Saturday, May 11, 2019

50 महत्वपूर्ण प्रश्न | Himachal Pradesh GK in Hindi | HP GK


HP GK in Hindi | Himachal Pradesh GK in Hindi - Part 16


नमस्कार दोस्तों, आप सभी का स्वागत हैं हमारी Website www.ajgkhub.com में | दोस्तों आज हम आपके लिए Himachal GK Series का 16th Part लेकर आये हैं, जिसमे हम आपके लिए HP GK के 50 Questions लेकर आये हैं | अगर दोस्तों आप Himachal Pradesh GK के इन सभी Questions को ध्यान से पढ़ोगे तो आपके ज्ञान में अवश्य वृद्धि होगी, और दोस्तों मैं उम्मीद करता हूँ की आपको हमारी ये कोशिश जरुर पसंद आयेगी और आप हमारी इस Website को Follow करना नहीं भूलेंगें और इस Post को अपने दोस्तों के साथ जरुर Share कर दोगे |


HP GK in Hindi, Himachal Pradesh General Knowledge Questions, Himachal Pradesh GK
HP GK in Hindi

50 Important Questions about Himachal Pradesh GK :-


Q 1501. अजय चंद जिसने हिंदुर राज्य की स्थापना लगभग 1100 ई. में की थी, वह किसका पुत्र था?
Ans. कहलूर के राजा काहन चंद का
  
Q 1502. शिवालिक या लघु हिमालय में पाए जाने वाले छोटे – छोटे नालों को क्या कहा जाता है?
Ans. चो या खड्डे

Q 1503. विचित्र नाटक जो कि नादौन की लड़ाई का एक मुख्य स्त्रोत है, यह किसकी आत्मकथा मानी जाती है?
Ans. गुरु गोविन्द सिंह की

Q 1504. विधानसभा में निर्वाचित होने के लिए न्यूनतम आयु कितनी होनी चाहिए?
Ans. 25 वर्ष

Q 1505. हिमाचल प्रदेश राज्य का सबसे बड़ा मछली पालन केंद्र कहाँ पर स्थित है?
Ans. बिलासपुर में

Q 1506. हिमाचल प्रदेश के किस स्थान पर शेर शाह सूरी ने विजय प्राप्त किया था?
Ans. काँगड़ा में

Q 1507. गज परियोजना हिमाचल प्रदेश के किस स्थान पर है?
Ans. काँगड़ा जिले के शाहपुर नामक स्थान के नजदीक

Q 1508. हिमाचल प्रदेश विधानसभा के तीसरे अध्यक्ष कौन थे?
Ans. श्री देशराज महाजन

Q 1509. महिला सशक्तिकरण  वर्ष के रूप में किस वर्ष को मनाया गया था?
Ans. वर्ष 2001 को

Q 1510. हिमाचल प्रदेश के वह कौन कौन से जिले हैं जिनकी सीमाएं चीन के साथ लगती हैं?
Ans. लाहौल – स्पीति व किन्नौर जिले
  
Q 1511. गज परियोजना जो कि काँगड़ा जिले में है यह परियोजना किन खड्डों के पानी से कार्यान्वित की गयी है?
Ans. गज और ल्योणा खड्डों के पानी से

Q 1512. हिमाचल प्रदेश के ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क को कब प्राकृतिक विश्व धरोहर बनाया गया था?
Ans. 23 जून, 2014 को

HP GK in Hindi :-


Q 1513. कुठ जो कि एक जड़ी – बूटी है, इसका बीज 1925 में हिमाचल प्रदेश के लाहौल – स्पीति जिला में कहाँ से लाया गया था?
Ans. जम्मू – कश्मीर से

Q 1514. उतर प्रदेश राज्य के मुरादाबाद नामक स्थान की तर्ज पर हिमाचल प्रदेश के काँगड़ा जिला के किस स्थान को छोटा मुरादाबाद कहा जाता था?
Ans. गंगथ नामक स्थान को

Q 1515. कुठ की खेती व विपणन को संगठित व सुव्यवस्थित करने के लिए लाहौल कुठ उत्पादक एवम विपणन सहकारी सभा का गठन कब किया गया था?
Ans. 15 मई, 1959 को

Q 1516. काका शिक्षा न्यास की स्थापना किसने की थी?
Ans. अनंत राम ने (जन्म = 10 अप्रैल, 1907 ई. को जिला ऊना में)

Q 1517. रसौल जोत / दर्रा हिमाचल प्रदेश के किस जिले में है और इसकी ऊंचाई कितनी है?
Ans. कुल्लू जिला में, ऊंचाई = लगभग 3,230 मीटर

Q 1518. हिमाचल प्रदेश वन निगम की स्थापना कब की गयी थी?
Ans. 25 मार्च, 1974 को

Q 1519. प्रसिद्ध युद्ध स्मारक जो कि हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला नामक स्थान पर है, इस स्मारक का नीव का पत्थर हिमाचल प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉ. वाई. एस. परमार ने कब रखा था?
Ans. 24 फरवरी, 1972 ई. को

Q 1520. पहली बार पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं के लिए कितने प्रतिशत पद आरक्षित किए गए थे?
Ans. 33% पद

Q 1521. हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार ने कब महिला आयोग की स्थापना की थी?
Ans. 8 मार्च, 1999 को

Q 1522. प्रेमी जोड़ा सोहनी – महिवाल की याद में हिमाचल प्रदेश की किस नदी को आशकां दा दरिया भी कहते हैं?
Ans. चिनाब नदी को

Q 1523. हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला में कितनी विधानसभा सीटें हैं?
Ans. 5 विधानसभा सीटें

Q 1524. हिमाचल सेवा सदन जो कि सैक्टर 25, पश्चिमी चंडीगढ़ में, इसे पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने हिमाचल के लोगों को कब समर्पित किया था?
Ans. 5 नवम्बर, 2011 को



Q 1525. अखाड़ा बाजार नामक स्थान हिमाचल प्रदेश के किस जिले में है?
Ans. कुल्लू जिला में

Q 1526. हिमाचल प्रदेश में मंडी मंडल के अंतर्गत कितने जिले आते हैं?
Ans. 5 जिलें

Q 1527. भागा नदी को किसका पुत्र माना जाता है?
Ans. सूर्य का

Q 1528. धमुराडी - सुंडा परियोजना (70 MW) किस नदी के पानी से कार्यान्वित की जायेगी?
Ans. पब्बर नदी के पानी से

Q 1529. साचा पर्वत चोटी हिमाचल प्रदेश के किस जिले में है, और इस चोटी की ऊंचाई कितनी है?
Ans. कुल्लू जिला में, ऊंचाई = लगभग 3,540 मीटर

Q 1530. तानु जुब्बल झील हिमाचल प्रदेश के किस जिले में है?
Ans. शिमला जिला में

Q 1531. बारालाचा - ला हिमाचल प्रदेश के किस जिले में स्थित है?
Ans. लाहौल - स्पीति जिला में

Q 1532. बारालाचा नाम का क्या अर्थ होता है?
Ans. एक दर्रा जिसके शिखर पर चारों और से सड़कें आती हों

Q 1533. भावानगर हिमाचल प्रदेश के किस जिले में है?
Ans. किन्नौर जिला में

Q 1534. बाबा शोवा नाथ की नगरी किसे कहा जाता है?
Ans. छड़ी नामक स्थान को

Q 1535. कलथ गर्म पानी का चश्मा हिमाचल प्रदेश के किस जिले में है?
Ans. कुल्लू जिला में

Q 1536. ठियोग पहाड़ी रियासत के संस्थापक कौन थे?
Ans. जयचंद / जैसचंद

HP GK Questions in Hindi :-


Q 1537. हिमाचल प्रदेश का लाहौल – स्पीति जिला किस मंडल में आता है?
Ans. मंडी मंडल में (3 मंडल)

Q 1538. प्राचीन काल में डाडा (काँगड़ा जिला में) को किस नाम से जाना जाता था?
Ans. गंधपुर का घटा के नाम से

Q 1539. कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश के पहले विधानसभा चुनावों में कितनी सीटें जीती थी?
Ans. 24 सीटें

Q 1540. डाडा गाँव जो कि हिमाचल प्रदेश के काँगड़ा जिले में हैं, इस गाँव का संस्थापक किसे माना जाता है?
Ans. डाडू राणा को

Q 1541. कुनिहार रियासत की स्थापना 1154 ई. में किसने की थी?
Ans. अभोजदेव ने

Q 1542. हिमाचल प्रदेश में पहली बार गैर – कांग्रेसी सरकार कब बनी थी?
Ans. 1977 में

Q 1543. हिमालय से निकलने के कारण हिमाचल प्रदेश की किस प्रमुख नदी को हेमवती अथवा हुफसिस कहा गया है?
Ans. सतलुज नदी को 
  
Q 1544. धर्मशाला नगरपालिका की स्थापना कब की गयी थी?
Ans. 1867 - 68 में

Q 1545. चंद्रा घाटी को स्थानीय भाषा में किस नाम से जाना जाता है?
Ans. रंगोली नाम से

Q 1546. भागा घाटी को स्थानीय भाषा में किस नाम से जाना जाता है?
Ans. गारा या पुनान नाम से

Q 1547. बूढी दीवाली नामक त्योहार जो कि हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला का एक प्रसिद्ध त्योहार है, यह त्योहार कब मनाया जाता है?
Ans. दीवाली के ठीक एक महीने के बाद मंधर अमावस्या को

Q 1548. बिलासपुर के राजा मेघचंद को अपने खोये हुए राज्य को प्राप्त करने में दिल्ली के किस सुल्तान ने सहायता की थी?
Ans. इल्तुतमिश ने
  
Q 1549. धौलाकुआं और राजबन हिमाचल प्रदेश के किस जिले में हैं?
Ans. सिरमौर जिला में

Q 1550. पंडित अमरनाथ शर्मा का जन्म कब और कहाँ पर हुआ था?
Ans. 6 फरवरी, 1900 ई. को काँगड़ा जिला की पालमपुर तहसील (Palampur Tehsil) के घुग्गर गाँव में

धन्यावाद |

Pages / Parts: - 123456, 789101112, 13141516171819

इसे भी पढ़े :-

1 comment:

  1. thanks for sharing this information

    For more qustn visit here:- https://www.shivaiq.com/2019/12/hp-gk-in-hindi.html

    ReplyDelete

ad