Sunday, April 07, 2019

100 | India GK Questions in Hindi | Indian General Knowledge


India GK Questions in Hindi - Indian General Knowledge  - Part 14


नमस्कार दोस्तों, दोस्तों मेरा नाम Ajay है और मैं आप सभी का Aj GK Hub.com पर स्वागत करता हूँ | दोस्तों हमारी यही कोशिश है की आपको Aj Gk Hub.com पर हर तरह के GK के Questions मिल जायें ताकि आपको कहीं और जाकर चीजें ढूंढने की जरुरत ना पढ़े, दोस्तों इसी को देखते हुए ही हम अपनी इस Website को रोजाना Update करते है | जैसा की दोस्तों आप सभी जानते हैं कि Aj Gk Hub.com पर अभी India General Knowledge Questions की Series चल रही है, जिसमें हमने अभी तक India GK Questions के 13 Part पुरे कर लिए हैं और आज हम आपके लिए Bharat GK Questions की इसी Series का 14 वां Part लेकर आये हैं, तो चलिए दोस्तों ज्यादा बात ना करते हुए अपने आज के इस Article को शुरू करते हैं, जिसमे आपको India GK के 100 Questions पढ़ने को मिलेंगे | 


India GK in Hindi, Indian General Knowledge Questions
India GK in Hindi

100 India GK Questions in Hindi :- 

100 भारत सामान्य ज्ञान के प्रश्न

Q 1301. खतोली का युद्ध 1518 ई. में किसके बीच में हुआ था?
Ans. राणा साँगा और इब्राहिम लोदी के बीच में

Q 1302. महमूद गजनी ने भारत पर कितनी बार आक्रमण किया था?
Ans. 17 बार

Q 1303. कुतुबमीनार की नीव किसने डाली थी?
Ans. कुतुबुद्दीन ऐबक ने

Q 1304. परमार वंश का संस्थापक कौन था?
Ans. उपेन्द्र्राज

Q 1305. प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर कहाँ पर है?
Ans. वाराणसी में (उतर प्रदेश में)

Q 1306. बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध के पिता का क्या नाम था?
Ans. शुद्धोधन

Q 1307. श्री महाकालेश्वर मंदिर कहाँ पर है?
Ans. उज्जैन में (मध्यप्रदेश में)

Q 1308. कुतुबुद्दीन ऐबक को कहाँ दफनाया गया था?
Ans. लाहौर में

Q 1309. परमार वंश जिसकी स्थापना उपेन्द्र्राज ने की थी, आपको यह बताना है कि इस वंश का सबसे शक्तिशाली शासक कौन था?
Ans. राजा भोज
  
Q 1310. कंधारिया महादेव मंदिर कहाँ पर है?
Ans. खजुराहो में

Q 1311. महमूद गजनी के भारतीय आक्रमण का वास्तविक उद्देश्य क्या था?
Ans. धन की प्राप्ति करना

Q 1312. किसे इस्लामी वास्तुकला का रत्न कहा जाता है?
Ans. अलाई दरवाजा को

Q 1313. केदारनाथ मंदिर कहा पर है?
Ans. उतराखंड में

Q 1314. श्री सोमेश्वर स्वामी मंदिर कहाँ पर है?
Ans. गुजरात में

Q 1315. शुद्धोधन जो की गौतम बुद्ध के पिता थे, आपको यह बताना है की वह किस गण के मुखिया थे?
Ans. शाक्य गण के
  
Q 1316. भोपाल के दक्षिण में भोजपुर नामक झील का निर्माण किसने करवाया था?
Ans. राजा भोज ने

Q 1317. कनक दुर्गा देवी मंदिर कहाँ पर है?
Ans. विजयवाड़ा में (आंध्र प्रदेश में)

Q 1318. अलाई दरवाजा का निर्माण किसने करवाया था?
Ans. अलाउदीन खिलजी ने

Q 1319. श्री सीता रामचंद्र स्वामी मंदिर कहाँ पर है?
Ans. भद्राचलम में (तेलंगाना में)

Q 1320. दशरूपक के रचयिता कौन थे?
Ans. धनजंय

Q 1321. गौतम बुद्ध के पहले गुरु कौन थे?
Ans. लारकलाम

Q 1322. विरुपक्ष मंदिर कहाँ पर है?
Ans. हम्पी में (कर्नाटक में)

Q 1323. जमैयत खाना मस्जिद का निर्माण किसने करवाया था?
Ans. अलाउद्दीन खिलजी ने

Q 1324. गौतम बुद्ध के गृह त्याग करने की घटना को क्या कहा जाता है?
Ans. महाभिनिष्क्रमण

Q 1325. मूलराज प्रथम जिसने सोलंकी वंश की स्थापना की थी वह किस धर्म का अनुयायी था
Ans. शैवधर्म का


Q 1326. बैजनाथ मंदिर कहाँ पर है?
Ans. हिमाचल प्रदेश में

Q 1327. बाबर को भारत पर आक्रमण करने का निमन्त्रण किसने दिया था?
Ans. पजाब के शासक दौलत खां लोदी एवम इब्राहिम लोदी के चाचा आलम खां ने

Q 1328. चितौड़ में त्रिभुवन नारायण मंदिर का निर्माण किसने करवाया था?
Ans. राजा भोज ने

Q 1329. श्री अन्जाबी मंदिर कहाँ पर है?
Ans. बनासकांठा में (गुजरात में)

Q 1330. बुंदेलखंड का प्राचीन नाम क्या था?
Ans. जेजाकभुक्ति

Q 1331. आगरा शहर की स्थापना किसने की थी?
Ans. सिकंदर लोदी ने

Q 1332. गौतम बुद्ध के बेटे का क्या नाम था?
Ans. राहुल

Q 1333. सोलंकी वंश का संस्थापक कौन था?
Ans. मूलराज प्रथम

Q 1334. सिकंदर लोदी ने आगरा शहर की स्थापना कब की थी?
Ans. 1504 ई. में

Q 1335. मानव विकास के उस काल को क्या कहा जाता है जिसका विवरण लिखित रूप में उपलब्ध है?
Ans. इतिहास
  
Q 1336. मनुष्य ने सबसे पहले किस धातु का प्रयोग किया था?
Ans. तांबा धातु का

Q 1337. मनुष्य के द्वारा बनाया गया पहला औजार कौन सा था?
Ans. कुल्हाड़ी

Q 1338. इनामगाँव किस युग की एक बड़ी बस्ती थी?
Ans. ताम्रपाषाण युग की

Q 1339. इनामगाँव जो की ताम्रपाषाण युग की एक बड़ी बस्ती थी, इसका सम्बन्ध किस सस्कृति से है?
Ans. जोर्वे संस्कृति से
  
Q 1340. सिन्धु घाटी सभ्यता में नर्तकी की एक कांस्य की मूर्ति कहाँ से मिली है?
Ans. मोहनजोदड़ो से

Q 1341. सिन्धु घाटी सभ्यता के एक प्रमुख स्थल बनमाली की खोज किसने की थी?
Ans. रविन्द्र सिंह विष्ट ने

Q 1342. ऋग्वेद में वर्णित सभी नदियों में से कौन सी नदी सबसे पवित्र तथा महत्वपूर्ण मानी जाती थी?
Ans. सरस्वती नदी
  
Q 1343. गायत्री मन्त्र की रचना किसने की थी?
Ans. विश्वामित्र ने

Q 1344. रविन्द्र सिंह विष्ट ने बनमाली जो कि सिन्धु घाटी सभ्यता का एक प्रमुख स्थल था, इसकी खोज कब की थी?
Ans. 1974 ई. में
  
Q 1345. महावीर स्वामी ने किससे अनुमति लेकर संन्यास जीवन को स्वीकार था?
Ans. अपने बड़े भाई नंदिवर्धन से

Q 1346. ऋग्वेद में गंगा नदी का उल्लेख कितनी बार मिलता है?
Ans. एक बार

Q 1347. बनमाली किस नदी के किनारे स्थित था?
Ans. रंगोई नदी के किनारे

Q 1348. 12 वर्षों तक कठिन तपस्या करने के बाद महावीर स्वामी को कहाँ पर ज्ञान की प्राप्ति हुई थी?
Ans. ज्रिम्भिक के निकट ऋजुपालिका नदी के तट पर साल वृक्ष के निचे
  
Q 1349. ऋग्वेद में यमुना नदी का उल्लेख कितनी बार मिलता है?
Ans. तीन बार

Q 1350. बनमाली नामक स्थान वर्तमान समय में कहाँ पर है?
Ans. हरियाणा के हिसार जिला में



Q 1351. महावीर स्वामी ने अपने शिष्यों को कितने गणधरों में विभाजित किया हुआ थ?
Ans. 11 गणधरों में
  
Q 1352. उतर वैदिक काल में मुद्रा की कौन – कौन सी इकाइयाँ थी?
Ans. निष्क और शतमान

Q 1353. गौतम बुद्ध जो की बौद्ध धर्म के संस्थापक थे, उन्होंने अपने सबसे अधिक उपदेश कहाँ पर दिए थे?
Ans. कोशल देश की राजधानी श्रावस्ती में

Q 1354. क्या बौद्ध धर्म में पुनर्जन्म की मान्यता है या नहीं?
Ans. पुनर्जन्म की मान्यता है

Q 1355. योजना आयोग का नया नाम क्या रखा गया अहि?
Ans. नीति आयोग

Q 1356. NITI आयोग में NITI का फुल फॉर्म क्या है?
Ans. नेशनल इंस्टिट्यूट फॉर ट्रांसफार्मिंग इंडिया

Q 1357. नीति आयोग की स्थापना कब हुई थी?
Ans. 1 जनवरी, 2015 को

Q 1358. नीति आयोग में अध्यक्ष कौन होता है?
Ans. भारत का प्रधानमंत्री

Q 1359. नीति आयोग के पहले अध्यक्ष कौन हैं?
Ans. नरेंद्र मोदी

Q 1360. भारत का वह कौन सा राज्य जो कि तीन ओर से बांग्लादेश से घिरा हुआ है?
Ans. त्रिपुरा राज्य

Q 1361. भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना कब और किस अधिनियम के अंतर्गत हुई है?
Ans. स्थापना = 1 अप्रैल, 1935, अधिनियम =  भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम 1934 के अंतर्गत

Q 1362. कपिल धारा जलप्रपात किस नदी पर है?
Ans. नर्मदा नदी पर

Q 1363. हमारे देश की सबसे लम्बी नदी कौन सी है?
Ans. गंगा नदी

Q 1364. राज्य सभा की बैठकों की अध्यक्षता कौन करता है?
Ans. उपराष्ट्रपति

Q 1365. योग दर्शन का प्रतिपादन किसने किया है?
Ans. पतंजलि ने

Q 1366. एक रुपये में कितने आने होते हैं?
Ans. 16 आने

Q 1367. महाभारत महाकाव्य के रचयिता कौन हैं?
Ans. वेदव्यास

Q 1368. कौन सा शहर मध्य प्रदेश की राजधानी है?
Ans. भोपाल

Q 1369. भारतीय रिजर्व बैंक का मुख्यालय कहाँ पर है?
Ans. मुंबई, महाराष्ट्र में

Q 1370. अमेजन.कॉम के संस्थापक कौन हैं?
Ans. जेफ़ बेजोस

Q 1371. वेंबानद झील भारत के किस राज्य में स्थित है?
Ans. केरल राज्य में

Q 1372. रूपया शब्द का प्रयोग सबसे पहली बार किसने किया था?
Ans. शेर शाह सूरी ने

Q 1373. प्रथम विधि निर्माता कौन हैं?
Ans. मनु

Q 1374. हमारे देश में मुद्रा कौन जारी करता है?
Ans. भारतीय रिज़र्व बैंक

Q 1375. Amazon.com का मूल नाम क्या था?
Ans. काडाब्रा.कॉम



Q 1376. बंगाल का शोक किस नदी को कहा जाता है?
Ans. दामोदर नदी को

Q 1377. कृष्ण भक्ति का प्रथम एवम प्रधान ग्रन्थ कौन सा है?
Ans. श्रीमद्भागवत गीता

Q 1378. जम्मू और कश्मीर की रेलवे लाइन किस रेलवे जोन के अंदर आती है?
Ans. उतरी रेलवे के अंदर

Q 1379. हमारे देश का केंद्रीय बैंक कौन सा है?
Ans. भारतीय रिज़र्व बैंक

Q 1380. पायकारा जलप्रपात किस नदी पर है?
Ans. पायकारा नदी पर

Q 1381. महात्मा गांधी जिनको बापू के नाम से भी जाना जाता है, उनके कितने बच्चे थे?
Ans. 4 बच्चे
  
Q 1382. भारतीय रिज़र्व बैंक का केद्रीय कार्यालय शुरू में कहाँ पर स्थापित किया गया था?
Ans. कोलकाता में
  
Q 1383. फुल्हर झील हमारे देश के किस राज्य में स्थित है?
Ans. उतर प्रदेश राज्य में

Q 1384. भविष्य का इंधन किसे कहा जाता है?
Ans. हाइड्रोजन को

Q 1385. ऋतुयें किन कारणों से होती है?
Ans. सूर्य के चारों और पृथ्वी का परिक्रमण

Q 1386. प्राचीन व्याकरण ग्रन्थ अष्टाध्यायी किसके द्वारा रचित है?
Ans. पाणिनि के द्वारा

Q 1387. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कब मनाया जाता है?
Ans. 21 जून को

Q 1388. पृथ्वी राज चौहान के पिता जी का क्या नाम था?
Ans. सोमेश्वर चौहान

Q 1389. हमारे देश का सबसे छोटा राज्य कौन सा है?
Ans. गोवा राज्य

Q 1390. बिहार का शोक किस नदी को कहा जाता है?
Ans. कोसी नदी को

Q 1391. भारतीय रिज़र्व बैंक का केद्रीय कार्यालय किस वर्ष कोलकाता से मुंबई में स्थानांतरित किया गया था?
Ans. 1937 में

Q 1392. गीतांजलि के कवि कौन है?
Ans. रविन्द्रनाथ टैगोर

Q 1393. अर्थशास्त्र किससे संबंधिंत है?
Ans. राजनितिक नीतियों से

Q 1394. कोयना बांध कहाँ पर स्थित है?
Ans. महाराष्ट्र में

Q 1395. भारतीय रिजर्व बैंक का राष्ट्रीयकरण कब किया गया था?
Ans. 1 जनवरी, 1949 को

Q 1396. भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी के पति का नाम बताइए?
Ans. फिरोज गाँधी

Q 1397. येन्ना जलप्रपात किस नदी पर है?
Ans. नर्मदा नदी पर

Q 1398. अमरकोष नामक पुस्तक के रचयिता कौन हैं?
Ans. अमर सिंह

Q 1399. विश्व आत्मकेंद्रित जागरूकता दिवस कब मनाया जाता है?
Ans. 2 अप्रैल को

Q 1400. स्वतंत्रता सेनानी फिरोज गाँधी का जन्म कब हुआ था?
Ans. 12 सितम्बर, 1912 को

दोस्तों आपने India General Knowledge Questions की इस Post को पढ़ा उसके लिए आप सभी का धन्यावाद, दोस्तों अगर आप India GK Questions की इसी तरह की और Posts पढ़ना चाहते हैं तो Aj Gk Hub.com को Follow करना ना भूलें |


    Pages/Parts:- 12, 345678910111213141516171819
    20212223242526, 272829303132333435363738,39
    40

    इसे भी पढ़े :-

    No comments:

    Post a Comment

    ad