Himachal Pradesh HP Patwari Exam Paper Held on 17 November 2019 GK Section Answer Key
नमस्कार दोस्तों, आज हम आपके लिए Himachal Pradesh HP Patwari Exam Paper की Answer Key लेकर आये हैं जो कि General Knowledge (GK) Section से सम्बन्धित है | मैं आपको बता दूँ HP Patwari Exam Himachal Pradesh Revenue Department की तरफ से 17 November, 2019 को Conduct किया गया है |
पोस्ट – Patwari
(पटवारी)
एग्जाम डेट – 17
नवम्बर, 2019
एग्जाम – HP Patwari
Combined Screening Test 2019
HP Patwari GK Section Answer Key :-
Q 1. शौंग-टौंग करछ्म जल
विद्युत् परियोजना किस नदी पर स्थित है?
Ans. सतलुज नदी पर
Q 2. भारत की सबसे लम्बी
सुरंग कौन सी है?
Ans. चेनानी-नाशरी
Q 3. पतों का हरा रंग किस
तत्व के कारण होता है?
Ans. क्लोरोफिल के कारण
Q 4. कम्प्यूटर का दिमाग
किसे कहते हैं?
Ans. सी.पी.यू को
Q 5. भारत में सबसे पहली
रेलगाड़ी कब चली थी?
Ans. 16
अप्रैल, 1853 को
Q 6. ग्रेट हिमालयन नेशनल
पार्क कहाँ पर स्थित है?
Ans. हिमाचल प्रदेश के
कुल्लू जिला में
Q 7. भारत का कौन सा
स्थान लिटिल ल्हासा कहलाता है?
Ans. धर्मशाला
Q 8. संस्कृत भाषा के
व्याकरण की रचना किसने की है?
Ans. पाणिनि ने
Q 9. शुष्क बर्फ क्या है?
Ans. ठोस कार्बन
डाइऑक्साइड
Q 10. कौन सा ऐसा जीव है,
जो पक्षी नहीं है फिर भी उड़ता है?
ऑप्शन (कठफोड़वा, उल्लू, शुतुरमुर्ग, चमगादड़)
Ans. चमगादड़
Himachal Pradesh Patwari Exam :-
Q 11. सौरमंडल का सबसे
गर्म ग्रह कौन सा है?
Ans. शुक्र
Q 12. प्राचीन ग्रंथों में
शिवालिक पर्वत को किस नाम से जाना जाता है?
Ans. मैनाक पर्वत के नाम
से
Q 13. विश्व जल दिवस कब
मनाया जाता है?
Ans. 22 मार्च
को
Q 14. हिमाचल प्रदेश की
सबसे बड़ी प्राकृतिक झील किस जिले में है?
Ans. सिरमौर जिला में
(रेणुका झील)
Q 15. सौर ऊर्जा का
स्त्रोत क्या है?
Ans. नाभिकीय संलयन
Q 16. नेशनल एकेडमी ऑफ
एग्रीकल्चरल रिसर्च मेनेजमेंट (NAARM) कहाँ पर स्थित है?
Ans. हैदराबाद में
HP Patwari Exam Answer Key :-
इसे भी पढ़े :-
Q 17. 1939 के धामी
आन्दोलन का नेता कौन था?
Ans. भागमल सौठा
Q 18. हिमाचल प्रदेश उच्च
न्यायालय की स्थापना कब हुई थी?
Ans. 26 जनवरी,
1971
Q 19. भूतनाथ मंदिर कहाँ पर है?
Ans. मंडी में
Q 20. मानव पाचन तंत्र का
सबसे लम्बा भाग क्या है?
Ans. छोटी आंत
Q 21. कुफरी जीवन, और
कुफरी ज्योति किसकी किस्में है?
Ans. आलू की
Q 22. दांतों की सबसे
बाहरी परत को क्या कहते हैं?
Ans. इनेमल
Q 23. खाने के पैकेट पर
भूरा या लाल निशान खाने की किस विशेषता को दर्शाता है?
Ans. मांसाहारी
Q 24. भूकम्प का मुख्य
कारण क्या है?
Ans. विवर्तनिक बल
Q 25. कालिंदी किस नदी का
वैदिक नाम है?
Ans. यमुना नदी का
दोस्तों प्रश्न नम्बर 23 को आप खुद एक बार
चेक कर लीजिये, इसके अलावा अगर कोई प्रश्न आपको लगता है की गलत है तो हमें कमेंट करके
जरुर बताएं, धन्यावाद |
No comments:
Post a Comment