Tuesday, February 12, 2019

HP GK | Himachal Pradesh GK | हिंदी में


HP GK in Hindi - Himachal Pradesh Gk Questions - Part 7 


नमस्कार दोस्तों, कैसे हो आप सभी मुझे उम्मीद है आप सभी अच्छे होंगे और अपनी पढाई में जोर शोर से लगे होंगे और साथ ही हमारी Himachal GK की इन पोस्टों को भी पढ़ रहे होंगे | मुझे लगता कि हमारी HP GK की ये पोस्टें आप सभी के Knowledge में जरुर वृद्धि कर रही होंगी |



Himachal Pradesh GK Questions, HP GK in Hindi
Himachal Pradesh GK Questions

100 Questions of Himachal Pradesh GK :-

हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान के 100 महत्वपूर्ण प्रश्न  

Q 601. काँगड़ा हिमाचल का भाग कब बना?
Ans. 1966 में

Q 602. 1972 में हिमाचल प्रदेश के जिलों का पुनर्गठन करने से जिलों की संख्या कितनी हुई?
Ans. 12

Q 603. सन 1967 से 1971 के बीच हिमाचल प्रदेश किस राज्य के उच्च न्यायालय के अधिन था?
Ans. दिल्ली उच्च न्यायालय के

Q 604. कुनिहार प्रजा मंडल की स्थापना कब की गई थी?
Ans. 1939 में

Q 605. लामा झील जो चंबा जिले में है कितने झीलों का समूह है?
Ans. सात झीलों का

Q 606. 2011 की जनगणना के अनुसार शिमला के बाद दूसरा सबसे बड़ा नगर का नाम क्या है?
Ans. सोलन

Q 607.
नूरपुर के पठानिया राजाओं का गोत्र पठानिया कहाँ से लिया गया है?
Ans. पठान / पैथान से

Q 608. मोती महल कहाँ पर स्थित है?
Ans. नाहन में (सिरमौर जिला में)

Q 609. हिमाचल प्रदेश की किस नदी को The River of Sorrows (दुःख की नदी)  कहा जाता है?
Ans. स्वान नदी को

Q 610. मनाली में किस वर्ष पर्वतारोहण संस्थान खोला गया?
Ans. 1961 में

Q 611. नलवाडी मेला मुख्य रूप से हिमाचल प्रदेश के किस जिले से सम्बन्धित है?
Ans. बिलासपुर जिले से (1889 से शुरू)

Q 612. यमुना नदी का प्राचीन नाम (वैदिक नाम) क्या है?
Ans. कालिंदी

Q 613. पौंग बांध को और किस नाम से जाना जाता है?
Ans. महाराणा प्रताप सागर बांध

Q 614. हिमाचल प्रदेश का सबसे पुराना पुस्तकालय किस जिले में स्थित है?
Ans. सिरमौर जिले में (महिमा पुस्तकालय = नाहन में, Mahima Library Nahan)

Q 615. . रूपी भाबा अभयारण्य कहाँ पर स्थित है?
Ans. किन्नौर जिले में

Q 616. हिमाचल प्रदेश में सबसे अधिक पंचायतो वाला जिला कौन सा है?
Ans. काँगड़ा जिला

Q 617. हिमाचल प्रदेश सरकार का प्रथम राज्य पत्र कौन सा है?
Ans. गिरिराज

Q 618. राष्ट्रपति निवास जिसे वायसरीगल लॉज भी कहा जाता है कहाँ पर स्थित है?
Ans. शिमला में

Q 619. हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में संध्या देवी मंदिर किस स्थान पर है?
Ans. जगतसुख में

Q 620. चीनी सीमा पर हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले का अंतिम भारतीय गाँव कौन सा है?
Ans. सुमडो गाँव

Q 621. हिमाचल प्रदेश का सबसे पुराना समाचार पत्र कौन सा है?
Ans. क्षत्रिय तेज

Q 622. भारत में पहला पैराग्लाइडिंग विश्व कप (2015) का आयोजन किस राज्य में हुआ था?
Ans. हिमाचल प्रदेश में (काँगड़ा = बीर बिलिंग में, Bir Billing)

Q 623. हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा मछली पालन केद्र कौन से जिले में स्थित है?
Ans. बिलासपुर जिले में

Q 624. हिमाचल प्रदेश में मनाली के पास स्थित हिडिम्बा देवी मंदिर किस शैली में बना हुआ है?
Ans. पगौडा शैली में

Q 625. ऑपरेशन ब्लैक बोर्ड का संबध किस चीज से है?
Ans. साक्षरता से



Q 626. सुगौली की संधि किस किस के बिच में हुई थी?
Ans. ईस्ट इंडिया कम्पनी और नेपाल के राजा की बीच में

Q 627. कमरुनाग झील की ऊंचाई कितनी है?
Ans. लगभग 10000 फुट

Q 628. भारतीय कैबिनेट में पहली स्वास्थ्य मंत्री कौन थी?
Ans. राजकुमारी अमृत कौर

Q 629. 1997 में शिमला जिले का चिरगांव किस नदी की जलधारा में बह गया था?
Ans. आंध्रा नदी की

Q 630. हिमाचल प्रदेश का कौन सा स्थान 84 मंदिरों (84 मंदिरों का समूह) के लिए प्रसिद्ध है?
Ans. भरमौर (चंबा में)

Q 631. शिमला जाने वाले भारत के पहले गवर्नर जनरल कौन थे?
Ans. लॉर्ड एमहर्स्ट

Q 632. हिमाचल प्रदेश में रतेश राज्य के संस्थापक कौन थे?
Ans. राय सिंह (सिरमौर के राजा कर्म प्रकाश के भाई राय सिंह रतेश राज्य के सस्थापक थे)

Q 633. शिरगुल देवता किस जिले में प्रशिद्ध हैं?
Ans. सिरमौर जिला मे

Q 634. हिमाचल प्रदेश के संस्थापक के रूप में किसे जाना जाता है?
Ans. डॉ वाई. एस. परमार

Q 635. राजा केहरी सिंह किस राज्य के शासक थे?
Ans. बुशहर राज्य के
Q 636. काँगड़ा के किस शासक को अपने बेटे को अकबर के दरबार में बंधक के रूप में छोड़ना पड़ा?
Ans. विधि चंद (बेटे का नाम = त्रिलोकचंद)

Q 637. भारत का कौन सा राज्य रोटावायरस वैक्सीन परियोजना शुरू करने वाला पहला राज्य बना?
Ans. हिमाचल प्रदेश

Q 638. हिमाचल प्रदेश में IIT Mandi किस स्थान में स्थित है?
Ans. कमांद में

Q 639. अजय कुमार भारतीय कबड्डी के खिलाड़ी किस स्थान से सम्बन्धित है?
Ans. नालागढ़ से (सोलन जिला में)

Q 640. दिव्य हिमाचल हिंदी समाचार पत्र का प्रकाशन किस वर्ष से शुरू हुआ है?
Ans. 1997 से (29 दिसम्बर 1997) (Founder = Bhanu Dhamija)

Q 641. किस ब्रिटिश आर्किटेक्ट ने राष्ट्रपति निवास शिमला का डिज़ाइन तैयार किया था?
Ans. हेनरी इरविन ने

Q 642. हिमाचल प्रदेश का नाम किसने रखा था?
Ans. आचार्य दिवाकर दत ने

Q 643. शिमला की सबसे ऊंचाई पर स्थित जगह कौन सी है?
Ans. जाखू हिल

Q 644. हिमाचल प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री किस राजनैतिक पार्टी से सम्बन्धित थे?
Ans. इंडियन नेशनल कांग्रेस

Q 645. बालीवुड अभिनेता अनुपम खेर का जन्म भारत के किस शहर में हुआ था?
Ans. शिमला में

Q 646. ब्रह्राम्पुर राज्य का संस्थापक कौन था?
Ans. मेरू वर्मन (550 ई में)

Q 647. ब्यास नदी सतलुज नदी में किस स्थान पर मिलती है?
Ans. हरी का पाटन में (पंजाब के फिरोजपुर में हरी के पाटन नामक स्थान पर)

Q 648. टौंस नदी यमुना में किस स्थान पर मिलती है?
Ans. कालसी में

Q 649. नगरकोट किले / काँगड़ा किले पर तुर्कों का कब्ज़ा कब तक रहा?
Ans. 1043 ई. तक

Q 650. तारीख ए यामिनी के लेखक कौन थे?
Ans. उतबी



Q 651. चीनी यात्री हवेत्स्यांग ने किस झील को लोहित्य सरोवर कहा है?
Ans. चंद्रताल झील को (इसे चंद्रमा की झील के नाम से भी जाना जाता है)

Q 652. हिमाचल प्रदेश की किस झील का आकार सोई हुई महिला की तरह है?
Ans. रेणुका झील का (सिरमौर में)

Q 653. जनगणना 2011 के अनुसार हिमाचल प्रदेश के किस जिले में महिला साक्षरता दर सबसे कम है?
Ans. चंबा जिले की (62.14%)

Q 654. जनगणना 2011 के अनुसार हिमाचल प्रदेश का जनसंख्या घनत्व कितना है?
Ans. 123 प्रति वर्ग किमी. (2001 में  109 प्रति वर्ग किमी.)

Q 655. किस वर्ष महाराजा रणजीत सिंह ने गोरखा सेना को हराया?
Ans. 1809 में (काँगड़ा किले पर भी कब्जा किया)

Q 656. पहाड़ी राज्य के किस शासक ने औरंगजेब के आदेश को नहीं माना था?
Ans. राजा चतर सिंह (चंबा का राजा)

Q 657. शिमला हिमाचल प्रदेश से पहले किस राज्य की राजधानी थी?
Ans. पंजाब राज्य की

Q 658. किसने 1864 में शिमला को गर्मियों की राजधानी बनाया था?
Ans. लार्ड जाँन लौरेंस ने (वायसराय)

Q 659. सुंदरनगर का पुराना नाम क्या था?
Ans. बनेड 

Q 660. काला जीरा हिमाचल प्रदेश में कहाँ पर होता है?
Ans. किन्नौर और लाहौल स्पीति में

Q 661. हिमाचल प्रदेश में कमला नेहरु अस्पताल कहाँ पर स्थित है?
Ans. शिमला में

Q 662. मशहूर हिंदी लेखक निर्मल वर्मा का जन्म किस शहर में हुआ था?
Ans. शिमला में

Q 663. लोहारा किस राज्य की राजधानी थी?
Ans. सुकेत राज्य की

Q 664. हिन्दोस्तान-तिब्बत सड़क पर संजौली सुरंग का निर्माण किस वर्ष हुआ था?
Ans. 1851-52 में

Q 665. मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर किस जिले से है?
Ans. मंडी जिला से (भारतीय जनता पार्टी, 27 दिसम्बर 2017)

Q 666. राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार पाने वाले हिमाचल प्रदेश के पहले व्यक्ति कौन थे?
Ans. विजय कुमार (हमीरपुर के रहने वाले है, इन्होने 2012 के लंदन ओलम्पिक में 25 मीटर Rapid Fire पिस्टल में रजत पदक जीता था)

Q 667. किसने 1805 में काँगड़ा पर आक्रमण किया था?
Ans. अमर सिंह थापा (गोरखा कमांडर)

Q 668. शेरशाह सूरी ने हिमाचल के स्थान पर विजय प्राप्त की थी?
Ans. काँगड़ा

Q 669. स्पीति नदी किस नदी की सहायक नदी है?
Ans. सतलुज नदी की (कुंजुम श्रेणी से निकलती है)

Q 670. रानी का कोट नामक किला किस जिले में है?
Ans. मंडी जिला में

Q 671. गाँधी इरविन समझौते पर हस्ताक्षर कहा किए गए थे?
Ans. शिमला में (महात्मा गाँधी और लार्ड इरविन, 5 मार्च 1931 को)

Q 672. चिनाव नदी का वैदिक नाम का है?
Ans. अस्किनी (122 किमी.)

Q 673. हिमाचल सरकार ने अनुबंध कर्मियों के नियमित होने की अवधि कितनी कर दी है?
Ans. तीन साल

Q 674. फाग मेला हिमाचल प्रदेश में कहाँ पर मनाया जाता है?
Ans. रामपुर बुशहर में (शिमला में)

Q 675. बुशहर रियासत का अंतिम राजा कौन था?
Ans. पदमसिंह (पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पदमसिंह के बड़े बेटे है)



Q 676. बिल कलेश्वर मंदिर हिमाचल प्रदेश के किस जिले में है?
Ans. हमीरपुर जिला में (यह मंदिर नादौन में नादौन-सुजानपुर रोड पर स्थित है यह मंदिर 400 साल पुराना है जो की भगवान शिव को समर्पिंत है|

Q 677. गुरु का लाहौर नामक स्थान हिमाचल प्रदेश के किस जिले में है?
Ans. बिलासपुर में

Q 678. सांगला घाटी कहाँ पर स्थित है?
Ans. किन्नौर में (इस घाटी को बास्पा घाटी के नाम से भी जाना जाता है)

Q 679. हिमाचल प्रदेश विधानसभ के प्रथम अध्यक्ष कौन थे?
Ans. पंडित जयवंत राम (प्रथम उपाध्यक्ष = कृष्ण चंदर)

Q 680. व्यास गुफा किस जिले में स्थित है?
Ans. बिलासपुर में (ऊंचाई = 610 मीटर, सतलुज नदी के बायें किनारे पर स्थित है)
Q 681. झुग्गा आन्दोलन किस जिले में हुआ था?
Ans. बिलासपुर जिला में (1883 ई. में, राजा अमर चंद)

Q 682. वर्ष 1967 में हिमाचल प्रदेश विधानसभा में कितने सदस्य थे?
Ans. 63 सदस्य (जिसमे 60 सदस्य चुनाव द्वारा और 3 सदस्य मनोनीत करने का प्रावधान था)

Q 683. पार्वती नदी का उद्गम स्थान कौन सा है?
Ans. मानतलाई झील

Q 684. रानी का बाग हिमाचल प्रदेश के किस स्थान पर है?
Ans. नाहन में (सिरमौर में)

Q 685. जिले के रूप में शिमला का गठन कब किया गया?
Ans. सितम्बर 1972 में

Q 686. ठियोग पहाड़ी रियासत के संस्थापक कौन थे?
Ans. जयचंद / जयस चंद (अंतिम शासक = कृष्ण चंद)

Q 687. मोहन नेशनल हेरिटेज पार्क/मोहन शक्ति हेरिटेज पार्क कहा पर है?
Ans. सोलन जिला में

Q 688. किसके शासन काल में रघुनाथ की प्रतिमा को अयोध्या से कुल्लू लाया गया था?
Ans. राजा जगत सिंह

Q 689. करेरी झील हिमाचल प्रदेश के किस जिले में स्थित है?
Ans. काँगड़ा जिले में (ऊंचाई = 3048 मीटर)

Q 690. मिनी लहासा हिमाचल प्रदेश की किस जगह को कहा जाता है?
Ans. धर्मशाला (मैक्लोडगंज)

Q 691. हिमाचल का पहला महिला पुलिस थाना कहाँ पर खोला गया है?
Ans. शिमला में (अगस्त 2014 में)

Q 692. लाहौल-स्पीति को पंजाब का जिला कब बनाया गया था?
Ans. 1960 में

Q 693. हिमाचल प्रदेश के किस जिला में एम्स का निर्माण होने जा रहा है?
Ans. बिलासपुर जिला में

Q 694. चंडीगढ़ स्थानांतरित किया जाने से पहले पंजाब का हाईकोर्ट कहाँ पर था?
Ans. पिटरहॉफ में (शिमला)

Q 695. देश की पहली डिजिटल विधानसभा किस राज्य की बनी है?
Ans. हिमाचल प्रदेश विधानसभा (2014 में)

Q 696. काँगड़ा चाय को GI (Geographical Indications) किस वर्ष दिया गया है?
Ans. वर्ष 2005 में

Q 697. गुलारी जोत/दर्रा कहाँ पर है?
Ans. लाहौल में (4960 मीटर)

Q 698. नादौन किस नदी के किनारे बसा हुआ है?
Ans. व्यास नदी के किन्नारे (मनाली, मंडी, कुल्लू, पंडोह, सुजानपुर, देहरा गोपीपुर)

Q 699. इमला–विमला घाटियाँ प्रदेश के किस जिले में है?
Ans. मंडी जिला में

Q 700. धर्मचंद नाटक किसने लिखा था?
Ans. मानिक चंद/मानक चंद ने (1562)

Thank You for Reading this Himachal GK / Himachal Pradesh General Knowledge Article.

Pages / Parts: - 123456, 789101112, 13141516171819

इसे भी पढ़े :- 

No comments:

Post a Comment

ad