Saturday, March 16, 2019

100 | India GK Questions in Hindi | General Knowledge India


GK in Hindi - Indian GK in Hindi - General Knowledge Questions about India - Part 3


हलो दोस्तों, में Ajay आप सभी का स्वागत करता हूँ Aj Gk Hub.com पर | दोस्तों आज हम India GK Questions  का 3rd Part आपके साथ Discuss करने वाले हैं, दोस्तों Aj Gk Hub.com  की यही कोशिश है की हम आप सभी के लिए अच्छी से अच्छी और ज्यादा से ज्यादा जानकारी Provide करवा सके ताकि आपके आने वाले Exams में किसी तरह की कोई कमी न रह जाये | इसी कोशिश में हम आपके लिए India General Knowledge का 3rd Part आपके लिए पेश कर रहे हैं |


India General Knowledge Questions, India GK
India General Knowledge Questions

भारत सामान्य ज्ञान के 100 महत्वपूर्ण प्रश्न

100 Important General Knowledge Questions of India in Hindi :-


Q 201. सिक्खों के पहले गुरु कौन थे?
Ans. गुरु नानक देव जी

Q 202. विजयघाट जो कि लाल बहादुर शास्त्री की समाधि है यह समाधि कहाँ पर स्थित है?
Ans. दिल्ली में

Q 203. बिहू किस राज्य का प्रसिद्ध त्योहार है?
Ans. असम राज्य का

Q 204. भारतीय जनता पार्टी की स्थापना कब हुई थी?
Ans. 6 अप्रैल 1980 को

Q 205. 1875 ई. में इंडियन लीग की स्थापना किसने की थी?
Ans. शिशिर कुमार घोष ने

Q 206. अजातशत्रु का उपनाम क्या था?
Ans. कुणिक 

Q 207. हमारे देश के प्रथम राष्ट्रपति कौन थे?
Ans. डॉ. राजेन्द्र प्रसाद `

Q 208. तराइन का प्रथम युद्ध किसके बीच में हुआ था?
Ans. पृथ्वीराज और मुहम्मद गौरी के बीच में

Q 209. सिन्धु सभ्यता की खोज किसने की थी?
Ans. रायबहादुर दयाराम साहनी ने

Q 210. अशोक के स्तम्भ लेख जिनकी संख्या 7 है वह किस लिपि में लिखे गये हैं?
Ans. ब्राही लिपि में

Q 211. सिन्धु सभ्यता के प्रमुख बंदरगाह कौन कौन से हैं?
Ans. लोथल एवम सुत्कोतदा

Q 212. बिन्दुसार का उतराधिकारी कौन था?
Ans. अशोक

Q 213. एलोरा गुफाओं का उल्लेख सबसे पहले किसने और कब किया था?
Ans. फ्रांसीसी यात्री थेविनेट ने 17 वीं शताव्दी में

Q 214. आग का आविष्कारक किस काल में हुआ था?
Ans. पुरा – पाषाणकाल में

Q 215. विक्रमाकदेवचरित की रचना किसने की थी?
Ans. विल्हण ने

Q 216. पहिये का आविष्कार किस काल में हुआ था?
Ans. नव - पाषाणकाल में

Q 217. तराइन का दूसरा युद्ध कब हुआ था?
Ans. 1192 ई. में

Q 218. सिन्धु सभ्यता के लोगों ने नगरों तथा घरों के विन्यास के लिए कौन सी पद्धति अपनाई हुई थी?
Ans. ग्रीड पद्धति

Q 219. साँझ का तारा किस ग्रह को कहा जाता है?
Ans. शुक्र ग्रह को

Q 220. तराइन का दूसरा युद्ध जो कि मुहम्मद गौरी और पृथ्वीराज तृतीय के बीच में हुआ था इस युद्ध में किसकी जीत हुई थी?
Ans. मुहम्मद गौरी की   

Q 221. सैन्धव वासी मिठास के लिए किस चीज का प्रयोग करते थे?
Ans. शहद का

Q 222. मंगल ग्रह को लाल ग्रह कहा जाता है इस ग्रह का लाल रंग किस वजह से है?
Ans. आयरन ऑक्साइड की वजह से

Q 223. अढाई दिन का झोपड़ा नामक मस्जिद जो कि शुरू में एक विद्यालय था इसका निमार्ण किसके द्वारा करवाया गया था?
Ans. विग्रहराज – 4 के द्वारा 

Q 224. आंध्र केसरी किसका उपनाम है?
Ans. टी. प्रकाशम

Q 225. सौरमंडल का आकार के आधार पर दूसरा सबसे बड़ा ग्रह कौन सा है?
Ans. शनि ग्रह



Q 226. आर्यों द्वारा निर्मित सभ्यता को हम किस नाम से जानते हैं?
Ans. वैदिक सभ्यता के नाम से

Q 227. दसराज्ञ युद्ध का वर्णन ऋग्वेद के कौन से मंडल में है?
Ans. 7वें मंडल में

Q 228. वयोवृद्ध पुरुष किसे कहा जाता था?
Ans. दादा भाई नैरोजी को

Q 229. किसके नेतृत्व में अरबों ने भारत पर पहला सफल आक्रमण किया था?
Ans. मुहम्मद बिन कासिम के नेतृत्व में

Q 230. फ्रांसिस्को द अल्बुकर्क कौन था?
Ans. भारत में पहला पुर्तगाली वायसराय

Q 231. भारत में आने वाला पहला अंग्रेजी जहाज कौन सा था?
Ans. रेड ड्रैगन  

Q 232. भारत का राष्ट्रीय चिन्ह कौन सा है?
Ans. अशोक स्तम्भ

Q 233. किस पेड़ से हम कुनैन प्राप्त करते हैं?
Ans. सिनकोना पेड़ से

Q 234. दादा साहब फाल्के पुरस्कार किस क्षेत्र में दिया जाता है?
Ans. फिल्म के क्षेत्र में

Q 235. आर्यों का समाज कैसा था?
Ans. पितृ प्रधान

Q 236. किस राज्य को भारतवर्ष का चीनी का कटोरा कहा जाता है?
Ans. उतर प्रदेश राज्य को

Q 237. किसने भारत में पहली बार औद्योगिक वेतनभोगी रखे थे?
Ans. डचों ने

Q 238. किस उपनिषद में यज्ञ की तुलना टूटी हुई नाव से की गयी है?
Ans. मुन्डकोपनिषद में
  
Q 239. हमारे देश का सबसे बड़ा रेगिस्तान कौन सा है?
Ans. थार रेगिस्तान (राजस्थान में)

Q 240. हमारे देश में वीरता के लिए दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार या पदक कौन सा है?
Ans. परमवीर चक्र

Q 241. मसालों का बगीचा किस राज्य को कहा जाता है?
Ans. केरल राज्य को

Q 242. भारत रत्न प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति कौन थे?
Ans. डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन

Q 243. अंग्रेजों और सिक्खों के बीच भैरोंवाल की संधि कब हुई थी?
Ans. 22 दिसम्बर, 1846 ई. को

Q 244. विश्व का सबसे बड़ा महाकाव्य कौन सा है?
Ans. महाभारत महाकाव्य

Q 245. भारत में कम्पनी द्वारा नियुक्त अंतिम गवर्नर जनरल कौन था?
Ans. लॉर्ड कैनिंग

Q 246. नीली क्रांति किससे सम्बन्धित हैं?
Ans. मछली उत्पादन से

Q 247. दालचीनी पेड़ के किस भाग से एकत्र की जाती है?
Ans. छाल से

Q 248. निर्मल हृदय के संस्थापक कौन थे?
Ans. मदर टेरेसा

Q 249. भारत में ईख कितने महीनों में परिपक्व होता है?
Ans. 12 महीनों में

Q 250. भारत में पहला महिला रोजगार कार्यालय किस स्थान पर खोला गया था?
Ans. जयपुर में



Q 251. तारपीन का तेल किस पेड़ से प्राप्त किया जाता है?
Ans. चीड के पेड़ से

Q 252. जैन धर्म के 23वें तीर्थकर कौन थे?
Ans. पाशर्वनाथ

Q 253. कपास उगाने के लिए कौन सी मिट्टी उपयुक्त मानी जाती है?
Ans. काली मिट्टी

Q 254. भारत में ब्रिटिश सम्राट के अधीन नियुक्त प्रथम वायसराय कौन था?
Ans. लॉर्ड कैनिग

Q 255. भरतपुर पक्षी अभयारण्य किस राज्य में है?
Ans. राजस्थान में

Q 256. भारत का पहला परमाणु रिएक्टर कौन था?
Ans. अप्सरा

Q 257. महावीर स्वामी जो कि जैन धर्म के अंतिम तीर्थकर थे उनकी पत्नी का क्या नाम था?
Ans. यशोदा

Q 258. लौंग क्या है?
Ans. सूखे फुल 

Q 259. मदर टेरेसा नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं?
Ans. नवीन चावला

Q 260. आनन्द वन की स्थापना किसने की थी?
Ans. बाबा आम्टे ने

Q 261. साइलेंट वैली में दुर्लभ और नष्टप्राय पशु कौन सा है?
Ans. शेर की पुंछ जैसा मैकाक्यु

Q 262. महावीर स्वामी के बचपन का क्या नाम था?
Ans. वर्द्धमान

Q 263. गोल्डन ग्लोब अवार्ड जितने वाले पहले भारतीय कौन हैं?
Ans. ए. आर. रहमान

Q 264. गौतम बुद्ध का जन्म कब हुआ था?
Ans. 563 ईसा पूर्व में

Q 265. IR 20 और रत्ना किस फसल की किसमें हैं?
Ans. धान की

Q 266. गौतम बुद्ध जो कि बौद्ध धर्म के संस्थापक थे उनका जन्म कहाँ पर हुआ था?
Ans. कपिलवस्तु के लुम्बिनी नामक स्थान पर

Q 267. वन अनुसंधान संस्थान कहाँ पर स्थित है?
Ans. देहरादून में

Q 268. रमण अनुसंधान संस्थान कहाँ पर है?
Ans. बंगलुरु में

Q 269. नामग्याल मठ हिमाचल प्रदेश के किस स्थान पर है?
Ans. धर्मशाला में

Q 270. वायुमंडल में गर्मीं प्राय: कहाँ से आती है?
Ans. विकिरण से

Q 271. टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ़ फंडामेंटल रिसर्च कहाँ पर है?
Ans. मुंबई में

Q 272. नाबार्ड की स्थापना कब की गयी थी?
Ans. 12 जुलाई, 1982 को

Q 273. भगवान शिव की पूजा करने वालों को क्या कहते हैं?
Ans. शैव  

Q 274. कुगती / कुगटी वन्य जीव पशु विहार किस राज्य में है?
Ans. हिमाचल प्रदेश में

Q 275. भारतीय दलहन शोध संस्थान कहाँ पर स्थित है?
Ans. कानपुर में



Q 276. मिशन टू इंडिया नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं?
Ans. स्टेनले कल्पागे

Q 277. भारत का पहला मुस्लिम राष्ट्रपति कौन था?
Ans. डॉ. जाकिर हुसैन

Q 278. विष्णु के दस अवतारों का उल्लेख किस पुराण में मिलता है?
Ans. मत्स्यपुराण में

Q 279. झुका हुआ झंडा किसका प्रतीक होता है?
Ans. राष्ट्रीय शोक का

Q 280. भागवान विष्णु के सुदर्शन चक्र में कितनी तीलियाँ हैं?
Ans. 6 तीलियाँ

Q 281. मध्य प्रदेश का शिवपुरी राष्ट्रीय पार्क किसलिए प्रसिद्ध है?
Ans. तेंदुआ और चीतल के लिए

Q 282. राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कब मनाया जाता है?
Ans. 28 फरवरी को

Q 283. कर्म भूमि किसका समाधि स्थल है?
Ans. शंकर दयाल शर्मा का

Q 284. इस्लाम धर्मं के संस्थापक कौन थे?
Ans. हजरत मुहम्मद साहब

Q 285. बिहू, नागा और बिछुआ कहाँ के लोक नृत्य हैं?
Ans. असम के

Q 286. पारिस्थितिक संतुलन बनाये रखने के लिए भारत में वन क्षेत्र कितने अनुपात में होना चाहिए?
Ans. 33 % / 33.3 %
  
Q 287. भारतीय सिनेमा की पहली अभिनेत्री का नाम क्या है?
Ans. देविका रानी रोरिक

Q 288. हमारे देश में सबसे पहले इस्लाम धर्म का आगमन किसके जरिये हुआ?
Ans. अरबों के जरिये

Q 289. हर्यंक वंश का अंतिम राजा कौन था?
Ans. उदायिन का पुत्र नागदश्क

Q 290. सिकंदर जिसका जन्म 356 ईसा पूर्व में हुआ था उसके पिता का क्या नाम था?
Ans. फिलिप  

Q 291. किस ग्रह को पृथ्वी का भगिनी ग्रह कहते हैं?
Ans. शुक्र ग्रह को

Q 292. कठपुतली नृत्य, चाकरी नृत्य और पनिहारी कहाँ के लोक नृत्य हैं?
Ans. राजस्थान के

Q 293. जगन्नाथ मंदिर कहाँ पर स्थित है?
Ans. पुरी में (ओड़िसा में)

Q 294. किस नदी से राजस्थान नहर (इंदिरा गाँधी नहर) को पानी मिलता है?
Ans. सतलुज नदी से

Q 295. तोता – ए – हिन्द किसका उपनाम है?
Ans. अमीर खुसरो का

Q 296. सफ़ेद झंडा किसका प्रतीक होता है?
Ans. संधि या समर्पण का
  
Q 297. सिकंदर जो की अरस्तु का शिष्य था उसका जल सेनापति कौन था?
Ans. निर्याकस

Q 298. भारतीय संविधान में मौलिक अधिकार कहाँ से लिए गये हैं?
Ans. सयुंक्त राज्य अमेरिका से

Q 299. कौन से दो राज्य कावेरी जल विवाद से जुड़े हुए हैं?
Ans. कर्नाटक और तमिलनाडु राज्य

Q 300. मौर्य वंश का संस्थापक कौन था?
Ans. चन्द्रगुप्त मौर्य

Thank You for Reading This India GK Questions Article and follow Aj Gk Hub.com for more Knowledge full Article.


Pages/Parts:- 12, 345678910111213141516171819

20212223242526, 272829303132333435363738,39
40414243

इसे भी पढ़े :- 

No comments:

Post a Comment

ad