Thursday, February 07, 2019

HP GK in Hindi | Himachal Pradesh GK | हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान


Himachal GK in Hindi - HP GK - Part 1


नमस्कार दोस्तों स्वागत है आप सभी का Aj  Gk Hub.com में, आज की इस पोस्ट में हम Himachal Pradesh General Knowledge  के 100 महत्वपूर्ण प्रश्नों के ऊपर बात करने वाले है अगर आपको HP GK के ये प्रश्न पसंद आये तो आप हमारे इस Blog को Follow कर सकते है क्योकि हम इस Blog पर इसी तरह की Post डालते रहते है, धन्यवाद |



HP GK in Hindi, HP GK, Himachal Pradesh General Knowledge
HP GK in Hindi

Himachal Pradesh General Knowledge 100 Important Questions :- 


 Q 1. शिमला शहर का नाम किस देवी के नाम पर रखा गया था?
Ans. हिंदू देवी श्यामला देवी के नाम पर

Q 2. महाभारत काल में भीम ने राक्षस जाति कि किस कन्या से विवाह किया था जो बाद में कुल्लू राज्य की कुलदेवी के रूप में पूजी गई?
Ans. देवी हिडिंबा

Q 3. हिमाचल प्रदेश के किस जिले की आबादी सबसे ज्यादा है?
Ans. कांगड़ा जिला की

Q 4. 2011 की जनगणना के अनुसार हिमाचल प्रदेश का लिंगानुपात कितना है?
Ans. 974/972

Q 5. बिलासपुर रियासत का अंतिम राजा कौन था?
Ans. आनंद चंद

Q 6. महाभारत के युद्ध में किस कटोच वंशीय राजा ने कौरवों की तरफ से भाग लिया था?
Ans. सुशर्मा चंद ने

Q 7. कुल्लू का प्राचीन नाम क्या था?
Ans. कुल्लूत

Q 8. बिलासपुर को हिमाचल प्रदेश में कब मिलाया गया?
Ans. 1 जुलाई 1954 को

Q 9. महलोग रियासत वर्तमान में किस जिले का भाग है?
Ans. सोलन जिला का

Q 10. किसने सुकेत सत्याग्रह का नेतृत्व किया था?
Ans. पंडित पदम देव जी ने

Q 11. तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा धर्मशाला कब आए?
Ans. 1959 में

Q 12. प्रसिद्ध शासक संसार चंद की मृत्यु किस वर्ष हुई?
Ans. 1823 में

Q 13. सिरमौर राज्य की पुरानी राजधानी का क्या नाम था?
Ans. सिरमौरी ताल

Q 14. सुकेत राज्य का संस्थापक कौन था?
Ans. वीरसेन

Q 15. हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति जिले का मुख्यालय कहां पर है?
Ans. केलांग में
Q 16. हिमाचल प्रदेश का प्रथम रेलवे स्टेशन किस स्थान पर स्थापित किया गया था?
Ans. शिमला में

Q 17. भारत में पहला पैराग्लाइडिंग विश्व कप कहां आयोजित किया गया है?
Ans. हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में

Q 18. हिमाचलप्रदेश के पहले मुख्यमंत्री कौन थे?
Ans.  डॉ. यशवंत सिंह परमार

Q 19. शिमला हिमाचल प्रदेश से पहले किस राज्य की राजधानी थी?
Ans. पंजाब राज्य की

Q 20. हिमाचल प्रदेश का नाम किसने रखा?
Ans. आचार्य दिवाकर दत्त ने

Q 21. सिरमौर जिला का ' स्वांग तेगी' नृत्य किस त्यौहार पर प्रस्तुत किया जाता है?
Ans. दिवाली पर

Q 22. IGMC शिमला की स्थापना कब हुई थी?
Ans. 1966 में

Q 23. रामपुर कस्बा किस नदी के किनारे स्थित है?
Ans. सतलुज नदी के किनारे

Q 24. इंदौरा का काठगढ़ गांव किसके लिए प्रसिद्ध है?
Ans. पुराने शिव मंदिर के लिए

Q 25. गोंदला किला कहां पर स्थित है?
Ans. लाहौल में



Q 26. 1913 में मसरूर रॉक कट मंदिर की खोज का श्रेय किसको जाता है?
Ans. H.L. शटलवर्थ को

Q 27. मनाली का हिडिंबा माता मंदिर किसने बनवाया था?
Ans. राजा बहादुर सिंह ने

Q 28. "सूतक" का संबंध किस रीति रिवाज से है?
Ans. जन्म से

Q 29. कटासन देवी का मंदिर( सिरमौर में) किसने बनवाया था?
Ans. राजा जगत प्रकाश ने

Q 30. हिमाचल प्रदेश विधान सभा की पहली महिला अध्यक्ष कौन थी?
Ans. श्रीमती विद्या स्टोक्स

Q 31. हिमाचल प्रदेश में मीठे चुकंदर की खेती कहां होती है?
Ans. किन्नौर जिला में

Q 32. किसने आजादी तक काले कपड़े पहनने की सौगंध ली थी?
Ans. बाबा कांशी राम ने

Q 33. महाराजा संसारचंद किसकी कृति है या महाराजा संसारचंद नामक पुस्तक किसने लिखी है |
Ans. राजेश्वर नारायण सिंह ने

Q 34. मिंजर मेले( चंबा) में प्रयुक्त मिंजर शब्द का क्या अर्थ है?
Ans. मक्की का फूल

Q 35. " कराली" झील जिले में स्थित है?
Ans. शिमला जिला में

Q 36. हिमाचल प्रदेश को" भारत का बागवानी राज्य" किसके उत्पादन की वजह से कहते हैं?
Ans. सेब के उत्पादन की वजह से

Q 37. 1934 इसवी में पंचायती राज अधिनियम पारित करने वाली पहली रियासत कौन थी?
Ans. मंडी रियासत

Q 38. मोहणा किस जिले का प्रशिद्ध लोकगीत है?
Ans. बिलासपुर जिले का

Q 39. छाम (Chham) क्या है?
Ans. लाहौल - स्पीति के लमाओ द्वारा प्रस्तुत किया जाने वाला लोकनृत्य

Q 40. काले जीरे की पैदावार किस जिले में होती है?
Ans. किन्नौर और लाहौल स्पीति जिला में

Q 41. शिमला के ऊपरी क्षेत्रों में बिरसू गीत किस देवता की स्तुति में गाया जाता है?
Ans. महासू देवता की

Q 42. सुभाष बाउली किस शहर/कस्बे के समीप स्थित है?
Ans. डलहौजी के समीप

Q 43. हिमाचल प्रदेश के किस जिले में सिंबलबारा वन्य जीव विहार स्थित है?
Ans. सिरमौर जिला में

Q 44. मंडी के किस राजा ने माधोराय को मंडी रियासत का कुलदेवता बनाया था?
Ans. सूरज सेन ने

Q 45. तीर्थन घाटी हिमाचल प्रदेश के किस जिले में है?
Ans. कुल्लू जिला में

Q 46. महाभारत के अनुसार औदुंबर किसके वंशज है?
Ans. विश्वामित्र के

Q 47. कांगड़ा जिले का बीर बिलिंग किस खेल के लिए जाना जाता है?
Ans. पैराग्लाइडिंग खेल के लिए

Q 48. 2 मेगावॉट क्षमता की जल विद्युत परियोजना रोंग टोंग कहां पर है?
Ans. लाहौल स्पीति जिला में

Q 49. केंद्रीय आलू अनुसंधान केंद्र शिमला जिला के किस स्थान पर स्थित है ?
Ans. कुफरी में

Q 50. सिरमौर रियासत का अंतिम शासक कौन था?
Ans. राजेंद्र प्रकाश



Q 51. हिमाचल प्रदेश का पहला अटल आदर्श आवासीय स्कूल कहां पर शुरू हुआ?

Ans. बिलासपुर जिला के बरठी क्षेत्र में

Q 52. किस झील को 8 नवंबर 2005 को अंतरराष्ट्रीय महत्व के कारण रामसर साइट के रूप में घोषित किया गया?
Ans. रेणुका झील को

Q 53. हिमाचल प्रदेश में कितने मंडल हैं?
Ans. 3 मंडल

Q 54. हिमालय पर लाल छाया नामक पुस्तक के लेखक कौन है?
Ans. शांता कुमार

Q 55. सीता राम मंदिर का निर्माण किसने करवाया था?
Ans. राजा पृथ्वी सिंह की नर्स वाटलू ने
Q 56. होम ऑफ सीड पोटैटो किस राज्य को कहा जाता है?
Ans. हिमाचल प्रदेश को

 Q 57. हिमाचल प्रदेश में सबसे पहले सीमेंट उद्योग कहां स्थापित किया गया?
Ans. हिमाचल प्रदेश में सबसे पहले CCI सीमेंट उद्योग, राजबन (सिरमौर) में 1980 में स्थापित किया गया

Q 58. हिमाचल प्रदेश का मिनी स्विट्जरलैंड किसे कहा जाता है?
Ans. खजियार को

Q 59. हिमाचल प्रदेश का सर्वोच्च खेल सम्मान पुरस्कार कौन सा है?
Ans. परशुराम पुरस्कार

Q 60. विक्टोरिया क्रॉस प्राप्त करने वाले प्रथम हिमाचली कौन है?
Ans. लांस नायक लालाराम

Q 61. गोरखा सेना का वह कौन सा कमांडर था जिसने 19 वीं शताब्दी के पहले दशक में हिमाचल प्रदेश पर आक्रमण किया था?
Ans. अमर सिंह थापा 

Q 62. महाराजा रणजीत सिंह ने संसार चंद से कांगड़ा किला कब प्राप्त किया?
Ans. 1809 इसवी में

Q 63. हिमाचल प्रदेश में 1857 की क्रांति कहां से शुरू हुई?
Ans. कसौली से

Q 64. "रिंग लीडर्स" नाम किसे दिया गया था?
Ans. पझौता आंदोलन  को

Q 65. कौन सी पर्वत श्रृंखला स्पीति और किन्नौर को तिब्बत से अलग करती है?
Ans. जास्कर पर्वत श्रृंखला

Q 66. महासू पर्वत चोटी किस जिले में स्थित है?
Ans. शिमला में

Q 67. गयास पर्वत शिखर किस जगह अवस्थित है?
Ans. पांगी घाटी में

Q 68. रोहतांग पास ( दर्रा) की ऊंचाई कितनी है?
Ans. 3978 मीटर 

Q 69. हिमाचल प्रदेश के किस जिले में सबसे कम वर्षा होती है?
Ans. लाहौल स्पीति   में

Q 70. पदम संभव का नाम किस झील से जुड़ा है?
Ans. रिवालसर झील से

Q 71. शिकारी देवी माता का मंदिर हिमाचल प्रदेश के किस जिले में है?
Ans. मंडी में
Q 72. प्रसिद्ध झांझर नृत्य प्रदेश में किस जिले से संबंधित है?
Ans. चंबा से

Q 73. प्रदेश में किस स्थान पर "पत्थर का खेल" नामक सुप्रसिद्ध मेला लगता है?
Ans. हलोग में (शिमला में)

Q 74. कांगड़ा कलम का सबसे अधिक विकास कांगड़ा के किस राजा के काल में हुआ था?
Ans. संसार चंद के समय में

Q 75. प्रदेश में प्रसिद्ध श्री गोपाल मंदिर किस स्थान पर है?



Q 76.हिमाचल प्रदेश में एशिया के सबसे ऊंचे हॉकी स्टेडियम का निर्माण कहां पर हुआ है
Ans. शिलारू   में (शिमला में)

Q 77. विश्व प्रसिद्ध सनावर स्कूल हिमाचल प्रदेश के किस स्थान पर स्थित है?
Ans. कसौली में

Q 78. उच्च गुणों, सरल स्वभाव, सुंदर शरीर, सुरीले कंठ जैसे गुणों के कारण इन्हें शास्त्रों में देव की संज्ञा दी गई है| यह वक्तव्य किस जनजाति से संबंधित है?
Ans. किन्नौरी जनजाति से

Q 79. हिमाचल प्रदेश के किस जिले की जनसंख्या न्यूनतम है?
Ans. लाहौल स्पीति जिला की

Q 80. बाला सुंदरी देवी मंदिर का निर्माण किस राजा ने करवाया था?
Ans. राजा दीप प्रकाश ने 1573 ई. में
Q 81. हिमाचल प्रदेश का सबसे प्राचीन व्यापारिक मेला कौन सा है?
Ans. लवी मेला 

Q 82. बुराह किस जिले का एक प्रसिद्ध सामूहिक नृत्य है?
Ans. सिरमौर जिले का

Q 83. हिमाचल प्रदेश के किस जिले में 15 सर्वाधिक विधानसभा क्षेत्र है?
Ans. कांगड़ा जिले में

Q 84. सोलन गोला किस की प्रसिद्ध किस्म है?
Ans. टमाटर की

Q 85. सूरज ताल तथा चंद्र ताल नामक झीले प्रदेश के किस जिले में स्थित है?
Ans. लाहौल स्पीति जिला में

Q 86. हिमाचल का शाब्दिक अर्थ क्या है?
Ans. बर्फ से ढके पहाड़ों की भूमि

Q 87. हिमाचल प्रदेश में कितनी ऊंचाई भिन्नता है?
Ans. 350 मीटर से 7000 मीटर

Q 88. हिमाचल प्रदेश का कौन सा जिला पूर्ण रूप से शिवालिक पहाड़ियों में स्थित है?
Ans. ऊना जिला

Q 89. प्राचीन समय में शिवालिक पहाडियों को किस नाम से जाना जाता था?
Ans. मानक पर्वत / मैनाक पर्वत

Q 90. हिमाचल प्रदेश हिमालय के किस भाग में स्थित है?
Ans. पश्चिमी हिमालय में

Q 91. गोविन्द सागर झील किस जिले में हैं?
Ans. बिलासपुर जिला मे

Q 92. यमुना नदी का पौराणिक सम्बन्ध किस देवता से हैं?
Ans. सूर्य से

Q 93. सतलुज नदी कौन से स्थान पर तिब्बत से हिमाचल प्रदेश में प्रवेश करती है?
Ans. शिपकी दर्रा से

Q 94. बाणगंगा किस नदी की सहायक नदी ह?
Ans. ब्यास नदी की

Q 95. जल विस्तार (जल घनत्व) के हिसाब से हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी नदी कौन है?
Ans. चिनाब नदी

Q 96. कौन से जिले में गौरी देवी टिब्बा स्थित है?
Ans. चंबा जिला में (ऊंचाई = 4030 मीटर)

Q 97. स्थानीय भाषा में ग्लेशियर किस नाम से जाने जाते हैं?
Ans. शिगड़ी

Q 98. कश्मीर घाटी में प्रवेश से पहले चिनाब नदी (वैदिक नाम = अशकिनी) हिमाचल प्रदेश में कितना रास्ता तय करती है?
Ans. 122 किलोमीटर

Q 99. 1966 में हिमाचल प्रदेश में विलय से पूर्व नालागढ़ किस जिले का भाग था?
Ans. अम्बाला जिले का

Q 100. हाथी धार हिमाचल प्रदेश के कौन से जिले में स्थित है?
Ans. चंबा जिले मे

 उम्मीद है दोस्तों आपको ये Himachal General Knowledge के ये Questions पसंद आये होंगे, अगर आपको लगता है की हमारे द्वारा बताई गयी जानकारी गलत है तो आप हमें Comment करके जरुर  बताये, धन्यवाद |

Pages / Parts: - 123456, 789101112, 13141516171819

No comments:

Post a Comment

ad