Sunday, March 31, 2019

Himachal Pradesh General Knowledge | हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान | HP GK


HP GK in Hindi | Himachal Pradesh General Knowledge (General Studies) -  Part 13 


नमस्कार मेरे प्यारे दोस्तों, कैसे हो आप सभी, मैं उम्मीद करता हूँ आप सभी बहुत अच्छे होंगे | दोस्तों मेरा नाम Ajay है और मैं Aj Gk Hub.com की तरफ से आप सभी का स्वागत करता हूँ | दोस्तों जैसा की आप जानते हैं की हमने Himachal General knowledge की Series शुरू की है, और दोस्तों Himachal GK की इस Series को आप सबका बहुत प्यार भी मिल रहा है, तो दोस्तों आज हम आपके लिए Himachal Pradesh General Knowledge की इसी Series का 13th Part लेकर आये है, और दोस्तों आज की इस Post के साथ HP GK की इस Series में 1300 Questions भी पुरे हो जायेगें | दोस्तों अगर आपका प्यार इसी तरह मिलता रहा तो हम आपके लिए Himachal General Knowledge की इस Series के और Part भी लेकर आयेगें |


Himachal Pradesh General Knowledge, HP GK, Himachal GK, Himachal Pradesh GK
Himachal Pradesh General Knowledge

HP GK Important 100 Questions in Hindi :-

हिमाचल सामान्य ज्ञान के 100 महत्वपूर्ण प्रश्न

Q 1201. तैमूरलंग के आक्रमण के समय (1398 ई.) में हिंदुर (नालागढ़) का शासक कौन था?
Ans. आलम चंद

Q 1202. पुरु राज्य का संस्थापक किसे माना जाता है?
Ans. ययाति को

Q 1203. उपमंडल राजगढ़ हिमाचल प्रदेश के किस जिले में स्थित है?
Ans. सिरमौर जिला में

Q 1204. आर्यों ने किसके साथ 40 वर्षों तक युद्ध लड़ा था?
Ans. शाम्बर के साथ

Q 1205. हिमाचल प्रदेश राज्य के सिरमौर जिला का स्वांग तेगी नृत्य किस त्योहार पर प्रस्तुत किया जाता है?
Ans. दीवाली पर

Q 1206. आर्यों ने हिमाचल प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्र के मूल निवासियों को किस नाम से पुकारा?
Ans. दास, दस्यु, निषाद

Q 1207. चैडविक झरना शिमला शहर के किस स्थान पर स्थित है?
Ans. समर हिल में

Q 1208. कुलिंदों के क्षेत्र कालिंद पर्वत से निकलने वाली कालिंदी नदी को किस नाम से पुकारते हैं?
Ans. यमुना नदी के नाम से

Q 1209. हिंदुर का कौन सा राजा था दिल्ली के सुल्तान फिरोजशाह तुगलक का समकालीन था?
Ans. आलम चंद

Q 1210. किस पौराणिक राजा की राजधानी सराहन थी?
Ans. बाणासुर की

Q 1211. महाराजा रणजीत सिंह और राजा संसार चंद के बीच ज्वालामुखी की संधि किस वर्ष हुई थी?
Ans. वर्ष 1809 में

Q 1212. डल झील हिमाचल प्रदेश के किस जिले में है?
Ans. काँगड़ा जिला में

Q 1213. हिमाचल प्रदेश का धामी गोली कांड किसने करवाया था?
Ans. दलीप सिंह राणा ने

Q 1214. मुगल सम्राट अकबर ने जागीर के रूप में कांगड़ा किसे प्रदान किया था?
Ans. बीरबल को

Q 1215. हिमाचल प्रदेश सरकार का ग्रीन फिल्ड प्रोजेक्ट क्या है?
Ans. पर्यावरण शिक्षा का प्रसार करना

Q 1216. हिमाचल प्रदेश की सबसे ऊँची शिला चोटी किस जिले में स्थित है?
Ans. किन्नौर जिले में 

Q 1217. गोविंदसागर झील के निकट कौन सा जिला मुख्यालय है?
Ans. बिलासपुर

Q 1218. हिमाचल प्रदेश में 1857 ई. की क्रांति कहाँ से शुरू हुई थी?
Ans. कसौली सैनिक छावनी से

Q 1219. काँगड़ा के शासक जयचंद को किस मुगल बादशाह ने कैद कर लिया था?
Ans. अकबर ने

Q 1220. जगोत की नसीरी सैनिक टुकड़ी के सूबेदार भीम सिंह कौन थे?
Ans. 1857 विद्रोह के नेता

Q 1221. कांगड़ा कलम किससे सम्बन्धित है?
Ans. चित्रकला शैली से

Q 1222. पदम् संभव का नाम किस झील से जुड़ा हुआ है?
Ans. रिवालसर झील से

Q 1223. मियां चू –चू कौन थे?
Ans. सिरमौर के स्वतंत्रता सेनानी (आन्दोलनकारी)

Q 1224. किस रियासत के शासक ने मुगल सम्राट जहाँगीर की काँगड़ा का किला प्राप्त  करने में मदद की थी?
Ans. नूरपुर रियासत के

Q 1225. सुकेत रियासत की स्थापना किसने की थी?
Ans. वीरसेन ने



Q 1226. बाबा कांशीराम को पहाड़ी बुलबुल नाम किसने दिया था?
Ans. सरोजनी नायडू ने

Q 1227. परशुराम ताल हिमाचल प्रदेश के किस स्थान पर स्थित है?
Ans. रेणुका में   

Q 1228. हिंदुर किसका पुराना नाम है?
Ans. नालागढ़ का

Q 1229. महाराजा रणजीत सिंह ने किसे पहाड़ी राज्यों का नाजिम नियुक्त किया था?
Ans. देसा सिंह मजीठिया को

Q 1230. चंद्र्नाहन झील किस पर्वत चोटी पर स्थित है?
Ans. चांसल पर्वत चोटी पर

Q 1231. लाहना सिंह मजीठिया ने काँगड़ा के किस स्थान पर महल और बारादरी का निर्माण करवाया था?
Ans. त्रिलोकपुर में

Q 1232. किसने राजा घमंड चंद को अपने साम्राज्य का आगे विस्तार करने से रोका था?
Ans. जस्सा सिंह ने

Q 1233. टी. वी. आर. टाटाचारी हिमाचल प्रदेश के पहले क्या थे?
Ans. लोकायुक्त

Q 1234. कटोच राजपूत वंश की स्थापना हिमाचल प्रदेश में किसने की थी?
Ans. सुशर्मा चंद ने

Q 1235. पौंग बांध भारत के किस राज्य में है?
Ans. हिमाचल प्रदेश में  

Q 1236. चंबा के राजा राजसिंह और काँगड़ा के राजा संसार चंद ने 1788 ई. में कहाँ पर संधि पर हस्ताक्षर किए थे?
Ans. शाहपुर में

Q 1237. हिमाचल प्रदेश के किस व्यक्ति ने कसम ली थी कि देश के आजाद होने तक वे केवल काले वस्त्र ही पहनेगे?
Ans. बाबा कांशीराम ने

Q 1238. स्वां नदी जलागम प्रबन्धन परियोजना, ऊना में कौन सा देश सहायता कर रहा है?
Ans. जापान

Q 1239. किस मुगल सम्राट ने कुल्लू के राजा जगत सिंह को  राजा की उपाधि से अलंकृत किया था?
Ans. औरंगजेब ने

Q 1240. भटियात नामक स्थान हिमाचल प्रदेश के किस जिले में है?
Ans. चंबा में

Q 1241. मणिकर्ण के गर्म जल स्त्रोत किस नदी के किनारे स्थित है?
Ans. पार्वती नदी के किनारे

Q 1242. ढाटू क्या है?
Ans. ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं का सर ढकने वाला वस्त्र

Q 1243. चकली किस रियासत का प्रसिद्ध सिक्का था?
Ans. चंबा रियासत का

Q 1244. सिरमौर का कौन सा राजा मुगल सम्राट शाहजहाँ का समकालीन था?
Ans. मन्धाता प्रकाश

Q 1245. चंबा में प्राथमिक स्कूल कब खोला गया था?
Ans. 1863 में

Q 1246. कुल्लू जिला का कसोल नामक स्थान किसलिए प्रसिद्ध है?
Ans. गर्म पानी के झरने के लिए

Q 1247. चंबा में फल सुधार इकाई कहाँ पर है?
Ans. राजपुरा में

Q 1248. हिमाचल प्रदेश में कब चीफ कमिशनर के स्थान पर लेफ्टनेंट गवर्नर की नियुक्ति हुई थी?
Ans. मार्च, 1952 में

Q 1249. स्टेट वाइड एरिया नेटवर्क (हिम स्वान) को चालू करने में हिमाचल प्रदेश का भारत में कौन सा स्थान है?
Ans. पहला

Q 1250. जब गुरु गोविन्द सिंह मंडी रियासत आये तो वहां का राजा कौन था?
Ans. सिद्ध सेन




Q 1251. 1876 में चंबा में भू-सुधारों को किसने शुरू किया था?
Ans. कर्नल रीड ने

Q 1252. हिमाचल प्रदेश का सबसे अधिक जनसंख्या वाला शहर कौन सा है?
Ans. शिमला शहर

Q 1253. हिमाचल प्रदेश में जरद्फुक या जिन्द्फुक क्या है?
Ans. विवाह

Q 1254. ब्यास कुंड कहाँ पर स्थित है?
Ans. रोहतांग दर्रा में

Q 1255. पूर्वकालीन पटियाला रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी कहाँ पर थी?
Ans. चायल में

Q 1256. कारगिल युद्ध में परमवीर चक्र प्राप्त करने वाले हिमाचली सैनिक कौन हैं?
Ans. राइफलमैन संजय कुमार

Q 1257. हिमाचल प्रदेश के किस जिले में महलमोरिया नमक ऐतिहासिक स्थल है?
Ans. हमीरपुर जिला में

Q 1258. सबसे अधिक अनुसूचित जाति की जनसंख्या किस जिले में है?
Ans. काँगड़ा जिले में

Q 1259. मंडी का शिवरात्रि मेला कितने दिन चलता है?
Ans. 7 दिन तक

Q 1260. चंबा के राजाओं की उपाधि क्या थी?
Ans. वर्मन

Q 1261. ततापानी नामक गर्म पानी का चश्मा हिमाचल प्रदेश के किस जिले में है?
Ans. मंडी जिला में

Q 1262. जब गोरखाओं ने काँगड़ा पर  आक्रमण किया तो उस समय जस्वान का शासक कौन था?
Ans. उमेद चंद
  
Q 1263. हैंग ग्लाइडिंग हिमाचल प्रदेश में कहाँ पर होती है?
Ans. बिलिंग, काँगड़ा में

Q 1264. सबसे अधिक अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या का प्रतिशत किस जिले में है?
Ans. लाहौल स्पीति जिला में 

Q 1265. कोल डैम जलविद्युत परियोजना की क्षमता कितनी है?
Ans. 800 मेगावाट

Q 1266. 1914-15 में हुआ मंडी षड्यंत्र मुख्यतया किससे प्रभावित था?
Ans. गदर पार्टी से

Q 1267. खिरगंगा उष्ण जलधारा किस जिले में है?
Ans. कुल्लू जिला में

Q 1268. सिरमौर प्रजामंडल के पहले अध्यक्ष कौन बने थे?
Ans. चौधरी शेरजंग

Q 1269. हिमाचल प्रदेश का कौन सा स्थान नौ छेदों वाले गोल्फ कौर्स के लिए जाना जाता है?
Ans. नालदेहरा
  
Q 1270. किस वर्ष ब्यास और सतलुज के बीच के क्षेत्रों की प्रभुसता ब्रिटिश सरकार के हाथों में आ गयी थी?
Ans. 1846 ई. में

Q 1271. हिमाचल प्रदेश की कौन सी प्रमुख नदी से काँगड़ा और कुल्लू घाटियाँ निर्मित हुई हैं?
Ans. ब्यास नदी से
  
Q 1272. कला राणा किस खेल से सम्बन्धित है?
Ans. वालीवाल से

Q 1273. सुकेत सत्याग्रह का नेतृत्व किसने किया था?
Ans. पंडिंत पदमदेव ने

Q 1274. गिरी नदी किस चोटी से निकलती है?
Ans. कुपर चोटी से


Himachal Pradesh General Knowledge Questions :-


इसे भी पढ़े :- 



Q 1275. पहाड़ी रियासतों के हिमाचल प्रदेश में विलीनीकरण के मसले पर फरवरी, 1948 में सोलन में आयोजित सम्मेलन की अध्यक्षता किसने की थी?
Ans. राजा दुर्गा सिंह ने

Ans. पालमपुर में

Q 1277. किस नदी का संस्कृत नाम विपाशा है?
Ans. ब्यास नदी का 

Q 1278. हिमाचल प्रदेश की किस देशी रियासत के लोगों ने बेगार प्रथा के उन्मूलन की मांग की थी, जिसके परिणामस्वरूप प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने गोली चलाई थी?
Ans. धामी रियासत

Q 1279. सिरमौर जिला का पौंटा साहिब गुरुद्वारा किस नदी के किनारे स्थित है?
Ans. यमुना नदी के किनारे

Q 1280 शिमला जिले के किस स्थान पर माडूनाग मंदिर स्थित है?
Ans. खोब नामक स्थान पर

Q 1281. कमला नेहरु अस्पताल का पुराना नाम क्या था?
Ans. लेडी रीडिंग अस्पताल

Q 1282. 1863 में किस ब्रिटिश अधिकारी को पहली बार चंबा राज्य की देखभाल के लिए नियुक्त किया गया था?
Ans. मेजर ब्लेयर रीड को

Q 1283. अशोक ने हिमाचल प्रदेश में बौद्ध धर्मं का प्रचार करने के लिए किस भिक्षु को भेजा था?
Ans. मझिज्म को

Q 1284. हिमाचल प्रदेश में कितनी मुख्य नदियाँ बहती है?
Ans. 5 नदियाँ (पांच नदियाँ)

Q 1285. पपरौला, काँगड़ा के आयुर्वेदिक कॉलेज का क्या नाम है?
Ans. राजीव गाँधी आयुर्वेदिक कॉलेज

Q 1286. किस गुप्त सम्राट ने हिमाचल प्रदेश के राजाओं को अपना प्रभुत्व स्वीकार करने अथवा लड़ने की चुनौती दी थी?
Ans. समुद्रगुप्त ने

Q 1287. हिमाचल प्रदेश के अधिकतर भाग किस वर्ष अंग्रेजो के अधीन आये?
Ans. 1846 ई. में

Q 1288. किस रियासत से सिब्बा रियासत का जन्म हुआ है?
Ans. गुलेर रियासत से

Q 1289. हिमाचल प्रदेश की टेक्निकल यूनिवर्सिटी कहाँ पर स्थित है?
Ans. हमीरपुर में

Q 1290. सिकंदर ने भारत विजय के अंतिम बिंदु की पहचान के लिए क्या किया था?
Ans. 50 क्यूबिक ऊंचाई की वर्गाकार पत्थरों की 12 वेदियाँ ब्यास नदी के उपरी तट पर बनवाई

Q 1291. हिमाचल प्रदेश में किस नदी बेसिन में सबसे अधिक जल शक्ति क्षमता है?
Ans. सतलुज नदी में  

Q 1292. किस मेले में नाई द्वारा गाँव वालों को शीशा दिखाने की प्रथा प्रचलित है?
Ans. सायर मेले में

Q 1293. उद्यान एवम वानिकी विश्वविद्यालय नौणी का नाम किस व्यक्ति के ऊपर रखा गया है?
Ans. डॉ. यशवंत सिंह परमार

Q 1294. विकलांगों के लिए ITI हिमाचल प्रदेश के किस स्थान पर स्थित है?
Ans. सुंदरनगर में

Q 1295. वन्य जीव सूचना एवम शिक्षा केंद्र कहाँ पर स्थित है?
Ans. मनाली में

Q 1296. शाम्बर किस स्थान पर मारा गया था?
Ans. वेरची उडुबराज में

Q 1297. काँगड़ा से गोरखों को बाहर निकलने के लिए राजा संसार चंद को किससे सहायता लेनी पड़ी थी?
Ans. महाराजा रणजीत सिंह से

Q 1298. चौदहवें दलाईलामा द्वारा ताबो मठ में, 21 वां चक्र महाभिषेक कब आयोजित हुआ था?
Ans. 1996 ई. में

Q 1299. रस्किन बांड का जन्म कहाँ पर हुआ था?
Ans. कसौली में

Q 1300. बड़ा शिगड़ी क्या है?
Ans. यह एक ग्लेशियर (हिमनद) है

मेरे प्यारे दोस्तों इस Himachal GK की इस Post को पढ़ने के लिए आप सभी का बहुत – बहुत धन्यावाद, मुझे उम्मीद है आपको हमारी ये कोशिश अच्छी लगी होगी, दोस्तों अगर आप इसी तरह की और जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो Aj Gk Hub.com को follow करना ना भूलें | अगर आप हमें Follow करते है तो जब भी हम अपनी Site पर कोई नई Post डालेंगे तो आपको उसकी Notification मिल जायेगी |

Pages / Parts: - 123456, 789101112, 13141516171819

इसे भी पढ़े :- 

No comments:

Post a Comment

ad