Pradesh General Knowledge के और Questions पढ़ना चाहते हैं तो आप हमें Comment करके बता सकते हैं |

 

HP GK Very Important Questions

 

HP GK Questions in Hindi
HP GK Questions in Hindi

25 HP Gk Questions in Hindi

 

Q 2001. किस रियासत के राजा ने कांगड़ा के राजा जयचंद को बंदी बनाने में अकबर की मदद की थी?
Ans. गुलेर रियासत के राजा ने

 

Q 2002. मनाली (कुल्लू) में स्थित पर्वतारोहण संस्थान किस वर्ष स्थापित किया गया था?
Ans.
वर्ष 1961 में

 

Q 2003. महाराजा रणजीत सिंह ने संसारचंद से कांगड़ा किला कब प्राप्त किया था?
Ans. वर्ष 1809 में


Q 2004. महाभारत के युद्ध में कौरव पक्ष की ओर से लड़ने वाला राजा सुशर्मा हिमाचल प्रदेश के एक महत्वपूर्ण राजवंश का संस्थापक माना जाता है। वह राजवंश किस नाम से अभिज्ञात है?
Ans. कटोच राजवंश के नाम से

Q 2005. हिमाचल प्रदेश से लोकसभा में प्रथम महिला सदस्य कौन थीं?
Ans. राजकुमारी अमृत कौर

 

Q 2006. गिरी नदी किस पहाड़ी से निकलती है?
Ans.
कुप्पर / कुपड पहाड़ी से

 

Q 2007. हिमाचल विकास कांग्रेस की स्थापना किसने की थी?

Ans. पंडित सुख राम ने

Q 2008. हिमाचल प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. वाई. एस. परमार की मृत्यु कब हुई थी?
Ans. 2 मई 1981 को (जन्म = 4 अगस्त 1906)

 

HP GK in Hindi

 

Q 2009. किस प्रसिद्ध लेखक ने पर्वतीय क्षेत्र में खस गणराज्यों और मैदानी क्षेत्र के आर्य राजतंत्रों के बीच सम्पर्क का अपनी पुस्तकों में वर्णन किया है?
Ans. पाणिनि ने

Q 2010. बिलासपुर का आखिरी राजा और पहला मुख्य आयुक्त कौन था?
Ans.
राजा आनन्द चंद 

 

Q 2011. साच पास हिमाचल प्रदेश के किस जिले में स्थित है?
Ans. चंबा जिला में

 

Q 2012. हि.प्र. के पहले राष्ट्रपति पुलिस पदक विजेता कौन है?

Ans. श्री गंगबीर सिंह

Q 2013. किरात राजा व आर्य राजा के बीच 40 वर्ष तक चले युद्ध का वर्णन किस धर्म ग्रंथ में मिलता है?

Ans. ऋग्वेद में

Q 2014. धर्मगुरु दलाई लामा को किस वर्ष नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया था?
Ans. वर्ष 1989 में

Q 2015. 126 मैगावाट की लारजी जल विद्युत् परियोजना किस जिले में स्थित है?
Ans. कुल्लू जिला में


Q 2016. 1951-52
में हुए भारत के पहले आम चुनाव में मतदान करने वाला प्रथम व्यक्ति कौन था?
Ans.
श्यामशरण नेगी

 

Q 2017. गुलेर रियासत का वह कौन सा शासक है जिसे शाहजहाँ ने शेर अफगान का नाम दिया था?
Ans. मान सिंह को

HP GK Questions

 

Q 2018. एचपीसीए का गुम्मा क्रिकेट स्टेडियम किस जिले में है?
Ans.
शिमला जिले में 

 

Q 2019. हामटा दर्रा हिमाचल प्रदेश के किस जिले में स्थित है?
Ans. कुल्लू जिला में

Q 2020. हि.प्र. की किस नदी को पार करने में सिकन्दर असफल रहा था?
Ans. ब्यास नदी को

Q 2021. हिमाचल प्रदेश से प्रथम राज्य सभा सदस्य कौन थे?

Ans. चिरंजीलाल वर्मा

 

Q 2022. 1957 में गठित हिमाचल प्रदेश क्षेत्रीय परिषद का प्रथम अध्यक्ष किसे चुना गया था?
Ans. ठाकुर कर्म सिंह को

Q 2023. दुलिंग, सोलदांग, और गम्भर किसकी सहायक नदियाँ है?
Ans. सतलुज नदी की


Q 2024.
बुराह नृत्य मुख्यतया कहाँ पर किया जाता है?
Ans.
सिरमौर में


Q 2025. मधान ठकुराई की स्थापना किसने की थी?
Ans. भूप सिंह ने

 

Thank You for Reading HP GK Questions in Hindi Series 29th Part.

No comments:

Post a Comment

ad