Wednesday, February 13, 2019

100 महत्वपूर्ण प्रश्न | Himachal Pradesh General Knowledge | HP GK


Himachal Pradesh General Knowledge - Himachal Pradesh GK - HP GK - Part 8 


नमस्कार दोस्तों आप सभी का स्वागत है  Aj Gk Hub.com  पर | दोस्तों आज की इस पोस्ट में हम Himachal GK के 100 Questions को पढ़ने वाले हैं और आज की HP GK की इस पोस्ट के साथ हमारे 800 Questions पुरे हो जायेंगे | अगर आपको इन पोस्टों में कोई गलती लगती है तो आप हमें कमेंट करके जरुर बताये | 


Himachal Pradesh General Knowledge, HP gk in hindi, hp gk, Himachal GK
Himachal Pradesh General Knowledge

100 Questions of Himachal Pradesh General Knowledge :-

Q 701. धनछों झरना कहाँ पर है?
Ans. चंबा में

Q 702. पौरी उत्सव किस मंदिर में मनाते है?
Ans. त्रिलोकीनाथ मंदिर में

Q 703. लद्दाख को किन्नौर में किस नाम से पुकारते है?
Ans. मोने नाम से

Q 704. कुल्लू राज्य के किस स्थान को छोटी काशी कहा जाता है?
Ans. निरमंड को

Q 705. किस गवर्नर जनरल ने अपने ग्रीष्मकालीन मुख्यालय को शिमला से चीनी में जिसे अब कल्पा नाम से जाना जाता है, स्थानांतरित किया था?
Ans. लार्ड डलहौजी ने

Q 707. निरमंड और आनी तहसील किस जिले में स्थित है?
Ans. कुल्लू जिले में

Q 708. गढ़ कुफर झील हिमाचल प्रदेश के किस जिले में है?
Ans. शिमला जिले में (शिमला जिले की अन्य झीले = चंद्र्नाहन झील, कराली झील, बरादोनसर झील, तानु जुब्बल झील)

Q 709. किलाढ़/किलार किसका मुख्यालय है?
Ans. पांगी का (चंबा जिले में)

Q 710. काँगड़ा रियासत को अंग्रेजों ने किस वर्ष अपने अधीन कर लिया था?
Ans. 1846 में

Q 711. ऊना का पुराना नाम क्या था?
Ans. जस्वान दून

Q 712. हमीरपुर जिले के किस स्थान पर हर्बल गार्डन स्थित है?
Ans. नेरी में

Q 713. मियां जिप्पू का सम्बन्ध किस राजा के काल से है?
Ans. सिद्धसेन के (मंडी रियासत)

Q 714. बिलासपुर नगर की स्थापना किसने की थी?
Ans. दीपचंद ने (1654 में)

Q 715. गोरखों ने हिंदुर (नालागढ़) के किस शासक को होशियारपुर भगा कर  नालागढ़ पर कब्ज़ा किया था?
Ans. रामशरण सिंह को

Q 716. कुनिहार प्रजामंडल की स्थापना कब की गयी थी?
Ans. 1939 में (9 जुलाई 1939 को)

Q 717. 1195 में सिरमौर रियासत की स्थापना किसने की थी?
Ans. शुभंश प्रकाश ने

Q 718. 1910 में बनेड में किंग एडवर्ड अस्पताल किसने बनवाया था?
Ans. भीमसेन ने (सुकेत रियासत)

Q 719. चंबा के राजा शाम सिंह का शिक्षक किसे नियुक्त किया गया था?
Ans. जॉन हैरी को 1878 में

Q 720. हिमाचल प्रदेश में शिवभूमि किसे कहते है?
Ans. भरमौर को (चंबा में)
Q 721. नवाब सैफअली खां कौन था?
Ans. काँगड़ा किले का अंतिम फौजदार

Q 722. कुलान्थ पीठ किसका पुराना नाम है?
Ans. कुल्लू का (कुल्लुत)

Q 723. ऊना तहसील को जिले का दर्जा किस मुख्यमंत्री ने दिया?
Ans. डॉ. यशवंत सिंह परमार ने

Q 724. लाला लाजपत राय हिमाचल प्रदेश की किस जेल में बंद थे?
Ans. नाहन जेल में

Q 725. हिमाचल प्रदेश को देश के 18वें राज्य के रूप में दर्जा देने की घोषणा शिमला के रिज मैंदान पर किसने की थी?



Q 726. हिमाचल दिवस कब मनाया जाता है?
Ans. 15 अप्रैल को

Q 727. हिमाचल प्रदेश की प्रथम महिला राज्यपाल कौन थी?
Ans. शिला कौल

Q 728. आजाद हिन्द फौज में किसे शेर-ए-हिन्द कहाँ जाता था?
Ans. हरी सिंह को (यह मंडी जिला के रहने वाले थे)

Q 729. हिमाचल अतीत, वर्तमान और भविष्य – एक झलक के लेखक कौन है?
Ans. देवराज शर्मा

Q 730. मशहूर ‘की’ गोम्पा / मठ कहाँ पर है?
Ans. काजा में (स्पीति में)

Q 731. हिमाचल प्रदेश के काँगड़ा और मंडी जिला की सीमाएं कितने जिलों को स्पर्श करती है?
Ans. सबसे ज्यादा 6-6 जिलों से

Q 732. मध्य हिमालय या मध्य पर्वत श्रेणी की ऊंचाई कितनी है?
Ans. 1500 मी. से 4500 मीटर

Q 733. शिपकी पर्वत चोटी हिमाचल प्रदेश के कौन से जिले में स्थित है?
Ans. किन्नौर जिला में (ऊंचाई = 6608 मी.)

Q 734. हिमाचल प्रदेश वन निगम की स्थापना कब की गयी थी?
Ans. 25 मार्च 1974 को

Q 735. हिमाचल प्रदेश में बिरोजा फैक्ट्रियां कहाँ पर है?
Ans. बिलासपुर और नाहन (सिरमौर) में

Q 736. गुप्त गंगा नामक स्थान हिमाचल प्रदेश के किस जिले में है?
Ans. काँगड़ा जिला में

Q 737. मकोड़ी जोत / दर्रा कहाँ पर स्थित है?
Ans. काँगड़ा जिला में (ऊंचाई = 5190 मी.)

Q 738. चंबा घाटी का दूसरा नाम क्या है?
Ans. रावी घाटी

Q 739. कसोल गर्म पानी का चश्मा कहाँ पर है?
Ans. कुल्लू में

Q 740. कुमारवाह झील किस जिले में है?
Ans. मंडी जिला में
Q 741. गेफांग गलेशियर हिमाचल प्रदेश के किस जिले में है?
Ans. लाहौल स्पीति जिला में

Q 742. हिमाचल प्रदेश का अब तक का सबसे विनाशकारी भूकम्प कहाँ पर आया हुआ था?
Ans. काँगड़ा जिला में

Q 743. हिमाचल प्रदेश का सबसे दक्षिणी जिला कौन सा है?
Ans. सिरमौर जिला

Q 744. कुम्हारसेन रियासत के संस्थापक कौन थे?
Ans. किरत सिंह

Q 745. अच्छर कुंड कहाँ पर स्थित है?
Ans. काँगड़ा में

Q 746. किला लौहगढ़ कहाँ पर स्थित है?
Ans. पौंटा साहिब में (सिरमौर जिला में)

Q 747. निकोड़ी / निकाड़ा दर्रा कहाँ पर स्थित है?
Ans. काँगड़ा-भरमौर में (ऊंचाई = 4750 मी.)

Q 748. हिमाचल प्रदेश के पठियार और कनिहयारा में किस प्रकार के प्राचीन शिलालेख पाए गए है?
Ans. पत्थर शिलालेख

Q 749. फ़रिश्ता के अनुसार कन्नौज के किस राजा द्वारा नगरकोट के राजा को पराजित करने के बारे में कहा जाता है?
Ans. हर्षवर्धन को

Q 750. चौपाल, जुब्बल और रावींगढ़ क्षेत्रों में गोरखाओं के विरुद्ध अभियान का नेतृत्व किसने किया था?
Ans. जेम्ज बेली फ्रेजर ने



Q 751. हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले की दांर्वी घाटी किन दो पहाड़ियों की श्रृंखलाओं के बीच है?
Ans. बहादुरपुर धार और बंदला धार

Q 752. Shimla Past and Present के लेखक कौन है?
Ans. एडवर्ड जे. वक

Q 753. सोलन किस रियासत की राजधानी थी?
Ans. बघाट रियासत की

Q 754. गुरु घंटाल गोम्पा कहाँ पर स्थित है?
Ans. लाहौल में

Q 755. वैद्य सुरत सिंह का नाम किस आन्दोलन से सम्बन्धित है?
Ans. पंझौता आन्दोलन से

Q 756. रामपुर का लवी मेला सामान्यत: प्रति वर्ष किस महीने में मनाया जाता है?
Ans. नवम्बर महीने में

Q 757. 1901 में हिमाचल प्रदेश का जन घनत्व कितना था?
Ans. 34 प्रति वर्ग किमी. (जनसंख्या = 1920294)

Q 758. रविन्द्रनाथ टैगोर और सुभाषचंद्र चन्द्र बोस कुछ महीनों के लिए कहाँ ठहरे हुए थे?
Ans. डलहौजी में

Q 759. नोराह रिचर्ड्स का संबध किस स्थान से है?
Ans. अन्द्रेटा से (काँगड़ा में)

Q 760. हिमाचल प्रदेश से प्रथम राष्ट्रपति पदक विजेता कौन है?
Ans. गंगवीर सिंह

Q 761. सेंट्रल रिसर्च इंस्टिट्यूट (CRI) कहाँ पर स्थित है?
Ans. कसौली में (सोलन में)

Q 762. कालीबाड़ी मंदिर हिमाचल प्रदेश के किस जिले में स्थित है?
Ans.  शिमला जिले में

Q 763. काँगड़ा घाटी के किस मंदिर को हिमाचल प्रदेश का एलोरा कहते है?
Ans. मसरूर रॉककट मंदिर को

Q 764. के. एल. सेठी कौन थे?
Ans. हिमाचल प्रदेश के पहले शिक्षा निदेशक

Q 765. महाराजा संसार चंद डिग्री कालेज कहा पर है?
Ans. थुरल में (काँगड़ा में)

Ans. हिमाचल प्रदेश में बसे एक अमेरिकी धर्म प्रचारक

Q 767. हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के कुलपति कौन है?
Ans. हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल 

Q 768. हिमाचल प्रदेश के धरोहर गाँव परागपुर की किस महिला ने 300 वर्ष पुराना घर इस धरोहर गाँव के लिए दान दिया?
Ans. दुर्गा देवी ने

Q 769.  मंडी जिले का लिंगानुपात 2011 की जनगणना के अनुसार कितना है?
Ans. 1012

Q 770. अमृता शेरगिल ने अपने बचपन के कई साल कहाँ पर गुजरे थे?
Ans. शिमला में
Q 771. स्थलाकृति के संदर्भ में यह अभिमत किसका था की हिमाचल प्रदेश का भविष्य बागवानी पर निर्भर करता है?
Ans. डॉ. वाई. एस. परमार

Q 772. क्षेत्रफल की दृष्टि से हिमाचल प्रदेश  में सबसे बड़ा और सबसे छोटा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र कौन सा है?
Ans. लाहौल-स्पीति और शिमला

Q 773. हिमाचल प्रदेश सचिवालय के पुराने भवन का क्या नाम है?
Ans. ऐलेर्सली

Q 774. मढ़ी नामक स्थल किसके सपीप स्थित है?
Ans. रोहतांग के समीप (कुल्लू जिला में)

Q 775. टिम्बर ट्रेल दुर्घटना (रोपवे) किस स्थान पर हुई थी?
Ans. परवाणु के निकट



Q 776. लार्ड एल्गिन कहाँ दफनाए गए थे?
Ans. धर्मशाला में

Q 777. आम बातचीत में एक शहर विशेष अपने वास्तविक नाम की बजाय पाप नगरी संज्ञा से अभिहित किया जाता है, वह स्थल कहाँ पर है?
Ans. धर्मशाला के पड़ोस में

Q 778. हिमाचल प्रदेश के फ्रंटियर गाँधी के रूप में कौन जाना जाता है?
Ans. भज्जू राम को

Q 779. हैंग ग्लाइडिंग के लिए प्रसिद्ध बिलिंग घाटी किस तहसील में स्थित है?
Ans. बैजनाथ तहसील में

Q 780. अर्जुन गुफा कहाँ पर स्थित है?
Ans. मनाली में

Q 781. विशाखा नामक गैर-सरकारी संगठन किस्से सम्बन्धित है?
Ans. महिलाओं से

Q 782. योगी चरपतनाथ का सम्बन्ध किस रियासत से है?
 Ans. चंबा रियासत से  

Q 783. हिमाचल प्रदेश की पहली पंचवर्षीय योजना में कितना धन रखा गया था?
Ans. 5.27 करोड़ रु. (1951-1956)

Q 784. सन 1621 में किसने सिरमौर की राजधानी कालसी से नाहन स्थानांतरित की थी?
Ans. राजा कर्म प्रकाश ने

Q 785. हिमाचल प्रदेश में स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना कब प्रारम्भ की गयी थी?
Ans. 1999-2000

Q 786. हिमाचल प्रदेश में परम्परागत रूप से चाय की खेती करने वाले दो जिले कौन से है?
Ans. काँगड़ा और मंडी जिले

Q 787. जातक किला किस जिले में स्थित है?
Ans. सिरमौर जिला में

Q 788. 1877-78 में नालागढ़ के लोगों ने किसके अत्याचारों के विरुद्ध विद्रोह किया?
Ans. गुलाम कदीर खान के विरुद्ध

Q 789. संतरौजा और मेरिकोजा किस फल की किस्में है?
Ans. पलम की किस्मे 

Q 790. भूतपूर्व बिलासपुर रियासत के कौन से शासक महात्मा गाँधी के पक्के अनुयायी थे?
Ans. आनंद चंद

Q 791. हिमाचल प्रदेश के कुछ जिलों में किशोरी शक्ति योजना के स्थान पर कौन-सी योजना आरम्भ की गयी है?
Ans. किशोर बालिकाओं के सश्क्तिकरण के लिए राजीव गाँधी योजना (राजीव गाँधी किशोरी सशक्तिकरन योजना)                                                                                                                     Q 792. हिमाचल प्रदेश के किस जिले में सर्वाधिक धान की फसल बोई जाती है?
Ans. काँगड़ा जिले में

Q 793. रामू वजीर और साहिब अमर सिंह वजीर किस रियासत से सम्बन्ध रखते थे?
Ans. कहलूर रियासत से

Q 794. काँगड़ा के राजा ने 1667 में बिलासपुर के किस राजा को नादौन में जहर दिया था?
Ans. दीपचंद को

Q 795. धार्मिक स्थल मटटन सिद्ध किस जिले में है?
Ans. हमीरपुर जिले में

Q 796. आयुर्वेद विभाग ने मंडी जिले में किस स्थान पर हर्बल गार्डन स्थापित किया है?
Ans. जोगिन्दर नगर में

Q 797. नादौन किस वर्ष उपमंडल बना था?
Ans. 1975 में

Q 798. किस अफसर ने वाइल्ड फ्लावर हॉल को, जो अब कुफरी के निकट एक प्रसिद्ध पर्यटक होटल है, को अपना ग्रीष्मकालीन आवास बनाया था?
Ans. लार्ड किचनर ने

Q 799. डोडरा क्वार कहाँ पर स्थित है?
Ans. शिमला जिले में

Q 800. भारत के किस राष्ट्रपति ने शिमला स्थित राष्ट्रपति निवास का नाम बदलकर इन्डियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ एडवांस्ड स्टडी (IIAS) किया?
Ans. डॉ. एस राधाकृष्णन ने

No comments:

Post a Comment

ad