Tuesday, August 27, 2019

सिन्धु घाटी सभ्यता | Sindhu Ghati Sabhyata | Indus Valley Civilization | Harappa Sabhyata | India GK



Important Questions about Sindhu Ghati Sabhyata (Indus Valley Civilizztion or Harappa Sabhyata - Part 35


सिंधु घाटी की सभ्यता / हड़प्पा सभ्यता से सम्बन्धित महत्वपूर्ण प्रश्न :

हलो दोस्तों आप सभी का स्वागत है हमारी Website (ajgkhub.com) पर | दोस्तों India GK (General Knowledge) Questions in Hindi Series में हम आज आपके लिए लेकर आये हैं Sindhu Ghati Sabhyata (Indus Valley Civilizztion) or Harappa Sabhyata से जुड़े हुए Important Questions. दोस्तों में उम्मीद करता हूँ की आपको सिन्धु घाटी सभ्यता के ये प्रश्न जरुर पसंद आयेंगें |


 
Sindhu Ghati Sabhayta in Hindi, Harappan sabhayta, indus valley civilization questions in hindi
Sindhu Ghati Sabhayta in Hindi

72 Important Questions about Sindhu Ghati Sabhyata / Harappan Sabhyata


Q 2601. इस सभ्यता को साधारणत: किन - किन नामों से जाना जाता है?

Ans. यह सभ्यता सिंधु सभ्यता, सिंधु घाटी की सभ्यता, हड़प्पा सभ्यता, कांस्य युगीन सभ्यता, सिंधु - सरस्वती सभ्यता औ प्रथम नगरिय क्रांति के रूप में जानी जाती थी |

महत्वपूर्ण पॉइंट :-
1). 1921 में जॉन मार्शल की अध्यक्षता में दयाराम साहनी के द्वारा 1 स्थल का उत्खनन जिसका नाम था हड़प्पा इसलिए सिंधु सभ्यता का नाम हड़प्पा सभ्यता पड़ गया
2). प्रारंभ में यानी की स्वतंत्रता प्राप्ति से पहले (Before Independence) ज्यादातर स्थल सिंधु नदी के आस पास पाए गए थे इसलिए इसे सिंधु सभ्यता कहा गया
3). यहां के लोग कांस्य ( तांबा + Tin) का प्रयोग करते थे इसलिए इसे कांस्य युगीन सभ्यता कहा जाता है
4). यह सभ्यता पूरी तरह से नगरीय सभ्यता थी इसलिए इस सभ्यता को प्रथम नगरीय क्रांति (First Nagriy Kranti) के रूप में भी जाना जाता है

Q 2602. सिंधु सभ्यता की खोज किसने की थी?
Ans. रायबहादुर दयाराम साहनी ने

Q 2603. सिंधु सभ्यता की खोज पद्धति क्या है?
Ans. रेडियो कार्बन C 14 जैसी नवीन विश्लेषण पद्धति के द्वारा हुई है

Q 2604. सिंधु घाटी सभ्यता का समय काल क्या है?
Ans. 2400 ईसा पूर्व से 1700 ईसा पूर्व (अलग - अलग लोगों ने अलग - अलग समय बताया जो इस प्रकार से है 2500 ईसा पूर्व  से 1750 ईसा पूर्व , 2350 ईसा पूर्व से  ईसा पूर्व 1750)

Q 2605. सिंधु घाटी की सभ्यता कहां तक विस्तृत थी?
Ans. यह सभ्यता उत्तर में कश्मीर के मांदा से दक्षिण में महाराष्ट्र के दाइमाबाद तथा पश्चिम में बलूचिस्तान के सुतकागेडोर से पूर्व में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आलमगीरपुर तक विस्तृत है

Q 2606. मांदा किस नदी पर स्थित था?
Ans. चिनाब नदी पर

Q 2607. सिंधु सभ्यता एक नगरीय सभ्यता थी जिसके कितने स्थलों को बड़े नगरों की संज्ञा दी गई है?
Ans. 6 (मोहनजोदड़ो, हड़प्पा, गणवारीवाला, धोलावीरा, राखीगढ़ी, एवं कालीबंगन)

Q 2608. जूते हुए खेत और नकाशीदार ईट के प्रयोग का साक्ष्य कहां से प्राप्त हुआ है?
Ans. कालीबंगन से

Q 2609. सिंधु घाटी की सभ्यता / हड़प्पा सभ्यता किन सभ्यताओं के समकालीन थी ?
Ans. मिस्र की सभ्यता, चीन की सभ्यता और मेसोपोटामिया की प्राचीन सभ्यता के समकालीन थी

Q 2610. मेसोपोटामिया के साक्ष्यों में हड़प्पा स्थलों के लिए कौन सा शब्द प्रयुक्त हुआ है?
Ans. मेलूहा शब्द

Q 2611. हड़प्पा सभ्यता का विस्तार कितने देशों तक है और वह देश कौन कौन से हैं?
Ans. भारत, पाकिस्तान और अफ़गानिस्तान (अफगानिस्तान में सिंधु सभ्यता के केवल दो ही स्थान पाए गए हैं)

Q 2612. हड़प्पा सभ्यता के बारे में सबसे पहले जानकारी किसने दी थी?
Ans. चार्ल्स मेसन ने 1826 में

Q 2613. सिंधु सभ्यता शब्द का सबसे पहले प्रयोग किसने किया था?
Ans. सर जॉन मार्शल

Q 2614. सिंधु घाटी सभ्यता को किस युग में रखा गया है?
Ans. कांस्य युग में

Q 2615. स्वस्तिक चिन्ह कहां पर मिला है?
Ans. सिंधु घाटी सभ्यता में

Q 2616. सिंधु घाटी की सभ्यता किस काल से संबंधित है?
Ans. आद्य ऐतिहासिक काल से
(आद्य ऐतिहासिक काल (Proto Historical) ऐसा काल होता जिसके लिखित प्रमाण तो हमें मिलते हैं लेकिन उसे हम पढ़ नहीं सकते हैं)

Q 2617. किसने हड़प्पा एवं मोहनजोदड़ो को एक विस्तृत साम्राज्य की राजधानी कहा है?
Ans. पीगट ने

Q 2618. हड़प्पा कहां पर स्थित है?
Ans. रावी नदी के किनारे पाकिस्तान के मोंटगोमरी जिला में और इसकी खोज 1921 में दयाराम साहनी एवं माधव स्वरूप की थी

Sindhu Ghati Sabhyta (Indus Valley Civilization) Questions :-


इसे भी पढ़े :-



Q 2619. हड़प्पा सभ्यता के लोग किस धातु को नहीं जानते थे?
Ans. लोहा




Q 2620. हड़प्पा सभ्यता में जो मिट्टी के बर्तन मिले हैं वह किस रंग के थे?
Ans. लाल रंग के

Q 2621. चावल के दाने कहां पर मिले हैं?
Ans. लोथल और रंगपुर (Lothal and Rangpur) (लोथल और रंगपुर दोनों गुजरात में है, लोथल भोगवा नदी के किनारे पर है और रंगपुर मादर नदी के किनारे पर है)

Q 2622. सिंधु सभ्यता की सबसे बड़ी इमारत कौन सी है?
Ans. स्नानागार

Q 2623. मोहनजोदड़ो से प्राप्त एक् सील पर तीन मुख वाले वाले देवता की मूर्ति मिली है या देवता कौन है?
Ans. पशुपतिनाथ

Q 2624. हड़प्पा घाटी के लोग किसकी पूजा करते थे?
Ans. मातृ देवी

Q 2625. हड़प्पा सभ्यता के लोग मिठास के लिए किसका प्रयोग करते थे?
Ans. शहद का

Q 2626. सिंधु घाटी सभ्यता की लिपि कैसी थी?
Ans. भाव चित्रात्मक (और इस लिपि को पढ़ने में अभी तक सफलता नहीं मिल पाई है)
यह लिपि दाई से बाई ओर लिखी जाती थी और जब अभिलेख (Record) एक से अधिक पंक्तियों का होता था तो पहली पंक्ति दाई से बाई और दूसरी बाएं से दाएं ओर लिखी जाती थी इस लिपि को बोस्ट्रोफेडन लिपि (Bostrophedan Lipi) भी कहा जाता है हड़प्पा लिपि का सबसे पुराना नमूना 1853 में मिला था और 1923 ईस्वी तक पूरी लिपि प्रकाश में आ गई लेकिन इस लिपि को अभी तक पढ़ा नहीं जा सका है

Q 2627. अग्नि कुंड कहां से मिले हैं?
Ans. लोथल और कालीबंगा से

Q 2628. मनके बनाने के कारखाने पर प्राप्त हुए हैं?
Ans. लोथल और चन्हुदड़ो से

Q 2629. मोहनजोदड़ो का अर्थ क्या है या मोहनजोदड़ो को अन्य किस नाम से जाना जाता है?
Ans. मुर्दों का टीला या मृतकों का टीला

Q 2630. हड़प्पा संस्कृति की जानकारी का प्रमुख स्त्रोत क्या है?
Ans. पुरातत्विक खुदाई

Q 2631. हड़प्पा सभ्यता की खोज किस वर्ष हुई थी?
Ans. 1921 में

Q 2632. स्वतंत्रता के पश्चात हड़प्पा संस्कृति के सर्वाधिक स्थल खोजे गए?
Ans. गुजरात

Q 2633. किस हड़प्पा कालीन स्थल में नृत्य मुद्रा वाली स्त्री की कांस्य मूर्ति प्राप्त हुई है?
Ans. मोहनजोदड़ो से

Q 2634. हड़प्पा कालीन मोहरे अधिकांशत: किससे बनी हुई थी?
Ans. सेलखड़ी से

Q 2635. हड़प्पा के लोगों की सामाजिक पद्धति क्या थी?
Ans. उचित समतावादी

Q 2636. भारत में खोजा गया सबसे पुराना शहर कौन है?
Ans. हड़प्पा

Harappa Sabhyata / Sindhu Ghati Sabhayta Imp. Questions in Hindi :-


इसे भी पढ़े :-









  • India GK – Part 9 – Q.801 - 900
  • World GK - Part 6 - Q.501 - 600
  • Science GK – Part 2 – Q.101 - 200
  • Computer GK – Part 5 – Q.401 - 500
  • Sports GK – Part 2 – Q.101 - 200


  • Q 2637. सेंधव स्थलों के उत्खनन से प्राप्त मोहरों पर सर्वाधिक किस पशु का उतकिरण हुआ है?
    Ans. बैल




    Q 2638. हड़प्पा सभ्यता का प्रचलित नाम क्या है?
    Ans. सिंधु घाटी की सभ्यता

    Q 2639. सिंधु घाटी सभ्यता में घोड़े के अवशेष कहां मिले?
    Ans. सुरकोतदा, कालीबंगन और लोथल से

    Q 2640. हड़प्पा के लोग कौन सी फसल में सबसे आगे थे?
    Ans. कपास में

    Q 2641. सिंधु सभ्यता का प्रमुख बंदरगाह कौन सा था?
    Ans. लोथल (गुजरात), और सुरकोतदा

    Q 2642. सिंधु सभ्यता का स्थल कालीबंगन किस प्रदेश में है ?
    Ans. राजस्थान में

    Q 2643. सिंधु सभ्यता की मुद्रा पर किस देवता का  चित्र अंकित था?
    Ans. आद्य शिव

    Q 2644. हड़प्पा सभ्यता का प्रमुख स्थल रोपड़ किस नदी पर स्थित है?
    Ans. सतलुज नदी पर

    Q 2645. हड़प्पा में एक अच्छे जल प्रबंधन का पता किस स्थान से चलता है?
    Ans. धौलावीरा से

    Q 2646. सिंधु सभ्यता की प्रमुख फसलें कौन सी थी?
    Ans. जौ एवं गेहूं

    Q 2647. हड़प्पा की समकालीन सभ्यता रंगपुर कहां है?
    Ans. सौराष्ट्र में

    Q 2648. हड़प्पा और मोहनजोदड़ो की खुदाई किसने कराई थी?
    Ans. सर जॉन मार्शल

    Q 2649. सिंधु सभ्यता के लोग सबसे अधिक किस देवता में विश्वास रखते थे?
    Ans. मातृशक्ति में

    Q 2650. मोहनजोदड़ो कहां पर स्थित है?
    Ans. पाकिस्तान के सिंध प्रांत का लरकाना जिला में

    Q 2651. हड़प्पा वासियों ने सर्वप्रथम किस धातु का प्रयोग किया?
    Ans. तांबे का

    Q 2652. हड़प्पा संस्कृति के निवासी किस खेल में रुचि रखते थे?
    Ans. शतरंज

    Q 2653. सिंधु सभ्यता के निवासी घरों एवं नगरों के विन्यास के लिए किस पद्धति को अपनाते थे?
    Ans. ग्रीड पद्धति को
      
    Q 2654. पैमानों की खोज ने यह सिद्ध कर दिया है कि सिंधु घाटी के लोग माप और तोल से परिचित थे इसकी खोज कहां पर हुई?
    Ans. लोथल मे

    Sindhu Ghati / Harappa Sahbyata Questions in Hindi :-


    इसे भी पढ़े :-


    Q 2655. हड़प्पा और मोहनजोदड़ो की खुदाई सर्वप्रथम किस की अगुवाई में हुई थी?
    Ans. सर जॉन मार्शल




    Q 2656. मोहनजोदड़ो की खोज किसने की?
    Ans. राखल दास बनर्जी ने 1922 में (और मोहनजोदड़ो सिंधु नदी के किनारे पाकिस्तान के सिंध प्रांत के लरकाना जिला में है)

    Q 2657. सिंध का नखलिस्तान / बाग हड़प्पा सभ्यता के किस पुरास्थल को कहा गया?
    Ans. मोहनजोदड़ो को

    Q 2658. सिंधु सभ्यता (Sindhu Sabhyata) में वृहत स्नानागार कहाँ पर पाया गया है
    Ans. मोहनजोदड़ो में

    Q 2659. सिंधु घाटी सभ्यता के शहरों की गलियां?
    Ans. चौड़ी और सीधी

    Q 2660. सिंधु घाटी सभ्यता में तराजू कहां पर पाया गया?
    Ans. लोथल में

    Q 2661. सिंधु घाटी में कितनी राजधानियां थी?
    Ans. 2 (दो)

    Q 2662. आग में पकी हुई मिट्टी को क्या कहा जाता था?
    Ans. टेराकोटा

    Q 2663. किस पदार्थ का उपयोग मुद्राओं के निर्माण में मुख्य रूप से किया गया था?
    Ans. टेराकोटा का

    Q 2664. कालीबंगा का अर्थ क्या है?
    Ans. काले रंग की चूड़ियां

    Q 2665. हड़प्पा / सिंधु घाटी सभ्यता मैं पवित्र पशु कौन थे?
    Ans. कूबड़ वाला बैल

    Q 2666. सिंधु घाटी सभ्यता का सबसे छोटा स्थल कौन सा है?
    Ans. अल्लाहदिनो

    Q 2667. सिंधु घाटी सभ्यता का सबसे बड़ा स्थल कौन सा है?
    Ans. मोहनजोदड़ो

    Q 2668. राखीगढ़ी भारत के किस राज्य में है?
    Ans. हरियाणा में

    Q 2669. मोहनजोदड़ो में मिली सड़कों की चौड़ाई क्या है?
    Ans. 10.5 मीटर

    Q 2670. तौल की इकाई संभवत: किस अनुपात में थी?
    Ans. 16 के अनुपात में

    Q 2671. सिंधु सभ्यता के पतन का मुख्य कारण कौन सा है?
    Ans. सिंधु सभ्यता के विनाश का संभवत: सबसे प्रभावी कारण बाढ़ था
    विद्वानों ने सिन्धु सभ्यता (Sindhu Sabhyata) के पतन के कई कारण दिए हैं जो निम्नलिखित है :-
    आर्यों का आक्रमण, बाढ़, जलवायु परिवर्तन, जल प्लावन, महामारी, बीमारी और पारिस्थितिक असंतुलन (Ecological Imbalance)

    Q 2672. भारतीय पुरातत्व विभाग के जन्मदाता कौन हैं?
    Ans. भारतीय पुरातत्व विभाग के जन्मदाता है अलेक्जेंडर कनिंघम (1861 में लॉर्ड कैनिंग के समय में)

    Thank you for Reading this India Gk (General Knowledge) Questions in Hindi Article.

    Pages/Parts:- 12, 345678910111213141516171819
    20212223242526, 27282930313233343536373839
    40414243


    इसे भी पढ़े :-

    No comments:

    Post a Comment

    ad