Saturday, March 16, 2019

India GK Questions in Hindi | India General Knowledge | हिंदी में


India GK in Hindi - India General Knowledge Questions - Part - 4


हलो दोस्तों, मैं Ajay आप सभी का स्वागत करता हूँ Aj Gk Hub.com पर | जैसा की दोस्तों आप सभी जानते हैं की किसी भी Competitive Exam को Qualify करने के लिए India General Knowledge Questions की जानकारी  होना बहुत जरुरी है, तो इसी को देखते हुए ही हमने Bharat Samany Gyan की यह Series शुरू की है ताकि हम आपके Goal को Achieve करने में आपकी सहायता कर सकें |  दोस्तों मैं आपको बता दू हमने India General Knowledge in Hindi की इस Series के अब तक 3 Parts कर लिए है जिनमे आपको India GK के 300 प्रश्न पढने को मिल चुके है, तो दोस्तों आज हम India GK Questions in Hindi इसी Series का 4th Part आपके सामने पेश कर रहे है, India GK Questions के इस Part में भी दुसरे Parts की तरह आपको 100 प्रश्न पढ़ने को मिलेंगे




General Knowledge Questions about India

भारत सामान्य ज्ञान के 100 महत्वपूर्ण प्रश्न 

100 Important India General Knowledge Questions in Hindi :-


Q 301. सोमनाथ मंदिर कहाँ पर स्थित है?
Ans. जूनागढ़ – गुजरात में

Q 302. वह कौन सी देशी रियासत थी जिसके प्रतिनिधि संविधान सभा में सम्मिलित नहीं हुए थे?
Ans. हैदराबाद

Q 303. हमारे देश की सबसे लम्बी नदी कौन सी है?
Ans. गंगा नदी (Ganga River)

Q 304. चन्द्रगुप्त मौर्य जो कि मौर्य वंश का संस्थापक था उसका जन्म कब हुआ था?
Ans. 345 ईसा पूर्व में

Q 305. इंडिका नामक पुस्तक किसने लिखी है?
Ans. मेगास्थनीज ने

Q 306. भारत की पहली महिला राष्ट्रपति का नाम क्या है?
Ans. प्रतिभा देवी सिंह पाटिल 

Q 307. भारत के लिए संविधान सभा की रचना करने के लिए संविधान सभा का विचार सबसे पहले किसने और कब प्रस्तुत किया था?
Ans. स्वराज पार्टी ने, 1924 ई. में

Q 308. भारत के किस शहर में नेताजी सुभाष नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ स्पोर्ट्स स्थित है?
Ans. पटियाला में

Q 309. ‘हजरत मुहम्मद साहब’ जो की इस्लाम धर्म के संस्थापक थे, उनका जन्म कब हुआ था?
Ans. 570 ई. में

Q 310. संविधान के कौन से संसोधन के द्वारा मौलिक कर्तव्य को संविधान में जोड़ा गया है?
Ans. 42 वें संसोधन के द्वारा

Q 311. भाखड़ा बांध किस नदी पर बना हुआ है?
Ans. सतलुज नदी पर

Q 312. मौलिक कर्तव्य को किस देश से लिया गया है?
Ans. रूस से

Q 313. जवाहर सुरंग किस राज्य में अवस्थित है?
Ans. जम्मू - कश्मीर राज्य में

Q 314. हमारे देश में मनुष्य सम्बन्धी प्रथम प्रमाण किस घाटी से मिला था?
Ans. नर्मदा घाटी से

Q 315. किस भारतीय कवि को कविगुरु के नाम से भी जाना जाता है?
Ans. रवीन्द्रनाथ टैगोर को

Q 316. मोहनजोदड़ो का सिन्धी भाषा में क्या अर्थ था?
Ans. मृतकों का टीला

Q 317. सियाचिन ग्लेशियर भारत के किस राज्य में है?
Ans. जम्मू – कश्मीर राज्य में

Q 318. वह पहले व्यक्ति कौन थे जिन्होंने भारत में पुरापाषाणकालीन औजारों की खोज की थी?
Ans. रॉबर्ट ब्रुस फुट

Q 319. भारत की उतरी सीमा पर कौन सा पर्वत स्थित है?
Ans. हिमालय पर्वत

Q 320. भारत में पूर्व प्रस्तर युग के अधिकाशं औजार किससे बने होते थे?
Ans. स्फटिक के (पत्थर के)

Q 321. शतरंज खेल में भारत के प्रथम विश्व चैम्पियन कौन हैं?
Ans. विश्वनाथन आनंद

Q 322. अरावली पर्वत का सर्वोच्च शिखर क्या कहलाता है?
Ans. गुरु शिखर

Q 323. संस्कृत साहित्य में ऐतिहासिक घटनाओं को क्रमबद्ध लिखने का सबसे पहले किसने प्रयास किया था?
Ans. कल्हण ने

Q 324. राजतरंगिणी नामक पुस्तक के रचयिता कौन हैं?
Ans. कल्हण

Q 325. भारतीय संविधान के निति – निर्देशक सिद्धांत कहाँ से लिए गये है?
Ans. आयरलैंड से


Q 326. भारत की सबसे बड़ी मीठे जल की झील कौन सी है?
Ans. वुलर झील

Q 327. राजतरंगिणी नामक पुस्तक जिसके रचयिता कल्हण हैं, इस पुस्तक का सम्बन्ध किससे है?
Ans. कश्मीर के इतिहास से

Q 328. संविधान सभा की संचालन समिति के अध्यक्ष कौन थे?
Ans. डॉ. राजेन्द्र प्रसाद

Q 329. सबसे प्राचीन वेद कौन सा है?
Ans. ऋग्वेद

Q 330. भारत में वर्तमान समय में कितने राज्य हैं?
Ans. 29 राज्य

Q 331. सबसे नया वेद कौन सा है?
Ans. अथर्ववेद

Q 332. दसराज्ञ युद्ध किस – किस के बीच में हुआ था?
Ans. सुदास और दस जनों के बीच में

Q 333. भारत के पहले सिक्ख प्रधानमंत्री कौन थे?
Ans. डॉ. मनमोहन सिंह

Q 334. दसराज्ञ युद्ध जिसका वर्णन ऋग्वेद के 7 वें मंडल में है, यह युद्ध किस नदी के तट पर हुआ था?
Ans. रावी (परुषणी) नदी के तट पर

Q 335. दसराज्ञ युद्ध में किसकी विजय हुई थी?
Ans. सुदास की

Q 336. आर्यों का मुख्य पेय पदार्थ कौन सा था?
Ans. सोमरस

Q 337. भारत का राष्ट्रीय जलीय जीव कौन सा है?
Ans. डॉल्फिन

Q 338. भारत के सभी दर्शनों में से सबसे प्राचीन दर्शन कौन सा हैं?
Ans. सांख्य दर्शन

Q 339. चन्द्रगुप्त मौर्य ने अपना अंतिम समय किस स्थान पर बिताया था?
Ans. कर्नाटक के श्रवणबेलगोला नामक स्थान पर

Q 340. सांख्य दर्शन के अनुसार मूल तत्व कितने हैं?
Ans. 25 (पच्चीस)

Q 341. गुजरात की राजधानी कौन सी है?
Ans. गांधीनगर

Q 342. समुद्रगुप्त किसका उपासक था?
Ans. विष्णु का

Q 343. भारतीय सिनेमा का जनक किसे कहा जाता है?
Ans. दादा साहब फाल्के को 

Q 344. सांख्य दर्शन के 25 मूल तत्वों में से पहला तत्व कौन सा है?
Ans. प्रकृति पहला तत्व है

Q 345. पाशर्वनाथ जो की जैन धर्म के 23 वें तीर्थकर थे, उनके पिता का क्या नाम था?
Ans. अश्वसेन

Q 346. उतरवैदिक काल में हल को क्या कहा जाता था?
Ans. सिरा

Q 347. भारत के पहले प्रधानमंत्री कौन थे?
Ans. पंडित जवाहरलाल नेहरु

Q 348. उतरवैदिक काल में हल रेखा को क्या कहा जाता था?
Ans. सीता

Q 349. चन्द्रगुप्त मौर्य को किसने सेंड्रोकोटटस कहा था?
Ans. जस्टिन ने

Q 350. चाणक्य को और किस नाम से भी जाना जाता है?
Ans. कौटिल्य और विष्णुगुप्त के नाम से    


Q 351. कौन सा शहर मध्य प्रदेश की राजधानी है?
Ans. भोपाल

Q 352. महावीर स्वामी ने अपने उपदेश किस भाषा में दिए थे?
Ans. प्राकृत (अर्धमागधी) भाषा में

Q 353. पानीपत का पहला युद्ध किसके बीच में लड़ा गया था?
Ans. बाबर और इम्ब्राहीम लोदी के बीच में

Q 354. सर्वोच्च न्यायालय में पहली महिला न्यायाधीश कौन थी?
Ans. एम. फातिमा बीवी

Q 355. सिकंदर ने भारत विजय का अभियान कब शुरू किया था?
Ans. 326 ईसा पूर्व में

Q 356. विश्व का सबसे लम्बा पशु कौन सा है?
Ans. जिराफ

Q 357. भारत के किस राज्य में पवित्र तीर्थस्थल अमरनाथ स्थित है?
Ans. जम्मू – कश्मीर राज्य में

Q 358. सिकंदर का सेनापति कौन था?
Ans. सेल्यूकस निकेटर

Q 359. असम की राजधानी का नाम बताओ?
Ans. दिसपुर

Q 360. महावीर स्वामी के अनुयायियों को मूलतः क्या कहा जाता था?
Ans. निग्रंथ

Q 361. मुख्यमंत्री की नियुक्ति कौन करता है?
Ans. राज्यपाल

Q 362. कारगिल क़स्बा कहाँ पर है?
Ans. जम्मू – कश्मीर में

Q 363. किन दो स्थानों के बीच हिमसागर एक्सस्प्रेस चलती है?
Ans. जम्मू से कन्याकुमारी के बीच में

Q 364. पंडित जवाहरलाल नेहरू भारत के पहले प्रधानमंत्री कब बने थे?
Ans. 15 अगस्त, 1947 को

Q 365. भरहुत स्तूप का निर्माण किसने करवाया था?
Ans. पुष्यमित्र शुंग ने

Q 366. भारत का प्रथम महिला विश्वविद्यालय कहाँ पर स्थापित हुआ था?
Ans. मुंबई में

Q 367. शिक्षक दिवस कब मनाया जाता है?
Ans. 5 सितम्बर को

Q 368. मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति कौन करता है?
Ans. राष्ट्रपति

Q 369. महावीर स्वामी के पहले अनुयायी कौन बने थे?
Ans. उनके दामाद ‘जामिल’

Q 370. वायु का दवाब किसके कारण होता है?
Ans. घनत्व के कारण

Q 371. बोधगया किस धर्म से सम्बन्धित है?
Ans. बौद्ध धर्म से

Q 372. इसाई धर्मं के संस्थापक कौन थे?
Ans. ईसा मसीह

Q 373. वायुमंडलीय दाब मापने का पैमाना कौन सा होता है?
Ans. बैरोमीटर

Q 374. विश्व का सबसे बड़ा महासागर कौन सा है?
Ans. प्रशांत महासागर

Q 375. प्रार्थना समाज की स्थापना किसने की थी?
Ans. आत्माराम पांडुरंग ने



Q 376. रेशम के कीड़े का भोज्य पदार्थ कौन सा होता है?
Ans. शहतूत की पतियाँ

Q 377. कणव वंश जिसकी स्थापना वासुदेव ने की थी इस वंश का अंतिम राजा कौन था?
Ans. सुशर्मा

Q 378. ऐसा कौन सा देश है जो आज तक किसी का भी गुलाम नहीं रहा है?
Ans. नेपाल

Q 379. विश्व शतरंज चैम्पियनशिप कितने वर्ष के अन्तराल के बाद आयोजित की जाती है?
Ans. 2 वर्ष के अन्तराल के बाद

Q 380. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संस्थापक कौन थे?
Ans. ए. ओ. ह्युम

Q 381. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पहले अध्यक्ष कौन थे?
Ans. व्योमेश चन्द्र बनर्जी

Q 382. चन्द्रगुप्त मौर्य का उतराधिकारी कौन था?
Ans. बिन्दुसार

Q 383. ग्लोब पर कर्क रेखा भारत के कितने राज्यों से होकर गुजरती है?
Ans. आठ राज्यों से

Q 384. 15 अगस्त को भारत के अलावा और किस देश में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है?
Ans. कोरिया में

Q 385. प्रथम पंचवर्षीय योजना कब से कब तक चली थी?
Ans. 1951 से लेकर 1956 तक

Q 386. महात्मा गाँधी जी की पत्नी का क्या नाम था?
Ans. कस्तूरबा गाँधी

Q 387. रेशम बनाने की तकनीक का आविष्कार सबसे पहले कहाँ पर हुआ था?
Ans. चीन में

Q 388. बैसाखी त्योहार किस धर्म के लोग मनाते हैं?
Ans. सिक्ख धर्म के

Q 389. भारत में शिक्षा प्राप्त करना क्या है?
Ans. यह एक मूलभूत अधिकार

Q 390. भारत के बिहार राज्य की राजधानी कौन सी है?
Ans. पटना

Q 391. हमारे सौर परिवार में कितने ग्रह हैं?
Ans. 8 ग्रह (आठ ग्रह)

Q 392. राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे की सफेद पट्टी किस बात की सूचक है?
Ans. शांति और सत्य की

Q 393. प्रथम पंचवर्षीय योजना किस मॉडल पर आधारित थी?
Ans. हैराड – डोमर मॉडल पर

Q 394. बिन्दुसार कब मगध की राजगद्दी पर बैठा था?
Ans. 298 ईसा पूर्व में

Q 395. किस भारतीय राज्य में विशाखापटनम बन्दरगाह है?
Ans. आंध्र प्रदेश में

Q 396. GDP (जी. डी. पी.) का पूर्ण रूप क्या है?
Ans. Gross Domestic Product (ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्ट)

Q 397. भारत का बोस्टन किसे कहा जाता है?
Ans. अहमदाबाद को

Q 398. इसाई घर्म का प्रमुख ग्रन्थ कौन सा है?
Ans. बाइबल

Q 399. ईसा मसीह के जन्म दिवस को किस रूप में मनाया जाता है?
Ans. क्रिसमस के रूप में

Q 400. भारत का सर्वाधिक शिक्षित राज्य कौन सा है?
Ans. केरल राज्य

Thank You for Reading This India General Knowledge Article and Follow Aj Gk Hub for More India GK and Latest News.


Pages/Parts:- 12, 345678910111213141516171819

20212223242526, 272829303132333435363738,39
40414243

इसे भी पढ़े :- 

No comments:

Post a Comment

ad