Thursday, April 04, 2019

Himachal Pradesh GK in Hindi | HP GK


Himachal Pradesh GK in Hindi - HP GK Questions - Part 14


मेरे प्यारे दोस्तों कैसे हो आप सभी, मैं उम्मीद करता हूँ कि आप सभी बहुत अच्छे होंगे | दोस्तों आप सभी का स्वागत है Aj Gk Hub.com पर और मेरा नाम Ajay  है | दोस्तों अभी तक हमने Himachal GK Series के 13 Part आपके सामने पेश कर दिए है, और आज हम आपके लिए HP GK Series का 14 पार्ट लेकर आये हैं, तो दोस्तों आज की इस Post को मिलाकर Himachal Pradesh Gk Series में 1400 Questions Complete हो जायेंगे, हम उम्मीद करते हैं दोस्तों आपको Himachal Pradesh General Knowledge की यह Series जरुर पसंद आ रही होगी | दोस्तों आप हमें Comment करके बताये कि आप किस Subject से Related General Knowledge के Questions पढ़ना चाहते हैं, हम उस Subject से Related GK के Questions आपके लिए जरुर लेकर आयेंगे |  


HImachal Pradesh GK in Hindi, HP GK, Himachal General Knowledge, Himachal Pradesh gk
Himachal GK in Hindi

Himachal Pradesh GK Important 100 Questions in Hindi :-

हिमाचल सामान्य ज्ञान के 100 महत्वपूर्ण प्रश्न

Q 1301. शिमला में कौन सा मौसम दीर्घ राका मौसम कहलाता है?
Ans. शरद मौसम

Q 1302. सुकेती किसकी सहायक नदी है?
Ans. ब्यास नदी की

Q 1303. तैंतु दर्रा कहाँ पर स्थित है?
Ans. कुल्लू और काँगड़ा जिलों में

Q 1304. सुजानपुर किस नदी के किनारे बसा हुआ है?
Ans. ब्यास नदी के किनारे

Q 1305. अमर सिंह थापा ने काँगड़ा के राजा संसार चंद को किस स्थान पर हराया था?
Ans. महल मोरिया नामक स्थान पर

Q 1306. दरांगटटी वन्यजीव अभयारण्य कहाँ पर स्थित है?
Ans. शिमला में

Q 1307. लाहौल में किस त्योहार को खोजला के नाम से जाना जाता है?
Ans. बूढी दीवाली को

Q 1308. हिमाचल प्रदेश के किस जिले में 2001 से लेकर 2011 के बीच सर्वाधिक जनसंख्या वृद्धि दर्ज की गयी?
Ans. ऊना जिले में
  
Q 1309. कौन सी पर्वत श्रृंखला सिरमौर को शिमला से अलग करती है?
Ans. चुड चांदनी

Q 1310. गुरु घंटाल गोम्पा किससे बना हुआ है?
Ans. लकड़ी से

Q 1311. जवालिया नाग मंदिर किस जिले में स्थित है?
Ans. काँगड़ा जिले में

Q 1312. हिमाचल प्रदेश में सबसे कम जनसंख्या घनत्व वाला जिला कौन सा है?
Ans. लाहौल स्पीति जिला

Q 1313. बाबा कांशीराम का जन्म हिमाचल प्रदेश के किस जिले में हुआ था?
Ans. काँगड़ा जिले में

Q 1314. हिमाचल प्रदेश के किस स्थान को अंगूरों की भूमि कहा जाता है?
Ans. रिब्बा को

Q 1315. नामगियाँ किस नदी के किनारे बसा हुआ है?
Ans. सतलुज नदी के किनारे

Q 1316. कुफरी कहाँ पर है?
Ans. शिमला में

Q 1317. डांगी लोक नृत्य हिमाचल प्रदेश के किस जिले का प्रसिद्ध लोक नृत्य है?
Ans. चंबा जिले का

Q 1318. अजय ठाकुर किस खेल से सम्बन्ध रखते हैं?
Ans. कबड्डी खेल से

Q 1319. रानी धारा हिमाचल प्रदेश के किस जिले में स्थित है?
Ans. कुल्लू जिला में

Q 1320. तैमुर लंग ने जब हिंदुर को लुटा तो वहां का शासक कौन था?
Ans. अलन चंद

Q 1321. गांगुल वन्यजीव अभयारण्य कहाँ पर स्थित है?
Ans. चंबा में

Q 1322. अजय ठाकुर जो कि हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ नामक स्थान के रहने वाले हैं, इनका जन्म कब हुआ था?
Ans. 1 मई, 1986 को

Q 1323. तुरीन नृत्य हिमाचल प्रदेश के किस जिले का प्रसिद्ध नृत्य है?
Ans. शिमला जिले का

Q 1324. कमरुनाग झील जो कि हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में स्थित है, आपको यह बताना है कि यह झील मंडी जिला की किस तहसील में है?
Ans. चच्योट तहसील में

Q 1325. कनम मठ हिमाचल प्रदेश के किस जिले में स्थित है?
Ans. किन्नौर जिला में

Q 1326. प्राचीन हिमाचल नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं?
Ans. एल. सी. पांडे

Q 1327. भागा नदी को किस का बेटा माना जाता है?
Ans. सूर्य का

Q 1328. हिमाचल प्रदेश में जोफो किसका एक प्रकार है?
Ans. पशु का

Q 1329. ततापानी किस नदी के किनारे बसा हुआ है?
Ans. सतलुज नदी के किनारे

Q 1330. बिलासपुर के किस राजा को लोगों ने अपना राज्य छोड़ने के लिए मजबूर किया था?
Ans. मेघ चंद को
  
Q 1331. भारत के किस राज्य में शिपकी ला पास है?
Ans. हिमाचल प्रदेश में

Q 1332. हिमाचल प्रदेश का मिनी काशी किसे कहा जाता है?
Ans. मंडी को

Q 1333. गुग्गा मण्डली किस दिन के बाद गाँव – गाँव जाकर गुग्गा गाथा के गान का आरम्भ करती है?
Ans. रक्षाबंधन के दिन के बाद से

Q 1334. ऐन्चली किसे कहा जाता है?
Ans. शिव महिमा के गीतों को

Q 1335. हिमाचल प्रदेश में किस प्रकार के वन सबसे अधिक पाए जाते हैं?
Ans. चिड के वन

Q 1336. सैंज वन्यजीव अभयारण्य कहाँ पर स्थित है?
Ans. कुल्लू में

Q 1337. हिमाचल प्रदेश में सैनिक स्कूल कहाँ पर है?
Ans. सुजानपुर में (हमीरपुर में)

Q 1338. हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर के पास ब्यास नदी पर सस्पेंशन ब्रिज कब बनाया गया था?
Ans. 1878 ई. में

Q 1339. भरमौर किस नदी के किनारे बसा हुआ है?
Ans. रावी नदी के किनारे

Q 1340. हरगारण पर्वत चोटी हिमाचल प्रदेश के किस जिला में स्थित है?
Ans. लाहौल – स्पीति जिला में

Q 1341. ग्रीन कार्ड स्कीम में HRTC (Himachal Road Transport Corporation) कितने प्रतिशत की छुट देती है?
Ans. 25% की

Q 1342. लुहारा / लोहारा प्राचीन काल में किस रियासत की राजधानी थी?
Ans. सुकेत रियासत की

Q 1343. हिमाचल प्रदेश के किस जिले में पहले फ़ूड पार्क की स्थापना की गयी है?
Ans. ऊना जिले में

Q 1344. युनाम सो झील हिमाचल प्रदेश के कौन से जिला में स्थित है?
Ans. लाहौल – स्पीति जिला में

Q 1345. दुलिंग और सोलडांग किस बड़ी नदी की सहायक नदियाँ हैं?
Ans. सतलुज नदी की

Q 1346. हिमाचल प्रदेश विधानसभा के सदस्यों की संख्या किस वर्ष 36 से बढ़ा कर 41 कर दी गयी थी?
Ans. वर्ष 1954 में

Q 1347. नयायमूर्ति मेहरचंद महाजन की आत्मकथा का क्या शीर्षक है?
Ans. लूकिंग बैक (Looking Back)

Q 1348. कौन सी नदी पौंटा घाटी को देहरादून घाटी से अलग करती है?
Ans. यमुना नदी

Q 1349. स्मार्ट कार्ड स्कीम में HRTC (Himachal Road Transport Corporation) कितने प्रतिशत की छुट देती है?
Ans. 10 % की

Q 1350. ब्यास नदी का हिमाचल प्रदेश में कुल कितना प्रवाह क्षेत्रफल है?
Ans. 256 किलोमीटर का




Q 1351. पोलवर्थ, ब्लैकप्लस और बिंगी किसकी किसमें हैं?
Ans. भेड़ की

Q 1352. मंडी का प्रसिद्ध भूतनाथ मंदिर कौन सी वास्तुकला शैली में बना है?
Ans. शिखर शैली में

Q 1353. मेवा कान्दिनु पर्वत चोटी हिमाचल प्रदेश के किस जिले में स्थित है?
Ans. कुल्लू जिला में

Q 1354. शिगनी मींगनी क्या है?
Ans. यह एक जड़ी बुटी है

Q 1355. हिमाचल प्रदेश का पहला IT Smart ECO Tourism Village कहाँ पर बनेगा?
Ans. प्रीणी में (कुल्लू जिला में)

Q 1356. मंडी और सुकेत रियासत किस वर्ष ब्रिटिश सरकार के नियन्त्रण में आ गए थे?
Ans. वर्ष 1846 में

Q 1357. शितिधार हिमाचल प्रदेश के किस जिला में है?
Ans. कुल्लू जिला में

Q 1358. लूनी किस नदी की सहायक नदी है?
Ans. ब्यास नदी की 

Q 1359. पौंटा घाटी को और किस नाम से भी जाना जाता है?
Ans. कियारदा – दून – घाटी के नाम से 

Q 1360. बिलासपुर के किस शासक ने कुल्लू में शरण ली थी?
Ans. मेघ चंद ने

Q 1361. निक्का जो कि एक प्रसिद्ध चित्रकार थे, आपको यह बताना है की वह हिमाचल प्रदेश की किस रियासत से सम्बन्ध रखते थे?
Ans. चंबा रियासत से
  
Q 1362. कुल्लू जिला के नगर में स्थित त्रिपुरा सुन्दरी मंदिर कौन सी शैली में बना हुआ है?
Ans. पगौडा शैली में

Q 1363. चंबा के किस राजा ने पहले विश्व युद्ध के समय अंग्रेजों की सहायता की थी?
Ans. भूरी सिंह ने

Q 1364. हिमाचल प्रदेश विधानसभा भवन का निर्माण कब हुआ था?
Ans. 1924 ई. में

Q 1365. हरियाणा राज्य की सीमा हिमाचल प्रदेश के किन - किन जिलों को स्पर्श करती है?
Ans. सोलन और सिरमौर जिलों को
  
Q 1366. ब्यास नदी धौलाधार पर्वत श्रृंखला को किस स्थान पर काटती है?
Ans. लारजी नामक स्थान पर

Q 1367. नूरपुर राज्य की स्थापना किसने की थी?
Ans. तोमर राजपूत झेठपाल ने

Q 1368. हिमाचल प्रदेश के शिमला में 1920 में आइस स्केटिंग रिंक किसने शुरू किया था?
Ans. ब्लेसिंगटन ने

Q 1369. कौन सा दर्रा मंडी और कुल्लू जिलों को आपस में जोड़ता है?
Ans. दुल्ची दर्रा

Q 1370. डैनकुंड कहाँ पर स्थित है?
Ans. डलहौजी में

Q 1371. 18 वीं शताब्दी के मध्य चंबा रंगमहल की बुनियाद किसने रखी थी?
Ans. उम्मेद सिंह ने

Q 1372. टापरी गर्म पानी का चश्मा कहाँ पर है?
Ans. किन्नौर में

Q 1373. हिमाचल प्रदेश की किस घाटी को देव घाटी के नाम से भी जाना जाता है?
Ans. कुल्लू घाटी को

Q 1374. शहल किसका प्राचीन नाम था?
Ans. दाडलाघाट का 

Q 1375. तोमर राजपूत झेठपाल ने नूरपुर राज्य की स्थापना कब की थी?
Ans. 1000 ई. में



Q 1376. बीजापुर शहर की स्थापना किसने की थी?
Ans. विजयराम चंद ने

Q 1377. हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला को हिमाचल प्रदेश के अन्य कितने जिले स्पर्श करते हैं?
Ans. 3 जिले (काँगड़ा, हमीरपुर, और बिलासपुर जिले)

Q 1378. मुरान्गला पर्वत चोटी हिमाचल प्रदेश के किस जिले में है?
Ans. लाहौल स्पीति जिला में

Q 1379. साल किस नदी की सहायक नदी है?
Ans. रावी नदी की

Q 1380. हिमाचल प्रदेश की किस घाटी को वीर – भूमि के नाम से जाना जाता है?
Ans. काँगड़ा घाटी को  

Q 1381. हिमाचल प्रदेश का कौन सा क्षेत्र अल्पाइन क्षेत्र के नाम से जाना जाता है?
Ans. द ग्रेटर हिमालय

Q 1382. चिन्मया तपोवन आश्रम हिमाचल प्रदेश के किस जिले में स्थित है?
Ans. काँगड़ा जिले में

Q 1383. मुलगन घाटी हिमाचल प्रदेश के किस जिले में पड़ती है?
Ans. किन्नौर जिला में

Q 1384. नैना देवी की पहाड़ियां कहाँ पर स्थित है?
Ans. बिलासपुर में

Q 1385. बंदर घाटी कहाँ पर स्थित है?
Ans. चंबा में

Q 1386. दाराशिकोह की पत्नी ने किस रियासत के राजा को अपने बेटे की तरह माना था?
Ans. नूरपुर रियासत के राजा को

Q 1387. हिमाचल प्रदेश का राज्य वृक्ष कौन सा है?
Ans. देवदार

Q 1388. प्राचीनतम पहाड़ी रियासत का नाम बताओ?
Ans. त्रिगर्त

Q 1389. चंद्रताल झील किस दर्रे के नजदीक स्थित है?
Ans. बरालाछा दर्रे के

Q 1390. प्राचीन समय में कुल्लू का मुख्यालय कहाँ पर था?
Ans. जगतसुख में

Q 1391. नाडा (राजनगर) नामक महल का निर्माण चंबा के किस राजा ने करवाया था?
Ans. उम्मेद सिंह ने

Q 1392. कोबडा गरमा पानी का चश्मा हिमाचल प्रदेश के किस जिले में है?
Ans. काँगड़ा जिला में

Q 1393. हिमालय पर्वत की नीची पहाड़ियों को क्या कहा जाता है?
Ans. शिवालिक पहाड़ियां

Q 1394. पूर्व वैदिक काल में शिवालिक घाटियों के निवासी कौन थे?
Ans. दस्यु

Q 1395. पहाड़ी नेताओं का राजनैतिक गुरु किसे माना जाता है?
Ans. चौधरी शेर जंग को

Q 1396. परशुराम का सम्बन्ध हिमाचल प्रदेश की किस झील से है?
Ans. रेणुका झील से

Q 1397. ततापानी गर्म पानी का झरना किस जिले में स्थित है?
Ans. मंडी जिले में

Q 1398. मुग़ल सम्राट अकबर का समकालीन चंबा रियासत का राजा कौन था?
Ans. प्रताप सिंह वर्मन

Q 1399. स्पीति का मुख्यालय कहाँ पर है?
Ans. काजा में

Q 1400. प्राचीन काल में नगरकोट के किले का निर्माण किसने करवाया था?
Ans. सुशर्मा चंद ने

मेरे प्यारे दोस्तों Himachal Pradesh GK के इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए आप सभी का बहुत – बहुत धन्यवाद | HP GK के इस तरह के और सामान्य ज्ञान के प्रश्न पढने के लिए Aj Gk Hub.com को Follow करना ना भूलें |

Pages / Parts: - 123456, 789101112, 13141516171819

इसे भी पढ़े :-

No comments:

Post a Comment

ad