Thursday, February 14, 2019

Himachal GK in Hindi | हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान | HP GK


HP GK in Hindi - Himachal GK - Himachal Pradesh GK - Part 9


हलो दोस्तों, मैं अजय आपका स्वागत करता हूँ Aj Gk Hub.com पर | दोस्तों हमारी Himachal Pradesh General Knowledge की इस Series में आपको अभी तक 8 पार्ट देखने को मिल चुके है और उन 8 पार्टों में कुल 800 प्रश्न हमारे Complete हो चुके है और आज HP GK की इस Series का 9 वां पार्ट हम आपके लिए लेकर आये है और इस पार्ट में आपको हर पार्ट की तरह 100 प्रश्न मिलेगे, दोस्तों आपको Himachal General Knowledge की इस Series के किसी भी पार्ट में किसी प्रश्न को लेकर संदेह हो तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते हैं |


himachal-pradesh-gk-questions-with-answer, hp gk, Himachal GK, Himachal Pradesh GK
himachal-pradesh-gk-questions-with-answer

100 Questions of Himachal GK :-

( हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान के 100 प्रश्न)

Q 801. 1748 में सुजानपुर टिहरा की नींव किसने रखी थी?
Ans. अभयचंद ने

Q 802. जस्वान राज्य की राजधानी कहाँ स्थित थी?
Ans. राजपुरा में

Q 803. कुल्लू जिले को हिमाचल प्रदेश में कब मिलाया गया था?
Ans. 1966 में

Q 804. महासू जिले की किस तहसील से किन्नौर बनाया गया है?
Ans. चीनी तहसील से

Q 805. केलांग में पहला प्राथमिक विद्यालय 1861 में किसने खोला?
Ans. जर्मन पादरी हाइड के द्वारा

Q 806. ठाकुर हजारा सिंह स्वतंत्रता सेनानी किस जिले से सम्बन्धित है?
Ans. ऊना जिले से

Q 807. पाल प्रत्यय लगाने वाला कुल्लू का अंतिम राजा कौन था?
Ans. कैलाश पाल

Q 808. मेहतपुर, गगरेट अम्ब और काला अम्ब में से कौन-सा औद्योगिक क्षेत्र ऊना में नहीं है?
Ans. काला अम्ब (सिरमौर जिला में)

Q 809. अंग्रेजों द्वारा नागचला डकैती कांड (मंडी) में 2 लोगों को फांसी दी गयी उनके नाम क्या है?
Ans. सुरजन और निधान सिंह चग्घा

Q 810. शिमला जिले में इको-टूरिज्म सर्किट किन-किन स्थानों के बिच में है?
Ans. मांदली से डोडराक्वार के बीच में

Q 811. स्पीति का शाब्दिक अर्थ क्या है?
Ans. रत्नभूमि

Q 812. गुरु गोविन्द सिंह और बिलासपुर, हिंदुर एवम गढ़वाल के राजाओं के बीच में 1686 ई. में लड़ाई कहाँ पर हुई थी?
Ans. भगानी साहिब में

Q 813. भीमकोट किसका पुराना नाम था?
Ans. काँगड़ा किले का

Q 814. नैनाटिककर कहाँ पर स्थित है?
Ans. सिरमौर में

Q 815. स्पीति के बारे में यह कथन किसका है – यह स्थान मनुष्य के योग्य नहीं है?
Ans. रुडयार्ड किपलिंग का
Q 816. जब मुहम्मद बिन तुगलक (1337 ई.) ने नगरकोट पर आक्रमण किया उस समय काँगड़ा का राजा कौन था?
Ans. पृथ्वीचंद

Q 817. 1900 ई में बिलासपुर का सुप्रसिद्ध रंगमहल का निर्माण किसने करवाया था?
Ans. विजय चंद ने

Q 818. वीरसेन के वशंज बाहूसेन ने मंगलौर नामक स्थान पर किस रियासत की स्थापना की थी?
Ans. मंडी रियासत की

Q 819. रावींगढ़ का किला सिरमौर के किस शासक ने बनवाया था?
Ans. वीर प्रकाश ने

Q 820. लाहौल स्पीति जिले की कितनी प्रतिशत जनसंख्या अनुसूचित जनजाति (ST) से सम्बन्धित है?
Ans. 73% जनसंख्या

Q 821. 1953 में भाषायी राज्यों के लिए बने राज्य पुनर्गठन आयोग का अध्यक्ष कौन था?
Ans. फाजिल अली / फजल अली (29 दिसम्बर 1953)

Q 822. 1947 में स्थापित ठियोग स्वाधीन सरकार के प्रथम प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री कौन थे?
Ans. सूरत राम प्रकाश (15 अगस्त 1947 को बने थे)

Q 823. कंडाघाट और नालागढ़ पंजाब से हिमाचल प्रदेश में कब स्थानांतरित किए गए?
Ans. 1966 में

Q 824. दिसम्बर 2010 जनवरी 2011 के पंचायत चुनावों का निचार उपमंडल की अनेक पंचायतों ने किस मुद्दे पर बहिष्कार किया था?
Ans. करछम-वांगतू जलविद्युत परियोजना के विरोध में

Q 825. तेहला सिक्का किसने चलाया था?
Ans. केहरी सिंह ने (बुशहर रियासत का राजा)



Q 826. देलथ रियासत की स्थापना किसने की थी?
Ans. पृथ्वी सिंह ने

Q 827. वेवल सम्मेलन/शिमला कान्फ्रेस 1945 में किस स्थान पर हुआ?
Ans. शिमला में

Q 828. बाटा किसकी सहायक नदी है?
Ans. यमुना नदी की

Q 829. लाहौर संधि के अनुसार सिखों ने सतलुज नदी के बाई ओर के क्षेत्रो को किस वर्ष अंग्रेजों को सौंपा था?
Ans. 9 मार्च, 1846 को

Q 830. हिमाचल प्रदेश को उतराखंड से अलग कौन सी नदी करती है?
Ans. यमुना नदी

Q 831. हिमाचल प्रदेश के किस स्थान पर अटल बिहारी वाजपेयी का निवास स्थान है?
Ans. प्रीणी में (मनाली में)

Q 832. जख धार/जाख धार किस जिले में स्थित है?
Ans. हमीरपुर जिला में

Q 833. सिकंदर धार से कौन-सा मुस्लिम शासक सम्बन्धित है?
Ans. सिकंदर लोदी (मंडी में है यह धार)

Q 834. शपरा क्या है?
Ans. बर्तन कला के लिए प्रसिद्ध गाँव

Q 835. द्रोपदी का अंतिम संस्कार कहाँ पर किया गया था?
Ans. तांडी/तनदेही नामक स्थान पर (लाहौल-स्पीति जिला में)

Q 836. सुखदेव वाटिका किस स्थान पर स्थित है?
Ans. सुंदरनगर में (मंडी जिला में)

Q 837. जगतसुख और रोइरीच अजायबघर किस स्थान पर स्थित है?
Ans. नग्गर में (कुल्लू जिला में)

Q 838. तिब्बत को किन्नौर और स्पीति से कौन सी पर्वत श्रृंखला अलग करती है?
Ans. जास्कर पर्वत श्रृंखला

Q 839. आलू की घाटी किसे कहते है?
Ans. लाहौल को

Q 840. कुनिहार घाटी किस जिले में स्थित है?
Ans. सोलन जिले में

Q 841. कस्तूरी मृग प्रजनन केंद्र कहाँ पर स्थित है?
Ans. कुफरी में (शिमला में)

Q 842. किस जिले का मुख्यालय शिमला से सबसे अधिक दूरी पर स्थित है?
Ans. लाहौल-स्पीति जिला का मुख्यालय केलांग

Q 843. भरमौर जल विद्युत परियोजना किस नदी बेसिन में स्थित है?
Ans. रावी नदी पर (क्षमता 45 MW,चंबा जिला में है)

Q 844. सोलन लालिमा क्या है?
Ans. टमाटर की किस्म

Q 845. हिमाचल प्रदेश के किस जिले की सीमा पंजाब के रोपड़ जिले से लगती है?
Ans. बिलासपुर जिला की
Q 846. हिमाचल प्रदेश के पूर्व में कौन सा सीमावर्ती राष्ट्र है?
Ans. तिब्बत (चीन)

Q 847. मंडी की बल्ह घाटी किस पहाड़ी क्षेत्र में आती है?
Ans. निम्न पहाड़ी मिट्टी क्षेत्र में

Q 848. हिमाचल प्रदेश की किस झील में पदम्संभव और तारा की आत्माएं टिब्बों के रूप में तैरती है?
Ans. रिवालसर झील में (मंडी जिला में)

Q 849. बड़ी संख्या में पथरीले झरने कहाँ पाए जाते है?
Ans. चम्बा में

Q 850. हिमाचल प्रदेश का कुल्लू जिला किन पांच जिलों से घिरा है?
Ans. लाहौल-स्पीति, किन्नौर, शिमला, मंडी और काँगड़ा



Q 851. छुमूर्ति लाहौल-स्पीति में पाई जाने वाली किसकी नस्ल है?
Ans. घोड़े की  

Q 852. हाथिधार किस जिले में है?
Ans. चंबा जिले में (यह चंबा और काँगड़ा जिलों की सीमाएं बनाती है)

Q 853. छोबिया दर्रा कहाँ पर स्थित है?
Ans. लाहौल-भरमौर में (ऊंचाई = 4934 मी.)

Q 854. हिमाचल प्रदेश के दक्षिण पूर्व में कौन सा राज्य स्थित है?
Ans. उतराखंड राज्य

Q 855. किस दर्रे को चौराहे को मिलाने वाला दर्रा कहते है (जास्कर, लद्दाख, स्पीति और लाहौल की सड़के यहीं मिलती है)
Ans. बरालाचा दर्रे को

Q 856. रास बिहारी बोस कुछ समय के लिए कहाँ पर ठहरे थे?
Ans. शिमला में

Q 857. शिमला के निकट स्थित हेमकुंज पहले किस भवन के नाम से जाना जाता था?
Ans. डेंस फोली / डेन फोली के नाम से

Q 858. रावींगढ़ रियासत वर्तमान में किस जिले में स्थित है?
Ans. शिमला में (दुनीचंद ने की थी स्थापना)

Q 859. तिलोड़धार कहाँ पर स्थित है?
Ans. सिरमौर जिला में

Q 860. नाहन में रानीताल बाग किस राजा ने अपनी क्योथल घराने की रानी की याद में बनवाया था?
Ans. शमशेर प्रकाश ने

Q 861. राजा दुर्गासिंह (1911) कहाँ के आखिरी शासक थे?
Ans. बघाट रियासत के

Q 862. प्रसिद्ध स्थान सती पिल्लर कहाँ पर है?
Ans. मंडी में

Q 863. रुपिन घाटी किस जिले में है?
Ans. किन्नौर जिले में

Q 864. बिलासपुर 9 अक्तूबर, 1948 को क्या बना?
Ans. ग श्रेणी का राज्य

Q 865. कौन सी पूर्व रियासत सतधार प्रदेश के नाम से प्रसिद्ध थी?
Ans. कहलूर रियासत

Q 866. बिलासपुर के किस स्थान पर पशु प्रजनन केद्र है?
Ans. कोठीपुरा में

Q 867. मैं और चीन का राजा आधी मानव जाति पर राज करते हैं फिर भी हमें नाश्ते का समय मिल जाता है ये शब्द किसने कहे थे?
Ans. लॉर्ड एमहर्स्ट ने

Q 868. काम्बरमेयर पुल का निर्माण किसने करवाया था?
Ans. लार्ड काम्बरमेयर (1828 में, शिमला में)

Q 869. शिमला शहर की पहली मस्जिद कौन थी?
Ans. गुलबुद्दीन (1830 में निर्माण)

Q 870. 1857 की क्रांति के समय कहलूर का राजा कौन था?
Ans. हिराचंद

Q 871. 1792 में मंडी पर किसने आक्रमण किया था?
Ans. राजा संसार चंद ने

Q 872. मंडी के किस राजा ने चुप रहना वरदान सिद्धांत को अपनाकर अपने दरबारियों तथा अधिकारीयों में इस सिद्धांत को विकसित करने का प्रयत्न किया?
Ans. सुरमा सेन ने

Q 873. टीहरा सुजानपुर को राजधानी के रूप में विकसित करने का श्रेय किसे है?
Ans. राजा संसार चंद को

Q 874. कोटकहलूर की रानियाँ कुमकुम देवी और धनसार देवी ने किसकी सेनाओं से सरहिंद जाकर लड़ाई लड़ी थी?
Ans. तातार खां

Q 875. बंगाणा उपमंडल किस जिले में है?
Ans. ऊना जिले में



Q 876. काँगड़ा के राजा संसार चंद ने हमीरपुर जिले के किस स्थान पर मंडी के राजा इश्वरी सेन को बंदी बनाकर रखा था?
Ans. नादौन में

Q 877. जलोरी / जलोड़ी दर्रा कहाँ पर स्थित है?
Ans. कुल्लू में (ऊंचाई = 3135 मीटर)

Q 878. तुंडाह वन्यजीव अभयारण्य कहाँ पर है?
Ans. चंबा में (64 वर्ग किमी.)

Q 879. शिकर बेहू और मुकर बेहू पर्वत चोटियाँ किस जिले में स्थित हैं?
Ans. लाहौल-स्पीति जिला में (ऊंचाई = शिकर बेहू = 6200 मी., मुकर बेहू = 6070 मी.)

Q 880. शिमला जिले का मुख्यालय कितनी ऊंचाई पर स्थित है?
Ans. 2206 मीटर की ऊंचाई पर
Q 881. सिरमौर जिले की सीमाएं हिमाचल प्रदेश के अन्य कितने जिलो को स्पर्श करती है?
Ans. 2 जिलों को, शिमला और सोलन (चंबा जिले की सीमाएं भी दो जिले को स्पर्श करती है = काँगड़ा और लाहौल-स्पीति जिलों को)

Q 882. भारत का प्रथम जीवाश्म उपवन कहा पर है?
Ans. सिरमौर जिले में (सुकेती जीवाश्म पार्क)

Q 883. दशहर झील कहाँ पर स्थित है?
Ans. मंडाली के पास (कुल्लू जिला में)

Q 884. एक लोकप्रिय हिमाचली मिथक के अनुसार वह स्थान जहाँ रूद्र अपनी आयुधशाला से विद्युत पृथ्वी पर प्रसारित करने के लिए प्रकट हुए थे, वह स्थान दो नदियों के संगम पर स्थित है, वह कौन-कौन सी नदियाँ है?
Ans. व्यास और पार्वती नदियाँ

Q 885. सियुल धारा किस नदी की सहायक है?
Ans. रावी नदी की

Q 886. किस नदी के तट पर सिकंदर ने भारत आक्रमण के समय स्मारक के रूप में वृहदाकर वेदियों का मिर्माण किया था?
Ans. व्यास नदी के तट पर

Q 887. नौहराधार हिमाचल प्रदेश के किस जिले में है?
Ans. सिरमौर जिले में

Q 888. रणजीत सागर बांध किस नदी के किनारे स्थित है?
Ans. रावी नदी के किनारे

Q 889. शिमला और सिरमौर के बीच कौन सी पर्वत चोटी स्थित है?
Ans. चुडधार पर्वत चोटी (ऊंचाई = 3647)

Q 890. वर्ष 2005 में हिमाचल प्रदेश का राज्य पक्षी कौन सा था?
Ans. मोनाल (अब = जुजुराना)

Q 891. पौंग झील जो व्यास नदी के ऊपर जिला काँगड़ा में बनाई गयी है, उसे किस और नाम से जाना जाता है?
Ans. महाराणा प्रताप सागर (42 किमी. लम्बी)

Q 892. जोरावर सिंह जो जम्मू के राजा गुलाब सिंह की सेना में था, उसने लद्दाख को जीता और तिब्बत पर आक्रमण किया था, वह बिलासपुर के किस गाँव से सम्बन्धित था?
Ans. भदरूग गाँव से

Q 893. हिमालयन पहाड़ी राज्य प्रांतीय परिषद ने 1948 में अल्पकालीन सरकार की व्यवस्था की जिसके प्रथम अध्यक्ष कौन थे?
Ans. शिवानन्द रमौल

Q 894. बैठ क्या है?
Ans. भूमि के बदले सेवा

Q 895. ऐतिहासिक दृष्टि से कौन सा मैदान फुटबाल के डूरंड कप का जन्मदाता माना जाता है?
Ans. अन्नाडेल मैदान, शिमला

Q 896. चंबा के किस राजा ने अपनी रानियों के सती होने पर रोक लगाई?
Ans. उम्मेद सिंह ने

Q 897. मंडी शहर के दमदमा महल का निर्माण किसने करवाया था?
Ans. सूरज सेन ने

Q 898. बहादुरपुर बिलासपुर के किस राजा की ग्रीष्मकालीन राजधानी थी?
Ans. विजयचंद की 

Q 899. कालीन बुनाई केंद्र चंबा के किस स्थान पर स्थित है?
Ans. डलहौजी में

Q 900. चिनाब नदी के तट पर स्थित शांशा में किस लाहौली देवता का जन्म हुआ था?
Ans. गेफांग देवता का

No comments:

Post a Comment

ad