Thursday, August 01, 2019

Himachal Pradesh General Knowledge in Hindi | HP GK


हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान - HP GK in Hindi - Himachal Pradesh General Knowledge Questions - Part 18


हलो दोस्तों, मैं Ajay आप सभी का स्वागत करता हूँ हमारी अपनी Website www.ajgkhub.com पर | दोस्तों जैसा की आप सभी जानते हैं की हम आपके लिए Himachal Pradesh General Knowledge से सम्बन्धित नई – नई Posts लाते रहते हैं, तो दोस्तों आज हम आपके लिए Himachal Pradesh GK Series का 18 वां Part लेकर आप सभी के सामने हाजिर हैं | दोस्तों HP GK के इस Part में आपको 50 Very Important Questions पढ़ने को मिलेंगें, और दोस्तों मैं उम्मीद करता हूँ की आपके Himachal GK के ये Questions जरुर पसंद आयेंगे और आप हमारी वेबसाइट को Follow करना नहीं भूलेंगे |



HP GK in Hindi, Himachal Pradesh General Knowledge, Hp Gk, Himachal Gk
HP GK in Hindi


50 Very Important Questions about Himachal Pradesh General Knowledge


Q 1651. हिमाचल प्रदेश का सबसे पुराना पुस्तकालय किस जिले में स्थित है?
Ans. सिरमौर जिले में (महिमा पुस्तकालय = नाहन मेंMahima Library Nahan)

Q 1652. चीनी सीमा पर हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले का अंतिम भारतीय गाँव कौन सा है?
Ans. सुमडो गाँव

Q 1653. हिमाचल प्रदेश में रतेश राज्य के संस्थापक कौन थे?
Ans. राय सिंह (सिरमौर के राजा कर्म प्रकाश के भाई राय सिंह रतेश राज्य के सस्थापक थे)

Q 1654. लामा झील जो चंबा जिले में है कितने झीलों का समूह है?
Ans. सात झीलों का

Q 1655. भारत का कौन सा राज्य रोटावायरस वैक्सीन परियोजना शुरू करने वाला पहला राज्य बना?
Ans. हिमाचल प्रदेश

Q 1656. बिलासपुर नगर की स्थापना किसने की थी?
Ans. दीपचंद ने (1654 में)

Q 1657. हिमाचल प्रदेश में शिवभूमि किसे कहते है?
Ans. भरमौर को (चंबा में)

Q 1658. हिमाचल प्रदेश को देश के 18वें राज्य के रूप में दर्जा देने की घोषणा  शिमला के रिज मैंदान पर किसने की थी?
Ans. इंदिरा गाँधी ने

Q 1659. हिमाचल प्रदेश का सबसे पुराना समाचार पत्र कौन सा है?
Ans. क्षत्रिय तेज (Kshatriya Tej) (1934 में प्रकाशित हुआ)

Q 1660. टौंस नदी यमुना में किस स्थान पर मिलती है?
Ans. कालसी में

Q 1661. चीनी यात्री हवेत्स्यांग ने किस झील को लोहित्य सरोवर कहा है?
Ans. चंद्रताल झील को 

Q 1662. जनगणना 2011 के अनुसार हिमाचल प्रदेश का जनसंख्या घनत्व कितना है?
Ans. 123 प्रति वर्ग किमी. (2001 में 109 प्रति वर्ग किमी.)

HP GK Questions :-


Q 1663. सुंदरनगर का पुराना नाम क्या था?
Ans. बनेड 

Q 1664. मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर किस जिले से है?
Ans. मंडी जिला से (भारतीय जनता पार्टी, 27 दिसम्बर 2017)

Q 1665. हिमाचल प्रदेश के किस जिले में प्रसिद्ध पराशर ऋषि का मंदिर है?
Ans. मंडी जिला में

Q 1666. काँगड़ा चाय को GI (Geographical Indications) किस वर्ष दिया गया है?
Ans. वर्ष 2005 में

Q 1667. नलवाडी मेला मुख्य रूप से हिमाचल प्रदेश के किस जिले से सम्बन्धित है?
Ans. बिलासपुर जिले से (1889 से शुरू)

Q 1668. गुप्त गंगा नामक स्थान हिमाचल प्रदेश के किस जिले में है?
Ans. काँगड़ा जिला में

Q 1669. हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले की दांर्वी घाटी किन दो पहाड़ियों की श्रृंखलाओं के बीच है?
Ans. बहादुरपुर धार और बंदला धार

Q 1670. 1901 में हिमाचल प्रदेश का जन घनत्व कितना था?
Ans. 34 प्रति वर्ग किमी. (जनसंख्या = 1920294)

Q 1671. हिमाचल प्रदेश में सेंट्रल रिसर्च इंस्टिट्यूट (CRI) कहाँ पर स्थित है?
Ans. कसौली में (सोलन में)

Q 1672. हिमाचल प्रदेश के धरोहर गाँव परागपुर की किस महिला ने 300 वर्ष पुराना घर इस धरोहर गाँव के लिए दान दिया?
Ansदुर्गा देवी ने

Q 1673. शिमला और सिरमौर के बीच कौन सी पर्वत चोटी स्थित है?
Ans. चुडधार पर्वत चोटी (ऊंचाई = 3647 मी)

Q 1674. हिमालयन पहाड़ी राज्य प्रांतीय परिषद ने 1948 में अल्पकालीन सरकार की व्यवस्था की जिसके प्रथम अध्यक्ष कौन थे?
Ans. शिवानन्द रमौल



Q 1675. चिनाब नदी के तट पर स्थित शांशा में किस लाहौली देवता का जन्म हुआ था?
Ansगेफांग देवता का

Q 1676. हिमाचल प्रदेश के फ्रंटियर गाँधी के रूप में कौन जाना जाता है?
Ans. भज्जू राम को

Q 1677. सन 1621 में किसने सिरमौर की राजधानी कालसी से नाहन स्थानांतरित की थी?
Ans. राजा कर्म प्रकाश ने

Q 1678. काँगड़ा के राजा ने 1667 में बिलासपुर के किस राजा को नादौन में जहर दिया था?
Ans. दीपचंद को

Q 1679. भारत के किस राष्ट्रपति ने शिमला स्थित राष्ट्रपति निवास का नाम बदलकर इन्डियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ एडवांस्डस्टडी (IIAS) किया?
Ansडॉ. एस राधाकृष्णन ने

Q 1680. महासू जिले की किस तहसील से किन्नौर बनाया गया है?
Ans. चीनी तहसील से

Q 1681. गुरु गोविन्द सिंह और बिलासपुर, हिंदुर एवम गढ़वाल के राजाओं के बीच में 1686 ई. में लड़ाई कहाँ पर हुई थी?
Ans. भगानी साहिब में

Q 1682. 1953 में भाषायी राज्यों के लिए बने राज्य पुनर्गठन आयोग का अध्यक्ष कौन था?
Ans. फाजिल अली / फजल अली (29 दिसम्बर 1953)

Q 1683. हिमाचल प्रदेश के किस स्थान पर अटल बिहारी वाजपेयी का निवास स्थान है?
Ans. प्रीणी में (मनाली में)

Q 1684. द्रोपदी का अंतिम संस्कार कहाँ पर किया गया था?
Ans. तांडी/तनदेही नामक स्थान पर (लाहौल-स्पीति जिला में)

Q 1685. कस्तूरी मृग प्रजनन केंद्र कहाँ पर स्थित है?
Ans. कुफरी में (शिमला में)

Q 1686. धर्मचंद नाटक किसने लिखा था?
Ans. मानिक चंद/मानक चंद ने (1562)

HP GK :-


Q 1687. कुल्लू राज्य के किस स्थान को छोटी काशी कहा जाता है?
Ansनिरमंड को

Q 1688. गढ़ कुफर झील हिमाचल प्रदेश के किस जिले में है?
Ans. शिमला जिले में (शिमला जिले की अन्य झीले = चंद्र्नाहन झील, कराली झील, बरादोनसर झील, तानु जुब्बल झील)

Q 1689. 2011 की जनगणना के अनुसार शिमला के बाद दूसरा सबसे बड़ा नगर का नाम क्या है?
Ans. सोलन

Q 1690. हिमाचल प्रदेश का कुल्लू जिला किन पांच जिलों से घिरा है?
Ans. लाहौल-स्पीति, किन्नौर, शिमला, मंडी और काँगड़ा

Q 1691. किस दर्रे को चौराहे को मिलाने वाला दर्रा कहते है (जास्कर, लद्दाख, स्पीति और लाहौल की सड़के यहीं मिलती है)
Ans. बरालाचा दर्रे को

Q 1692. नाहन में रानीताल बाग किस राजा ने अपनी क्योथल घराने की रानी की याद में बनवाया था?
Ans. शमशेर प्रकाश ने

Q 1693. रानी का कोट नामक किला किस जिले में है?
Ans. मंडी जिला में

Q 1694. बुशहर रियासत का अंतिम राजा कौन था?
Ans. पदमसिंह 

Q 1695. वर्ष 1967 में हिमाचल प्रदेश विधानसभा में कितने सदस्य थे?
Ans. 63 सदस्य (जिसमे 60 सदस्य चुनाव द्वारा और 3 सदस्य मनोनीत करने का प्रावधान था)

Q 1696. टीहरा सुजानपुर को राजधानी के रूप में विकसित करने का श्रेय किसे है?
Ans. राजा संसार चंद को

Q 1697. शिकर बेहू और मुकर बेहू पर्वत चोटियाँ किस जिले में स्थित हैं?
Ans. लाहौल-स्पीति जिला में (ऊंचाई = शिकर बेहू = 6200 मी., मुकर बेहू = 6070 मी.)

Q 1698. भारत का प्रथम जीवाश्म उपवन कहा पर है?
Ans. सिरमौर जिले में (सुकेती जीवाश्म पार्क

Q 1699. सियुल धारा किस नदी की सहायक है?
Ans. रावी नदी की

Q 1700. सन 1967 से 1971 के बीच हिमाचल प्रदेश किस राज्य के उच्च न्यायालय के अधिन था?
Ans. दिल्ली उच्च न्यायालय के

No comments:

Post a Comment

ad