Tuesday, February 05, 2019

Introduction of Himachal Pradesh | हिमाचल प्रदेश का परिचय | HP GK | Himachal Pradesh

Introduction of Himachal Pradesh in Hindi -  Himachal Pradesh GK - HP GK - Himachal Pradesh





Introduction of Himachal Pradesh,Himachal Pradesh GK,HP GK in Hindi, HP GK
Introduction of Himachal Pradesh

Introduction of Himachal Pradesh :-


हिमाचल प्रदेश का शाब्दिक अर्थ                                                    

‘हिमाचल’ शब्द संस्कृत के दो शब्दों से मिलकर बना हुआ है| संस्कृत के ये दो शब्द जिनकी संधि से हिमाचल शब्द बना हुआ है वो शब्द हैं ‘हिम + अचल’, इन्ही दो संस्कृत शब्दों से बना हुआ है हिमाचल| इन शब्दों में ‘हिम’ का अर्थ है ‘बर्फ’ और अचल का अर्थ है ‘पर्वत  अर्थात हिमाचल का शाब्दिक अर्थ है ‘बर्फ के पर्वत’/‘बर्फ से घिरा पर्वत’/बर्फ से ढके पहाड़ो के बीच स्थित भूमि/बर्फीले पहाड़ों का प्रान्त|

हिमाचल प्रदेश की भौगोलिक स्थिति 

हिमाचल प्रदेश भारत के उतर-पश्चिम भाग में स्थित एक बहुत ही सुंदर और मनमोहक राज्य है| हिमाचल प्रदेश की भौगोलिक स्थिति है ‘7547 से ‘7904’ पूर्वी देशांतर और ‘30 22’ से  33 12’ उतरी अक्षांश | अगर हम बात करें की हिमाचल प्रदेश हिमालय के किस भाग में स्थित है तो ‘हिमाचल प्रदेश हिमालय के पश्चिम भाग में स्थित है, और हिमालय के स्थान पर पहले एक जलमग्न क्षेत्र हुआ करता था जिसे की ‘टिथिस सागर’ कहा जाता था और कहा जाता है की हिमालय भगवान शिव का ससुराल है और भगवान कृष्ण ने हिमालय को अपना स्वरूप माना है|

हिमाचल प्रदेश की सीमाएं                                                      

हिमाचल प्रदेश की सीमा लगभग 1170 किलोमीटर लम्बी है इसमें लगभग 200 किलोमीटर की सीमा तिब्बत के साथ लगती अंतर्राष्ट्रीय सीमा है| हिमाचल प्रदेश की सीमा भारत के अन्य 5 राज्यों को स्पर्श करती है| इन 5 राज्यों के नाम है जम्मू कश्मीर, पंजाब, उतराखंड, हरियाणा और उतरप्रदेश| हिमाचल प्रदेश की उतर दिशा में जम्मू-कश्मीर राज्य स्थित है, हिमाचल प्रदेश की दक्षिण दिशा में हरियाणा और उतर प्रदेश राज्य स्थित है, हिमाचल प्रदेश की पश्चिम दिशा में पंजाब राज्य स्थित है और हिमाचल प्रदेश की दक्षिण पूर्व दिशा में उतराखंड राज्य स्थित है| हिमाचल प्रदेश की सीमा एकमात्र देश तिब्बत (चीन) के साथ भी स्पर्श करती है जो हिमाचल प्रदेश की पूर्वी दिशा में स्थित है| हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिले ऐसे जिले है जिनकी सीमाएं तिब्बत (चीन) के साथ स्पर्श करती है|
 
हमारे देश का पंजाब राज्य एक ऐसा राज्य है जिसकी सीमाएं हिमाचल प्रदेश के सबसे अधिक 5 जिलों को स्पर्श करती है और हिमाचल प्रदेश के ये 5 जिले है  “बिलासपुर, ऊना, सोलन, चंबा और काँगड़ा| इन 5 जिलों की सीमाएं पंजाब राज्य के साथ सबसे ज्यादा बार स्पर्श करती है| और उतर प्रदेश हमारे देश का ऐसा राज्य है जिसकी सीमा हिमाचल प्रदेश के केवल एक जिले को स्पर्श करती है और उस जिले के नाम है सिरमौर|

हिमाचल प्रदेश के जिले                                                      

हिमाचल प्रदेश में कुल 12 जिले है, जिनके नाम है सिरमौर, शिमला, किन्नौर, लाहौल-स्पीति, चंबा, काँगड़ा, ऊना, हमीरपुर,बिलासपुर, सोलन, मंडी और कुल्लू| हिमाचल प्रदेश के सिरमौर और चंबा जिले ऐसे जिले है जिनकी सीमाएं हिमाचल प्रदेश के अन्य 2-2 जिलों को सबसे कम बार स्पर्श करती है| सिरमौर जिले की सीमाएं शिमला और सोलन को स्पर्श करती है और चंबा जिला की सीमाँए काँगड़ा और लाहौल स्पीति जिले को स्पर्श करती है|   

हिमाचल प्रदेश के 12 जिलों में मंडी और काँगड़ा ऐसे दो जिले है जिनकी सीमाए हिमाचल प्रदेश के अन्य 6-6 जिलों को सबसे ज्यादा बार स्पर्श करती है| काँगड़ा जिला की सीमाएं ऊना, हमीरपुर, मंडी, कुल्लू, लाहौल-स्पीति और चंबा को स्पर्श करती है और मंडी जिला की सीमाएं हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर, बिलासपुर, सोलन, शिमला, कुल्लू, और काँगड़ा जिलों को स्पर्श करती है| इसी के साथ आपका ये जानना भी जरुरी है की सिरमौर जिला हिमाचल का सबसे दक्षिणी जिला है, लाहौल–स्पीति और चंबा हिमाचल प्रदेश के उतर में स्थित है, किन्नौर पूर्व में स्थित है, काँगड़ा, बिलासपुर, ऊना, हमीरपुर हिमाचल प्रदेश के पश्चिम में और कुल्लू तथा मंडी जिला हिमाचल प्रदेश के मध्य में स्थित है|





हिमाचल प्रदेश का गठन                                                           

हिमाचल प्रदेश का गठन 15 अप्रैल 1948 को किया गया था, और जब हिमाचल प्रदेश का गठन किया गया तो इसमें 30 छोटी-बड़ी रियासतों को शामिल किया गया था| जब हिमाचल प्रदेश बना तो इसमें 4 जिलों का निर्माण किया गया जिनके नाम है चंबा, सिरमौर, महासू और मंडी | महासू जिले का निर्माण 26 छोटी-बड़ी रियासतों की मिलाकर किया गया, मंडी जिला का निर्माण सुकेत और मंडी रियासत को मिलाकर किया गया और वहीँ चंबा और सिरमौर जिला का निर्माण चम्बा और सिरमौर रियासत से किया गया था| जब हिमाचल प्रदेश का गठन किया गया तो हिमाचल प्रदेश को एक चीफ कमीश्नर प्रांत बनाया गया और हिमाचल प्रदेश के प्रथम चीफ कमिशनर ‘एन. सी. मेहता’ बनाये गये थे और ई. पी. पेंडरलमून को पहला डिप्टी कमिशनर नियुक्त किया गया था|

हिमाचल प्रदेश की जनसंख्या 

2011 की जनगणना के अनुसार हिमाचल प्रदेश की कुल जनसंख्या 68,64,602 है जो की देश की जनसंख्या का 0.57% भाग है| हिमाचल प्रदेश का काँगड़ा जिला हिमाचल प्रदेश का ऐसा जिला है जिसकी जनसंख्या हिमाचल प्रदेश के अन्य जिलों के मुकाबले सबसे अधिक है और काँगड़ा जिला की जनसंख्या 2011 की जनगणना के अनुसार 15,07,223 है और हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति जिला की जनसंख्या हिमाचल प्रदेश के अन्य जिलों के मुकाबले सबसे कम है जो की 31,528 है|

हिमाचल प्रदेश का क्षेत्रफल   

वर्तमान समय में हिमाचल प्रदेश का क्षेत्रफल 55,673 वर्ग कि. मी. है, और हिमाचल प्रदेश का क्षेत्रफल हमारे देश के क्षेत्रफल का 1.7% है| क्षेत्रफल की दृष्टि से हिमाचल प्रदेश देश के 29 राज्यों में से 18 वें स्थान पर आता है| हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले का क्षेत्रफल हिमाचल प्रदेश के अन्य जिलों में सबसे अधिक है और वहीँ हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला का क्षेत्रफल अन्य जिलों के मुकाबले सबसे कम है|

हिमाचल प्रदेश की नदियाँ 

हिमाचल प्रदेश में बहुत सी नदियाँ बहती है परन्तु उन सब नदियों में 5 नदियाँ हिमाचल प्रदेश की प्रमुख नदियाँ है और बाकि की नदियाँ इन 5 प्रमुख नदियों की सहायक नदियाँ है| हिमाचल प्रदेश में बहने वाली 5 प्रमुख नदियों के नाम है चिनाब, यमुना, सतलुज, ब्यास और रावी | ये 5 नदियाँ हिमाचल प्रदेश की प्रमुख नदियाँ है जिनमे सतलुज नदी लम्बाई के आधार पर हिमाचल प्रदेश की सबसे लम्बी नदी है| सतलुज नदी हिमाचल प्रदेश में 320 कि. मी. बहती है और यमुना नदी इन 5 नदियों में हिमाचल प्रदेश की सबसे छोटी नदी है| यमुना नदी हिमाचल में केवल 22 कि. मी. बहती है और अगर जल-घनत्व के आधार पर बात करें तो हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी नदी है चिनाब नदी| हिमाचल प्रदेश में 12 महीने बहने वाली नदियाँ है जिसके कारण हिमाचल प्रदेश अन्य राज्यों को पन बिजली भी देता है या यूँ कहें की बेचता है जिन राज्यों को हिमाचल प्रदेश बिजली बेचता है इन राज्यों में दिल्ली, राज्यस्थान और पंजाब प्रमुख है| जिससे हिमाचल प्रदेश को काफी ज्यादा आय होती है|



अन्य महत्वपूर्ण जानकारी/सामान्य परिचय

Introduction of Himachal Pradesh :-


हिमाचल प्रदेश का गठन
15 अप्रैल 1948

हिमाचल दिवस
15 अप्रैल

पहाड़ी दिवस
1 नवम्बर

पूर्ण राज्य का दर्जा
25 जनवरी 1971 को (देश का 18 वां बना था)

हिमाचल प्रदेश उच्च नयायालय
शिमला में

हिमाचल प्रदेश की राजधानी
शिमला  (हिमाचल प्रदेश की दूसरी राजधानी धर्मशाला बनाई गयी)

हिमाचल प्रदेश को और किस नाम से भी जाना जाता है
देवभूमि

विधानसभा में कुल सदस्यों की संख्या
68


हिमाचल प्रदेश की प्रमुख भाषा
हिंदी

हिमाचल प्रदेश से संसद में निर्वाचित होने वाले सदस्यों की कुल संख्या
7


लोकसभा के लिए निर्वाचित होने वाले सदस्यों की संख्या
4


राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने वाले सद्स्त्यों की संख्या
3


हिमाचल प्रदेश का क्षेत्रफल
55673 वर्ग कि. मी.

हिमाचल प्रदेश का क्षेत्रफल की दृष्टि से देश में स्थान
18 वां स्थान

प्रमुख चोटियाँ
  • शिला चोटी (ऊंचाई = 7025/7026 मी., हिमाचल प्रदेश की सबसे ऊँची चोटी है शिला चोटी)
  • लियो पारजिल चोटी (ऊंचाई = 6791 मी., हिमाचल प्रदेश की दूसरी सबसे ऊँची चोटी)
हिमाचल प्रदेश का सबसे ऊँचा बांध
हिमाचल प्रदेश में नेशनल पार्कों की संख्या
हिमाचल प्रदेश का सबसे अधिक क्षेत्रफल वाला राष्ट्रीय उद्यान
समुद्रतल से हिमाचल प्रदेश की ऊंचाई
350 मी. से 7026 मी.

जनसंख्या घनत्व (प्रति वर्ग किलोमीटर के आधार पर)
123 प्रति वर्ग किलोमीटर

पहाड़ों की रानी किसे कहा जाता है
शिमला को

दशकीय जनसंख्या वृद्धि दर (2001 से 2011 के बीच में)
12.81%


2011 में हिमाचल प्रदेश की साक्षरता दर
83.78%

सबसे कम साक्षर जिला
चंबा

सबसे अधिक साक्षर जिला
हमीरपुर

लिंगानुपात (1000 पुरुषों पर महिलाएं)
974

सबसे बड़ा शहर
शिमला

राजकीय वृक्ष
देवदार

राजकीय पक्षी
जजुराना (वेस्टर्न ट्रगोपान)

राजकीय पशु
बर्फीला तेंदुआ (स्नो लियोपार्ड)

राजकीय पुष्प
गुलाबी बुरांश (रोहोडोडेड्रान)

राजकीय खेल
वालीवाल


आपको यह जानकारी आपको कैसी लगी कमेन्ट में जरुर लिखे | अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो लाइक और शेयर जरुर कीजियेगा | इसी तरह की अन्य पोस्ट पढ़ने के लिए और हमसे जुड़ने के लिए हमें फॉलो करें, धन्यावाद | 

Pages / Parts :- 1234

इसे भी पढ़े :-

8 comments:

  1. Sir in one question you have mentioned there are five national park in HP.as far I concerns there are only two national park one is the great national himalHima park which is situated in Kullu .and second one is the pin valley national park situated in lahul spiti.you are requested plzz mention rest three national park in HP

    ReplyDelete
  2. Nyc content
    Please visit our website
    https://factifiedhimachal.blogspot.com

    ReplyDelete

ad