Saturday, February 16, 2019

100 महत्वपूर्ण प्रश्न | Himachal GK in Hindi | HP GK


HP GK in Hindi - Himachal Pradesh GK - Part 11


हलो दोस्तों, मैं Ajay स्वागत करता हूँ आप सभी का Aj Gk Hub.com पर | दोस्तों पिछली पोस्ट के साथ हमारे Himachal Pradesh General Knowledge के 1000 प्रश्न पुरे हो चुके हैं और आज की Himachal GK की इस पोस्ट में हम HP GK One Liner Questions की इस Series का 11 वां पार्ट आपके सामने लेकर आये है जिसमे हर पोस्ट की तरह 100 प्रश्न आपको देखने को मिलेंगे और इस पोस्ट के साथ हमारे Himachal General Knowledge के 1100 प्रश्न पुरे हो जायेंगे | दोस्तों आपको किसी भी प्रकार का संदेह हो तो आप हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरुर बताएं


Himachal Pradesh General Knowledge Questions, HP GK, Himachal gk
Himachal Pradesh General Knowledge Questions

हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान के 100 महत्वपूर्ण प्रश्न 

Himachal GK 100 Important Questions :-


Q 1001. मंडी के अलावा बंदूक निर्माण उद्योग कहाँ पाया जाता है?
Ans. नाहन में (सिरमौर जिला में)

Q 1002. जालसू जोत/दर्रा किन-किन स्थानों को जोड़ता है?
Ans. काँगड़ा और चंबा को (ऊंचाई = 3450 मी.)

Q 1003. किस गोम्पा के भितिचित्र अजंता से मिलते-जुलते हैं?
Ans. ताबो गोम्पा के (लाहौल-स्पीति जिला में है)

Q 1004. स्वामी विवेकानंद मेडिकल संस्थान कहाँ पर स्थित है?
Ans. पालमपुर में (काँगड़ा जिला में)

Q 1005. हरिराय मंदिर कहाँ पर स्थित है?
Ans. चंबा में (लक्ष्मण वर्मन ने बनवाया था)

Q 1006. बुशहर रियासत के किस राजा ने रामपुर को राजधानी बनाया था?
Ans. राम सिंह ने

Q 1007. सिरमौर के किस राजा को 1902 में इम्पीरियल लेजिस्लेटिव कौंसिल में नियुक्त किया गया?
Ans. सुरेन्द्र विक्रम प्रकाश/सिंह (इनका शासन काल = 1898-1911 के बीच में)

Q 1008. यमुना नदी की प्रमुख सहायक नदियाँ कौन – कौन सी है?
Ans. पब्बर, गिरी, बाटा और टौंस

Q 1009. प्रथम सिख युद्ध में कुटलैहड़ के किस शासक ने सिखों को कोटवलबाह किले से भगा दिया था?
Ans. नारायण पाल ने

Q 1010. न्यायमूर्ति टेकचन्द्र ने किस समुदाय का उसके सेवाभाव, मान मर्यादा और कर्तव्यबोध की अनुभूति के लिए उल्लेख किया है?
Ans. सूद समुदाय का

Q 1011. Swan River integrated Watershed Management Project (ऊना जिला में) में कितना वर्ग किमी. क्षेत्र शामिल है?
Ans. 619 वर्ग किमी.

Q 1012. हिमाचल प्रदेश का सबसे छोटा नगर कौन सा है?
Ans. नैना देवी

Q 1013. Farmers Training Institute कहाँ पर स्थित है?
Ans. सुंदरनगर में (मंडी जिला में)

Q 1014. भारत का सेब राज्य किसे कहा जाता है?
Ans. हिमाचल प्रदेश को

Q 1015. हिमाचल प्रदेश के किस स्थान पर विश्व का सबसे ऊंचाई पर स्थित क्रिकेट मैदान है?
Ans. चायल में (सोलन जिला में)

Q 1016. अमृता शेरगिल कौन थी?
Ans. चित्रकार

Q 1017. जनसंख्या स्वरूप के संदर्भ में जर्मन विद्वान बेनेल ने हिमाचल प्रदेश को किस संज्ञा से अभिहित किया है?
Ans. आदिमानव का निवास स्थान

Q 1018. द लेडी ऑफ़ केलांग ग्लेशियर/केलांग की महिला हिमनंद का नामकरण किसने किया था?
Ans. अंग्रेजी महिला लेडी एलशेनदे ने

Q 1019. हिमाचल प्रदेश अनिवार्य शिक्षा अधिनियम कब लागू हुआ?
Ans. 1953 में

Q 1020. मोहन मिकिंग ब्रूवरी हिमाचल प्रदेश के किस स्थान पर स्थित है?
Ans. सोलन में

Q 1021. हिमाचल प्रदेश पिछड़ा वर्ग वित् एवम विकास निगम कब बना?
Ans. 31 जनवरी 1994 को

Q 1022. कालका-शिमला रेल का नाम क्या है?
Ans. शिवालिक एक्सप्रेस

Q 1023. शानन जल विद्युत् परियोजना (1926 ई. में स्थापित) किस जिले में स्थित है?
Ans. मंडी जिला में (जोगिन्द्रनगर नामक स्थान पर)

Q 1024. जो (नर) और जोमो (मादा) किन दो नस्लों के मिलन का परिणाम है?
Ans. गाय और याक

Q 1025. दरबारी, वागेश्वरी और बहार किसकी किस्में है?
Ans. चाय की



Q 1026. हिमाचल प्रदेश में किन्नौर जिले के किस स्थान पर चांदी उपलब्ध है?
Ans. चरागाह में

Q 1027. लीसा (रेजीन) और तारपीन तेल की फैक्ट्रियां हिमाचल प्रदेश में किन-किन स्थानों पर स्थित है?
Ans. नाहन और बिलासपुर में

Q 1028. काँगड़ा जिले के किस स्थान पर अभ्रक धातु पाई जाती है?
Ans. ज्वालामुखी में

Q 1029. किसने अपने भाषायी सर्वेक्षण में हिमाचल की बोलियों को पश्चिमी पहाड़ी बोलियाँ कहा है जो उतरांचल के जौनसार भाबर से जम्मू के भद्रवाह तक फैली है?
Ans. जार्ज गियर्सन ने (जी.ए.गियर्सन)

Q 1030. सिरगुन्डी रस्म किस जिले में शादी के दौरान होती है?
Ans. काँगड़ा जिला में

Q 1031. प्रसिद्ध मार्कंडेय मंदिर किस स्थान पर है?
Ans. जुखाला में (बिलासपुर जिला में)

Q 1032. किन्नौर जिले का कौन सा त्योहार/महोत्सव केवल युवा पुरुषों द्वारा आयोजित किया जाता है?
Ans. तोशिम त्योहार

Q 1033. मलाणा गाँव के पूज्य देवता का क्या नाम है?
Ans. जामलू देवता

Q 1034. मुक्तसर तारीख-ए-रियासत चंबा पुस्तक किसने लिखी है?
Ans. गरीब खान ने

Q 1035. काँगड़ा की दुल्हन व गद्दन किसकी कृतियाँ है?
Ans. सरदार सोभा सिंह की
Q 1036. किस समुदाय में तलाक को सहमती देने हेतु पत्नी के सर पर एक सुखी लकड़ी रखकर उसे दो टुकड़ों में तोड़ने की सामाजिक प्रथा प्रचलित है?
Ans. पंगवाल ब्राह्मण समुदाय में

Q 1037. मंडी रियासत का वह कौन सा राजा था जिसने 1906 ई. में दरवार हॉल बनवाया था?
Ans. भवानी सेन

Q 1038. बिलासपुर रियासत पर किस वंश का शासन था?
Ans. चंदेल राजपूत वंश का

Q 1039. स्वतन्त्रता के पूर्व पटियाला के महाराजा की ग्रीष्मकालीन राजधानी कहाँ पर स्थित थी?
Ans. चायल में

Q 1040. मियां चूं चूं किस आन्दोलन से सम्बन्धित थे?
Ans. पझौता आन्दोलन से

Q 1041. बिलासपुर का वह कौन सा शासक था जिसने नालागढ़ में तारागढ़ किला और तारादेवी का मंदिर बनवाया था?
Ans. ताराचंद (लगभग 1645 में बिलासपुर का राजा बना था)

Q 1042. मियार ग्लेशियर/हिमनद कहाँ पर स्थित है?
Ans. लाहौल घाटी में (लम्बाई = लगभग 12 किमी, मियार नदी को जल प्रदान करता है)

Q 1043. स्वान घाटी या जस्वान-दून घाटी कहाँ पर है?
Ans. ऊना जिले में (यह घाटी स्वान नदी तथा इसकी 73 सहायक नदियों के दोनों ओर जिला ऊना में स्थित है)

Q 1044. बिलासपुर में ढोलरा/धौलरा नामक महल का निर्माण किसने करवाया था?
Ans. बिलासपुर के राजा दीपचंद ने

Q 1045. बालेणी जोत/दर्रा की ऊंचाई कितनी है
Ans. 3730 मीटर (काँगड़ा और चंबा को जोड़ता है)

Q 1046. उम्माशिला पर्वत चोटी कहाँ पर स्थित है?
Ans. कुल्लू में (ऊंचाई = 5294 मी.)

Q 1047. संधवाना हौज/टैंक (टोवा कौला वाला) किसने बनवाया था?
Ans. राजा विजय चंद ने (बिलासपुर का राजा)

Q 1048. हिमालय के स्थान पर पहले कौन सा सागर हुआ करता था?
Ans. टिथिस सागर

Q 1049. बिलासपुर का वह कौन सा शासक था जिसने मोहन नामक व्यक्ति को फांसी देने का आदेश किया था?
Ans. विजय चंद (मोहन की याद में ही बिलसपुर में मोहणा नामक गीत गाया जाता है)

Q 1050. विश्वेश्वर महादेव का मंदिर कहा पर है?
Ans. बजौरा में (कुल्लू जिला में)



Q 1051. भंगरोटू नलवाड़ी मेले का आयोजन किस जिले में होता है?
Ans. मंडी जिला में (मंडी जिला की बल्ह घाटी में)

Q 1052. भीम का टिल्ला किस जिले में है?
Ans. काँगड़ा जिले में

Q 1053. प्रताप सिंह और वीर सिंह को कुल्लू क्षेत्र में विद्रोह को बढावा देने के जुर्म में कहाँ पर फांसी की सजा दी गयी थी?
Ans. धर्मशाला में (काँगड़ा जिला में)

Q 1054. कोटधार कहाँ पर है?
Ans. बिलासपुर में (लगभग 30 किमी. लम्बी, और इस धार की सबसे ऊँची चोटी है ककरेर चोटी जिसकी ऊंचाई है 1430मी. है)

Q 1055. कसौली का पुराना नाम क्या था?
Ans. कसूल (सोलन जिला में, कसौली की सबसे ऊंची चोटी = मंकी पॉइंट)

Q 1056. चंबा में कितनी विधानसभा सीटे है?
Ans. 5 विधानसभा सीटे

Q 1057. कुन्तभयोग झील, कालासर झील, और सुखसार झीले किस जिला में स्थित है?
Ans. मंडी जिला में

Q 1058. ज्योरी/ज्यूरी गर्म पानी का चश्मा कहा पर है?
Ans. शिमला में

Q 1059. जयसिंहपुर नामक स्थान हिमाचल प्रदेश के किस जिले में है?
Ans. काँगड़ा जिले में (जयसिंहपुर नाम काँगड़ा के कटोच राजा जयसिंह के नाम पर रखा गया है, और जयसिंहपुर काँगड़ा जिले की एक तहसील है)

Q 1060. थानाधार/थानेदर कहा पर है?
Ans. शिमला में

Q 1061. रासा और क्रासा कहाँ के लोकनृत्य है?
Ans. सिरमौर के

Q 1062. मुखौटा नृत्य कहा पर किया जाता है?
Ans. किन्नौर में

Q 1063. हरिसिंह राजेया कहाँ का प्रसिद्ध लोकगीत है?
Ans. काँगड़ा का

Q 1064. कल्याण चंद की दवारी में बिलासपुर का कौन सा राजा मारा गया था?
Ans. कल्याण चंद

Q 1065. पराशर ऋषि का मंदिर किस शैली में बना हुआ है?
Ans. पैगोडा शैली में (मंडी जिला में है)

Q 1066. हिमाचल प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी किसे कहा जाता है?
Ans. मंडी को

Q 1067. कुल्लु जिला का प्रवेश द्वार किसे कहा जाता है?
Ans. भुंतर को

Q 1068. कियास/कायस वन्यजीव अभयारण्य कहा पर है?
Ans. कुल्लू में (क्षेत्रफल = 14 वर्ग किमी., स्थापना = 26 फरवरी 1954 को, ब्यास नदी के तट पर स्थित है)

Q 1069. उस सेनापति का नाम क्या था जिसने सिकंदर को भारत विजय के लिए आगे न बढने के लिए मना किया था?
Ans. काइनोस

Q 1070. समुद्रगुप्त ने किस शताब्दी में हिमाचल प्रदेश के नवगठित राज्यों को अपने अधीन किया था?
Ans. चौथी शताब्दी में
Q 1071. दस्युराज शाम्बर के पास कितने किले थे?
Ans. 99 किले

Q 1072. बंसी गोपाल मंदिर कहाँ पर है?
Ans. चंबा में (निर्माण = राजा बलभद्र वर्मन ने 1595 ई. में करवाया था)

Q 1073. 1857 में कसौली और जतोग विद्रोह किसके नेतृत्व में हुआ?
Ans. भीम सिंह

Q 1074. बेगार क्या है?
Ans. लोगों से बिना मजदूरी के काम करवाना

Q 1075. चंबा के किस राजा ने वर्मन के स्थान पर सिंह शब्द का प्रयोग शुरू किया?
Ans. गणेशवर्मन ने



Q 1076. प्रेम प्रचारिणी सभा का सम्बन्ध किस रियासत से है?
Ans. धामी रियासत से

Q 1077. हिमाचल प्रदेश के किस प्रमुख क्रांतिकारी को 1914-15 में मंडी में गदर पार्टी की शाखा स्थापित करने के कारण एक लम्बे कारावास की सजा हुई थी?
Ans. मियां जवाहर सिंह को

Q 1078. हिमाचल प्रदेश के किस नेता को राजभक्त न होने के संदेह में सिरमौर राज्य से निर्वासित कर दिया गया था?
Ans. वाई. एस. परमार को

Q 1079. लक्कड़ शाह ब्राह्मण किस राजा के समय चंबा में प्रसिद्ध हुआ?
Ans. श्री सिंह

Q 1080. सिब्बा राज्य का जन्म किस रियासत से अलग होकर हुआ था? अथवा सिब्बा राज्य किसकी प्रशाखा थी?
Ans. गुलेर रियासत की

Q 1081. हिमालयन हिल स्टेट्स सब रीजनल काउन्सिल का पहला सम्मलेन शिमला की पहाड़ी रियासत सांगरी में कब हुआ था?
Ans. 31 जुलाई 1947 को

Q 1082. हिमाचल प्रदेश में नाद प्रकार की मिट्टी में कौन सी फसल उगाई जाती है?
Ans. धान की फसल

Q 1083. दी पैराडाइज हिमाचल प्रदेश नामक पुस्तक के लेखक कौन है?
Ans. जगमोहन बलोखरा

Q 1084. भारतीय सविंधान सभा में हिमाचल प्रदेश का नेतृत्व किसने किया था?
Ans. डॉ. वाई. एस. परमार ने

Q 1085. यमुना नदी किस स्थान पर हिमाचल प्रदेश से निकलकर हरियाणा में प्रवेश करती है?
Ans. ताजेवाला से

Q 1086. शिमला हिल स्टेट्स की 26 छोटी बड़ी रियासतों को मिला कर 1948 में कौन सा जिला बनाया गया था?
Ans. महासू जिला

Q 1087. द लेडी ऑफ़ केलांग ग्लेशियर/केलांग की महिला हिमनंद कहाँ पर है?
Ans. लाहौल स्पीति में

Q 1088. सतलुज नदी पर ज्यूरी पुल का निर्माण कब किया गया था?
Ans. 1889 में

Q 1089. सरखपुर किले का निर्माण किसने करवाया था?
Ans. सिद्ध सेन ने

Q 1090. चंबा शहर में प्रथम जल विद्युत उत्पादन केद्र किस वर्ष में प्रारम्भ हुआ?
Ans. 1910 ई. में

Q 1091. प्राचीन काल में चकली मुद्रा कहाँ पर प्रचलित थी?
Ans. चंबा में

Q 1092. चंबा रियासत के उस शासक का नाम क्या था, जिसने एक नाई को उसकी बेटी के प्रेमपाश में आबद्ध होने के कारण वजीर के पद पर नियुक्त कर दिया था?
Ans. उदय सिंह

Q 1093. सन 1769-1770 में राजा घमण्डचंद को अपने साम्राज्य का विस्तार करने से उसे हराकर किसने रोका था?
Ans. जस्सा सिंह रामगढ़िया ने

Q 1094. चंबा में शाम सिंह अस्पताल कब खोला गया था?
Ans. 1891 में

Q 1095. चंबा शहर में पानी की आपूर्ति के लिए किस रानी ने बलिदान दिया था?
Ans. नैना देवी ने

Q 1096. द वंडरलैंड हिमाचल प्रदेश नामक पुस्तक के लेखक कौन है?
Ans. जगमोहन बलोखारा

Q 1097. कुल्लू के किस शासक को राय की उपाधि दी गयी थी?
Ans. ज्ञान सिंह को

Q 1098. धौलाधार पर्वत श्रेणी कहाँ पर आरम्भ होती है?
Ans. बद्रीनाथ से (उतराखंड में)

Q 1099. हिमाचल प्रदेश की दूसरी सबसे पुरानी पहाड़ी रियासत कौन सी थी?
Ans. कुलूत रियासत / कुल्लू रियासत

Q 1100. किस भारतीय सम्राट ने कुलिंदो, यौधेयों व अर्जुनेयों को अपनी प्रभुसता  सवीकार करने के लिए बाध्य किया था?
Ans. समुद्रगुप्त ने

दोस्तों Himachal Pradesh GK की इस पोस्ट को पूरा पढ़ने के लिए आप सभी का धन्यावाद, HP GK की इसी तरह की और जानकारी के लिए आप Aj Gk Hub.com को फॉलो भी कर सकते है |

Pages / Parts: - 123456, 789101112, 13141516171819

इसे भी पढ़े :-

1 comment:

  1. Singh suffix adopted by Prithbi Singh not Ganesha varmn

    ReplyDelete

ad