Sunday, May 05, 2019

India GK in Hindi | Bharat Samany Gyan (GK) Questions in Hindi


India GK Questions | Bharat Samany Gyan (GK) Questions in Hindi  - Part 27 


नमस्कार दोस्तों, मैं Ajay आप सभी का WWW. Aj Gk Hub.com की तरफ से  स्वागत करता हूँ | दोस्तों आज की India General Knowledge Questions की इस Post में हम आपके लिए Bharat Samany Gyan (GK) Questions Series का 27th Part लेकर आये हैं, जिसमें आपको India Gk के 50 Questions पढ़ने को मिलेंगे | दोस्तों अगर आपको ऐसा लगता हैं की India Gk Questions की इस Post में कोई प्रश्न  गलत है तो आप हमें Comment करके जरुर बताएं, हम आपको उस प्रश्न का सही जवाब इस Post के Comment Box में Provide करवा देंगें |


India Gk in Hindi,India General Knowledge Question, India Gk
India Gk in Hindi

50 Important Questions of India GK in Hindi :-

भारत सामान्य ज्ञान के 50 महत्वपूर्ण प्रश्न

Q 2201. भारतीय जीवन बीमा निगम की स्थापना कब हुई थी?
Ans. 1956 में

Q 2202. पंढरपुर किस नदी के किनारे बसा हुआ है?
Ans. भीमा नदी के किनारे

Q 2203. कुजुल कडफिसेस जो कि कुषाण वंश का संस्थापक था, आपको यह बताना है कि इस वंश का सबसे प्रतापी राजा कौन था?
Ans. कनिष्क
  
Q 2204. मध्यकालीन इतिहासकारों ने  भारत को किस नाम से सम्बोधित किया है?
Ans. हिन्द अथवा हिंदुस्तान के नाम से

Q 2205. किताब – उल – हिन्द या तहकीक – ए – हिन्द किसकी कृति है?
Ans. अलरुबनी की

Q 2206. भूदान आन्दोलन की शुरुआत किसने की थी?
Ans. बिनोवा भावे ने

Q 2207. भारत में शक राजा खुद को क्या कहते थे?
Ans. क्षत्रप
  
Q 2208. डॉटर ऑफ़ द ईस्ट नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं?
Ans. बेनजीर भुट्टो

Q 2209. औरंगजेब का जन्म कब और कहाँ पर हुआ था?
Ans. जन्म 1618 ई. गुजरात के दोहाद में

Q 2210. चन्हुदड़ो जो कि सिन्धु घाटी सभ्यता का एक प्रमुख स्थल था, इसकी खोज कब हुई थी?
Ans. 1931 ई. में
  
Q 2211. मराठा साम्राज्य के संस्थापक शिवाजी की माता का क्या नाम था?
Ans. जीजाबाई

Q 2212. अलरुबनी जो कि एक अरबी लेखक था, यह किसके साथ भारत आया था?
Ans. महमूद गजनवी के साथ

India Gk Questions in Hindi :-


Q 2213. भूदान आन्दोलन की शुरुआत बिनोवा भावे ने कब की थी?
Ans. 18 अप्रैल, 1951 को

Q 2214. चन्हुदड़ो जो कि सैन्धव सभ्यता का एक प्रमुख स्थल था, यह वर्तमान में कहाँ पर स्थित है?
Ans. सिंध प्रान्त, पाकिस्तान में
  
Q 2215. 16 महाजनपदों में से एक काशी महाजनपद की राजधानी कौन सी थी?
Ans. वाराणसी

Q 2216. भारत के गोवा राज्य की राजधानी कौन सी है?
Ans. पणजी में

Q 2217. भारतीय रिजर्व बैंक का मुख्यालय कहाँ पर है?
Ans. मुंबई में

Q 2218. पानीपत की दूसरी लड़ाई कब हुई थी?
Ans. 1556 ई. में

Q 2219. गुरु नानक जो कि सिक्खों के पहले गुरु थे, उनकी मृत्यु कहाँ पर हुई थी?
Ans. करतारपुर में

Q 2220. श्रीगुप्त जिसने गुप्त वंश की स्थापना की थी, उसका उतराधिकारी कौन था?
Ans. घटोत्कच

Q 2221. सबसे गर्म ग्रह कौन सा है?
Ans. शुक्र ग्रह

Q 2222. किसके अनुसार बिन्दुसार ने सीरिया के शासक एन्टीयोकस – 1 से मदिरा, सूखे अंजीर और एक दार्शनिक भेजने की प्रार्थना की थी?
Ans. एथीनियस के अनुसार
  
Q 2223. भारत का प्रवेश द्वार किसे कहा जाता है?
Ans. मुंबई को

Q 2224. महानदी डेल्टा परियोजना भारत के किस राज्य में है?
Ans. ओड़िसा राज्य में



Q 2225. भारत का पहला व्यापारिक बैंक कौन सा था?
Ans. जनरल बैंक ऑफ़ इंडिया

Q 2226. कनिष्क जो कि कुषाण वंश से सम्बन्ध रखता था, यह बौद्ध धर्म के किस सम्प्रदाय का अनुयायी था?
Ans. महायान सम्प्रदाय का
  
Q 2227. मदर इंडिया नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं?
Ans. कैथरीन मेयो

Q 2228. ऋषभदेव जो कि जैन धर्म के पहले तीर्थकर थे, इनका प्रतीक चिन्ह कौन सा है?
Ans. सांड

Q 2229. भूदान आन्दोलन की शुरुआत कहाँ से हुई थी?
Ans. पोचमपल्ली नलगोडा से (तेलंगाना से)

Q 2230. भारत का पहला मोबाइल बैंक किस राज्य में स्थापित किया गया है?
Ans. मध्य प्रदेश राज्य में

Q 2231. गुरुमुखी लिपि का आरम्भ सिक्खों के किस गुरु ने किया था?
Ans. गुरु अंगद ने

Q 2232. वेदांतगल अभयारण्य भारत के किस राज्य में है?
Ans. तमिलनाडु राज्य में

Q 2233. जैन धर्म में किसके शिष्य श्वेताम्बर (श्वेत वस्त्र धारण करने वाले) कहलाये?
Ans. स्थूलभद्र के

Q 2234. तवांग मठ भारत के किस राज्य में है?
Ans. अरुणाचल प्रदेश में

Q 2235. करो या मरो का नारा किसने दिया था?
Ans. महात्मा गाँधी ने

Q 2236. शैवों (भगवान शिव की पूजा करने वाले) का सर्वाधिक प्राचीन सम्प्रदाय कौन सा है?
Ans. पाशुपत सम्प्रदाय
  

India GK Questions :-


Q 2237. भारत के पश्चिम बंगाल राज्य में कितनी लोकसभा सीटें हैं?
Ans. 42 सीटें

Q 2238. पहलगांव नामक पर्वतीय नगर भारत के किस राज्य में है?
Ans. जम्मू – कश्मीर राज्य में

Q 2239. बरकारी सम्प्रदाय के संस्थापक कौन थे?
Ans. नामदेव

Q 2240. पॉलिटिक्स नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं?
Ans. अरस्तू

Q 2241. तात्या टोपे का वास्तविक नाम क्या था?
Ans. रामचंद्र पांडुरंग

Q 2242. पृथ्वी का स्वर्ग किसे कहा जाता है?
Ans. श्रीनगर को

Q 2243. पानीपत की दूसरी लड़ाई में अकबर ने किसको हराया था?
Ans. हेमू को

Q 2244. शिशुनाग का उतराधिकारी कौन था?
Ans. कालाशोक
  
Q 2245. बरेली किस नदी के किनारे बसा हुआ है?
Ans. रामगंगा नदी के किनारे
  
Q 2246. गाँधी जी ने सत्याग्रह का प्रयोग सबसे पहले कहाँ पर किया था?
Ans. द. अफ्रीका में

Q 2247. चरक संहिता की रचना किसने की थी?
Ans. चरक ने

Q 2248. जय जगत का नारा किसने दिया था?
Ans. विनोबा भावे ने

Q 2249. जिम कार्बेट राष्ट्रीय पार्क हमारे देश के किस राज्य में है?
Ans. उतराखंड राज्य में

Q 2250. संविधान सभा की प्रारूप समिति का अध्यक्ष कौन था?
Ans. डॉ. भीमराव अम्बेडकर

धन्यवाद दोस्तों आपका India General Knowledge Questions की इस Post को पढ़ने के लिए |

Pages/Parts:- 12, 345678910111213141516171819
20212223242526, 272829303132333435363738,39
40

इसे भी पढ़े :-

No comments:

Post a Comment

ad